शराब प्रखंड क्षेत्र के पैरामटियाना पंचायत से पंकज कुमार ने बताया है कि हमारे क्षेत्र में शराब मिलता है बिकता है लेकिन पुलिस को दिखता नहीं है शराबबंदी होना अच्छी बात है लेकिन शराबबंदी हमारे क्षेत्र में है नहीं शराब में सिर्फ दिखावा है शराबबंदी सरकार को पूर्ण रूप से करना चाहिए और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से हर एक गांव शहर में शराब धड़ल्ले से बिक रही है और मिल रही है
जमुई जिला सोनो प्रखंड के पैरा मटिहाना पंचायत से संजय यादव ने बताया की शराब अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रही है। हमारे गांव के अगल-बगल में शराब अभी भी मिल रही है शराबबंदी एक दिखावा है। लेकिन समाज में शराबबंदी होना बहुत अच्छी बात थी इससे चौक चौराहों पर और गांव घर में लड़ाई झगड़ा जो हुआ था बंद हुआ। लेकिन शराब घरेलू विवाद काफी बढ़ गया और शराब भी काफी महंगी हो गई। लेकिन हमारे क्षेत्र में अभी भी डालने से सर मिल रही है शराब बंदी सरकार के द्वारा करवाने से सभी महिलाओं को काफी खुशी हुई थी कि शराबबंदी होने से हमारे घर परिवार शांति से रहेंगे लेकिन जमुई जिला में परिणाम नहीं मिल रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार सरकार के द्वारा शराबबंदी किया गया लेकिन शराबबंदी नहीं नहीं आज ऐसे हरि किशोर यादव ने बताया कि हमारे क्षेत्र में डाले से शराब मिल रही है शराब बंद करना सरकार के लिए सही है लेकिन शराब बंद आज तक हुआ नहीं है कई घर परिवार बर्बाद हो गए लेकिन आज तक लोग इसे शतक नहीं हो रहा है आए दिन अच्छे अच्छे लोगों की शराब पीने की लत लग गई। हर गली हर मोहल्ले में अभी भी शराब मिल रही है।
बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार सविता ने योगेंद्र मिस्त्री से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की शराब बंदी सरकार की बहुत ही अच्छी पहल थी। लेकिन इन छह सालों में इसका कोई असर हमें देखने को नहीं मिला। धरातल पर यह कानून पूरी तरह से विफल है
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता योगेंद्र प्रसाद ने सोनो प्रखंड के पैरामटिहाना के प्रियांशु राज से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की बिहार सरकार के द्वारा शराबबंदी तो लागू की गई। लेकिन हमारे क्षेत्र में शराबबंदी एक दिखावा है। शराबबंदी यदि रहता तो आए दिन अखबारों और टीवी के माध्यम से अलग-अलग जिलों में शराब का सेवन करने के बाद हो रही मृत्यु की खबर प्रकाशित नहीं होती। पढ़े लिखे व्यक्ति भी शराब का सेवन करते हैं। उन्होंने बताया है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन भी शराब माफियाओं को काफी सहयोग करते है।
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता योगेंद्र प्रसाद ने सोनो प्रखंड के पैरा मटिहाना के सुजीत कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की शराब बंदी एक दिखावा है बिहार सरकार के नजरों में शराब बंदी है। लेकिन हम लोगों के क्षेत्र में धड़ल्ले से शराब मिलती है। शराब बंदी अच्छा निर्णय है। लेकिन धरातल पर इसका कोई असर नजर नहीं आता है
सोनो प्रखंड अंतर्गत पैरामटिहना से नीतीश कुमार ने बताया है कि शराबबंदी करना सही है शराबबंदी होने से समाज में लड़ाई झगड़ा तो शांत है समाज में इससे कुछ सुधार तो हुई है लेकिन शराब बंद एक दिखावा है शराब तो अभी भी सभी गांव में मिल रही है जैसे उन्होंने बताया है .
जमुई जिला अंतर्गत अहराडीह गांव के मोहन जी बताते हैं शराबबंदी का फैसला बिल्कुल ही सही है जब शराबबंदी नहीं थी तो लोग जहां-तहां शराब पीकर के गिरे पड़े रहते थे। परंतु शराब बंद होने के कारण लोगों के रहन-सहन में बदलाव आया है। अब लोग जहां तहां शराब पीकर के ना पड़े रहते हैं पीते भी हैं तो चोरी-छिपे पीकर अपने घर में शांत रहते हैं
बिहार राज्य के जमुई जिले के खैरा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजीत कुमार ने राजेश कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि बिहार के मुखिया श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा जो शराबबंदी की गई है वह कई मायने में अच्छा है। पहले रोड पर हुड़दंग बाजी होते रहता था शराब पीकर मोटरसाइकिल चलाने से एक्सीडेंट ज्यादा होता था परंतु शराबबंदी के बाद स्थिति कुछ बदली है पूर्ण रूप से तो नहीं पर यह कहा जा सकता है कि शराबबंदी लोगों की भलाई के लिए जिसे पूर्ण रूप से धरातल पर लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है परंतु जनता ही इसे मानने से इंकार कर रही है ऐसा नहीं है कि सभी लोग शराबबंदी का उल्लंघन कर रहे हैं परंतु कुछ लोग ऐसे हैं जो शराबबंदी का उल्लंघन कर रहे हैं इसीलिए मैं प्रशासन से कहूंगा की शराबबंदी की कठोरता पूर्वक पालन हो। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
