जलवायु की पुकार [क्लाइमेट वॉयसेस हैंडबुक] कार्यक्रम के अंतर्गत हम जानेंगे बच्चो को पर्यावरण के बारे में शिक्षा देना, प्लास्टिक कचरा का सही निपटान करना और बच्चो को प्लास्टिक के हानिकारक प्रभाव के बारे में सीखना क्यों जरुरी है?

बिहार राज्य के जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार सविता ने बताया की किसानों को हरसंभव मदद पहुंचाने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग एवं लघु जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि लोगों की सुविधाओं और उनके हित में हम निरंतर कार्य करते रहते हैं। किसानों को कृषि कार्य हेतु डीजल अनुदान उपलब्ध कराने के साथ-साथ सिंचाई कार्य हेतु पर्याप्त विद्युत आपूर्ति भी की जा रही है। हमलोगों का उद्देश्य है कि किसानों को धान रोपनी में सहूलियत हो। बिहार में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि पराली जलाना, स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए काफी हानिकारक है। उन्होंने कहा कि पराली जलानेवाले लोगों को समझाईये। लोगों को प्रेरित करें कि वे पराली नहीं जलायें, इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होने के साथ-साथ खेती भी बर्बाद होती है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

जलवायु की पुकार [छोटे कदम, बड़ा परिवर्तन ] कार्यक्रम के अंतर्गत हम जानेंगे  बिजली बचाना,कचरा का सही निपटान करना और पानी का कम उपयोग करना हमारे पर्यावरण के लिए क्यों जरुरी है ?

जलवायु की पुकार [ हरियाली का अनोखा मिशन ] कार्यक्रम के अंतर्गत हम जानेंगे पेड़-पौधे लगाना पर्यावरण के लिए क्यों जरुरी है ?

परिवार विकास संस्थान/चाइल्ड फण्ड इन्टरनेशनल की ओर से लछुआड़ स्थित कार्यालय परिसर में दर्जनों फलदार वृक्ष आम का वृक्षारोपण किया गया। परिवार विकास के द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली निकाली गई थी, लेकिन धूप ज्यादा रहने के कारण वृक्षारोपण नहीं किया जा सका। परिवार विकास के सचिव भावनन्द जी के द्वारा सैंकड़ों पेंड पौधे लगाए गए संस्थान के कार्यक्षेत्र सिकन्दरा और गिद्धौर चन्द्रशेखर नगर में। मौके पर फरीद अंसारी रामवृक्ष महतो धुव्र कुमार रानी सिंह बाबूलाल केवट उमेश कुमार विनय सिंह धर्मेद्र कुमार आदि उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जमुई जिला के सोनो मे अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प सोनो - विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम भारती सर्वोदय आश्रम सिमुलतला में कृषि विज्ञान केन्द्र, जमुई एवं ग्राम भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में झाझा, चकाई एवं सोनो प्रखंड के दर्जनों गांवों के सैंकड़ों स्त्री - पुरुषों ने पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इफको के प्रबंधक विनय कुमार कर्ण ने अपने संबोधन में पर्यावरण रक्षा के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संयमित उपभोग से ही विश्व की रक्षा संभव है।कृषि विज्ञान केन्द्र जमुई के वरीय वैज्ञानिक एवं केंद्र प्रमुख डा० सुधीर कुमार ने पार्यावरण संरक्षण के विभिन्न आयामों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आज हमें प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने की परम आवश्यकता है। ग्राम भारती के संचालक श्री विमलेश कुमार ने भूगर्भ के जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि समुदाय के लोग वर्षा जल के संचयन हेतु सामुदायिक प्रयास के रूप में छोटे छोटे बाबड़ी, ट्रेंच, टैंक आदि का काम करें जिसमें ग्राम भारती की सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से सहयोग किया जाएगा।विल्ड ट्रस्ट की शिवानी ने पारंपरिक मोटे अनाज की महत्ता की चर्चा की।कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।मौके पर परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा उपस्थित लोगों को आम का पौधा नि:शुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण रक्षा का सामुहिक संकल्प लिया गया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार शरीफ के मध्य विद्यालय बड़ी पहाड़ी के प्रांगण में सभी बच्चों के द्वारा रंगोली के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस की तैयारी की गई बताते चले कि आगमी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।