Transcript Unavailable.
जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड से, दुखन राम जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार कई प्रकार के अधिकार उपलब्ध कराए हुए हैं। उसका सही उपयोग करने की जरूरत है। चुनाव के समय जिस प्रकार पंचायत के वृद्ध लोगों का पेंशन के लिए आवेदन जमा करने का कार्य जनप्रतिनिधि करते हैं उस कार्य को अगर अभी से ही प्रारंभ कर दी जाय, तो पंचायत के प्रत्येक वृद्ध लोगों को पेंशन योजना का लाभ मिल सकता है। राजनीतिक से ऊपर उठकर कार्य करने के बाद ही पंचायत का विकास संभव है। उक्त बातें मंगलवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड के पंचायत भवन में जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. कौशल किशोर ने कही है। उन्होंने कहा कि पंचायत के कई पक्का मकान वाले को आवास का लाभ मिल जाने के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई गरीबों को जहां आवास समय पर नहीं मिल पाती है। उन्होंने प्रत्येक माह पंचायत में ग्राम सभाकर पंचायत की समस्याओं को रखकर उसका हल निकाला जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जबतक पूरे वार्ड के घरों में शौचालय का निर्माण नहीं हो जाता तब तक किसी प्रकार की राशि पंचायत को नहीं दी जाएगी। कई जनप्रतिनिधियों ने बालू का उठाव नहीं होने की बात कही जिस पर डीएम ने उदाहरण देते हुए कहा कि सड़क के किनारे पक्का का निर्माण हो रहा हैं प्राइवेट मकान बन रहे है, उसी प्रकार आप भी शौचालय का निर्माण कराएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में जनता विकास के साथ कर्तव्य के प्रति भी सजग हैं। शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी जबावदेही जनप्रतिनिधियों की है। शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक के विरूद्ध कार्रवाई प्रारंभ करे तुरंत शिक्षा व्यवस्था दुरूस्त हो जाएगा।
जमुई जिले से दिलीप कुमार पांडेय जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि महागठबंधन की सरकार में भले ही जमुई कोटे से एक मंत्री बनाया गया था लेकिन विकास को रफ्तार नहीं मिल पा रही थी। रोज की किचकिच से अधिकारियों के बीच भी संशय की स्थिति बनी हुई थी। जमुई सांसद चिराग पासवान एनडीए से आते थे। बिहार में सरकार महागठबंधन का था। इन सब कारणों से केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए जमुई में भूमि अधिग्रहण का मामला लटका हुआ था। बरनार जलाशय जैसी महत्वपूर्ण योजना भी केन्द्र और बिहार की राजनीति में फंस गई थी। एनडीए सरकार का गठन होते ही नीतीश कुमार से फोन पर जमुई सांसद को मिलने का न्योता मिल गया। जमुई सांसद सीएम हाउस में मिलकर बिहार में विकास करने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। डेढ़ घंटे की बातचीत में एनडीए को मजबूत करने के अलावा अन्य कई केन्द्रीय योजनाओं पर चर्चा की। सांसद ने केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना और बरनार जलाशय योजना से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि विकास के हर काम को रफ्तार दिया जाएगा। सांसद ने बताया कि सरकार गठन के बाद सीएम काफी सहज महसूस कर रहे थे।
Transcript Unavailable.
बिहार जिला जमुई के चकाई प्रखंड से जय प्रकाश शुक्ला जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि अभिनन्दन समारोह में विधायक सावित्री देवी ने कहा कि आप लोगों ने जो मेरा अभिनन्दन किया इससे मैं काफ़ी अभिभूत हुआ हूँ।मेरी इक्षा है कि इस उच्च विद्यालय में पढ़ने वाली छात्र छात्रा पढ़ लिख कर जिंदगी के नए आयाम गढ़े तथा विद्यालय के साथ चकाई का नाम रौशन करें। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सात निश्चय के तहत बिहार में धड़ले से विकास का कार्य कर रही है और खास कर बिहार में शिक्षा की स्थिति दिनों दिन बढ़ती जा रही है। वहीँ विधायक जी ने विश्वास दिलाया कि चकाई के पूर्व विधायक ,जिन्होंने इस क्षेत्र का चार बार प्रतिनिधित्व करते हुए चकाई में विकास की गंगा बहाई है। उनके सहयोग से बड़े कार्यों को सभी के सहयोग से अवश्य पूरा करुँगी। उक्त बातें विधायक सावित्री देवी ने प्रखंड के उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यपक एवं सहायक शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय प्रांगण में कही
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
