जमुई में भी अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को लेकर विपक्ष संघर्षरत है। इस योजना के विरोध में विभिन्न जिलों में उपद्रवियों द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है। जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह स्थिति को भांपते हुए सम्पूर्ण जिला में विधि व्यवस्था के साथ शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिले के सभी प्रकार के कोचिंग संस्थानों को 20 से 24 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।  आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने आदेश की चर्चा करते हुए कहा कि अग्निपथ योजना के विरोध में उग्र प्रदर्शन जारी है। इस दरम्यान सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने जिले में शांति व्यवस्था कायम रहने की बात - बताते हुए कहा कि एहतियात के तौर पर यहां संचालित तमाम कोचिंग संस्थानों को अगामी 24 जून तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

जमुई शहर स्थित कचहरी चौक पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (एलजेपीआर) के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह की अध्यक्षता में पार्टी समर्थकों ने अग्निपथ योजना के विरोध में धरना दिया। धरना के उपरांत जिलाध्यक्ष श्री सिंह के नेतृत्व में नामित प्रतिनिधि मंडल सक्षम पदाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें अग्निपथ योजना को तत्काल वापस लिए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को अग्रेतर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। धरना सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने छात्रों , युवाओं , बेरोजगारों समेत सम्पूर्ण देश के लिए अग्निपथ योजना को अहितकारी करार देते हुए कहा कि यह हर दृष्टिकोण से अव्यवहारिक है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस योजना के जरिए बेरोजगार युवाओं को ठगा जा रहा है। इसके माध्यम से उन्हें सब्जबाग दिखाकर उनके कैरियर को कुंठित किए जाने का कार्य किया जा रहा है। श्री सिंह ने देश हित में इसे तत्काल वापस लिए जाने की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष रुबेन कुमार सिंह उर्फ " बुल्ली जी " ने आक्रोशपूर्ण लहजे में कहा कि अग्निपथ योजना की वापसी तक पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने केंद्र सरकार को जनविरोधी योजनाओं से परहेज करने की सलाह देते हुए कहा कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने के पूर्व गम्भीरता से विचार विमर्श - किया जाना चाहिए। श्री सिंह ने अग्निपथ योजना की कटु आलोचना करते हुए कहा कि इससे जहां बेरोजगारी की कतार और लंबी होगी वहीं देश की सुरक्षा पर भी प्रश्न चिंह लगेगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

जमुई में अग्निपथ योजना के विरोध में शनिवार को विपक्ष के बंद का मिला - जुला असर देखा गया। अग्निपथ योजना के विरोध के में प्रदर्शनकारियों ने ट्रक खड़ा कर स्थानीय कचहरी चौक को जाम कर दिया। महागठबंधन के समर्थकों ने सरकार के विरोध में यहां जमकर नारेबाजी की। सरकारी कार्यालय , बैंक , बाजार , व्यपारिक प्रतिष्ठान आदि आम दिनों की तरह खुले रहे। यहां दैनिक कार्यों का निस्तारण किया गया। हालांकि इन स्थानों पर उपस्थिति कम देखी गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार बंद के दौरान जिले के झाझा में उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया है जवाब में पुलिस ने भी लाठियां उपद्रवियों पर बरसाए फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है बिहार बंद को लेकर जिले के विभिन्न जगहों पर छात्र संगठनों विपक्षी दल के नेताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

अग्नीपथ को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में हो रहे उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने 15 जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है इंटरनेट सेवा 19 जून तक बंद रहेगा

जमुई, केंद्र सरकार की सेना बहाली की अग्नीपथ योजना के विरोध की आंच आज तीसरे दिन जमुई पहुंच चुकी है. अग्नीपथ योजना का बिहार समेत कई राज्यों में छात्रों द्वारा 3 दिन से उग्र प्रदर्शन करते हुए विरोध किया जा रहा है. जमुई में सैकड़ों छात्र सुबह से कई घंटों तक सड़कों और रेलवे स्टेशन पर उग्र प्रदर्शन किया है. सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में छात्र जमुई के कचहरी चौक पहुंचकर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतर आए.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।