जमुई में भी अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को लेकर विपक्ष संघर्षरत है। इस योजना के विरोध में विभिन्न जिलों में उपद्रवियों द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है। जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह स्थिति को भांपते हुए सम्पूर्ण जिला में विधि व्यवस्था के साथ शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिले के सभी प्रकार के कोचिंग संस्थानों को 20 से 24 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने आदेश की चर्चा करते हुए कहा कि अग्निपथ योजना के विरोध में उग्र प्रदर्शन जारी है। इस दरम्यान सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने जिले में शांति व्यवस्था कायम रहने की बात - बताते हुए कहा कि एहतियात के तौर पर यहां संचालित तमाम कोचिंग संस्थानों को अगामी 24 जून तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
