बिहार राज्य के जमुई ज़िला से बुलबुल कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कोमल कुमारी से हुई। ये कहती है कि असमानता तभी दूर होगा जब सब का विचार एक जैसे होगा। जो ऊच नीच मानते है ,उनके व्यवहार बदलेगा तब ही असमानता हटेगा। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में समाज में भेदभाव रखा जाता है। लोगों से बुरा व्यवहार किया जाता है। यह उचित नहीं है। सब लोगों को एक साथ मिल कर चलना है। पानी को लेकर भी समस्या होता है। सरकारी नल को लेकर भी दुर्व्यवहार होता है
बिहार राज्य के जमुई ज़िला से नरेंद्र कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नरेंद्र कुमार से हुई। ये कहते है कि महिलाओं को सुप्रीम कोर्ट और संविधान ने अधिकार दिया है लेकिन पुरुष ऐसे सोच रखे है की महिलाओं को कोई अधिकार मिला ही नहीं है। महिलाओं को शिक्षित होना ज़रूरी है। अगर महिला शिक्षित होगी तो समाज शिक्षित होगा। महिलाओं को जमीनी हक़ है लेकिन वो लेती नहीं है
जमुई जिले के सिकन्दरा प्रखंड के उ मध्य विद्यालय चितौनी के सफाई कर्मी सुचिता देवी पति स्व पप्पू पासवान को दस माह से मानदेय का भुगतान नही किया गया !जिससे उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है ! वही इस संबंध में मोबाइल वाणी सवांददाता ने विद्यालय के पूर्व प्रभारी योगेंद्र मिस्त्री से बात की तो उन्होंने बताया कि नंवबर 2023 में एस डी एस सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में एक सफाई कर्मी की नियुक्ति की गईं ! मेरे विद्यालय में भी सुचिता देवी का चयन किया गया , वही उस एजेंसी के प्रखंड समन्वयक बिपिन कुमार से बार बार उनके मानदेय के कहा गया तो उन्होंने टालमटोल करते रहे जब कि कुछ विधालयो के सफाई कर्मी का मानदेय का भुगतान कर दिया गया ! अब दोबारा नए एजेंसी मेसर्स अभिनंदन कुमार के प्रखंड समन्वयक नए स्तर से कार्य करीब दो माह से किया जा रहा है इनके माध्यम से भी कुछ विद्यालयों के सफाई कर्मी की मानदेय भुगतान करने की बात सामने आई है लेकिन सुचिता देवी का एक भी माह का भुगतान नही किया गया ! विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरेंद्र सिन्हा ने बताया कि में बार बार व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से लिखित सूचना देने के वाबजूद सफाई कर्मी का मानदेय भुगतान नही किया गया !
जमुई जिले के सिकन्दरा प्रखंड के मध्य विद्यालय सिकन्दरा में पदस्थापित डीडीओ सह प्रधानाध्यापक भारतेंदु कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में घुस लेने की बात कही गयी है।
बिहार राज्य के जमुई जिला से रजनीश कुमार सविता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मिलन सिंह से साक्षात्कार लिया। मिलन सिंह ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण खेती ठीक ही हो रहा है। लेकिन लोग पानी की बर्बादी बहुत कर रहे हैं। पानी की बर्बादी रोकने के लिए बोरवेल लगाया जाना चाहिए। जिस मात्रा में पेड़ - पौधा होना चाहिए,उस मात्रा में धरती पर पेड़ - पौधा नही है। सभी लोगों को पेड़ - पौधा लगाना चाहिए
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने रीना देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए।महिला भी खेती का काम करती है, तो उन्हें भी किसान का दर्जा दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही रोजगार के अवसर भी दिए जाने चाहिए
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रजनी कुमार जानकारी दे रहे हैं कि जिले के खैरा प्रखंड के दाबिल पंचायत के किसान जल स्तर की समस्या से जूझ रहे हैं दाबिल गांव का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। जिससे गांव के बोरवेल से पानी निकालना बंद हो गया है। ऐसी स्थिति में पंचायत के किसान अब तक मात्र 10% के आसपास धान की बुवाई कर पाए हैं। वह भी भगवान के भरोसे पंचायत के पूर्व मुखिया मुरारी सिंह बताते हैं कि नदी के बालू का लगातार उत्खनन ने जल स्तर को काफी नीचे पहुंचा दिया है। जिससे यहां के किसानों के समक्ष सिंचाई की समस्या उत्पन्न है। क्षेत्र में ना तो सिंचाई का कोई और साधन है और ना ही आशा के अनुकूल बारिश हुई है। ऐसे में किसान सूखे की मार झेलने को विवश है।
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने एक व्यक्ति से बातचीत की । जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को जमीन पर हिस्सा नहीं मिलता है, क्योंकि उनकी शादी के समय बहुत खर्च हो जाता है। महिला जो खेत में काम करती हैं, उन्हें किसानी का हक़ जरूर मिलना चाहिए
बिहार राज्य के जमुई ज़िला से नरेंद्र , मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि किसान बेसब्री से बरसात का इंतज़ार कर रहे है। कही धुप तो कही छाव है। कई नदी में तूफ़ान आया है। कही तो पानी का जलस्रोल कम हो गया है। बरसात के लिए वृक्ष लगाना बहुत ज़रूरी है
बिहार राज्य के जमुई ज़िला से शानू कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि महिलाओं को जमीनी अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। जब पुरुष और महिला में समानता हो जाएगा तो सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा का हनन होगा
