बिहार राज्य के जमुई जिले अंतर्गत गिद्धौर प्रखंड से संजीवन कुमार सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है, कि अब से ट्रेनें रद्द हो या देरी कोई चिंता नहीं है क्यूंकि मोबाइल पर आपको इसकी सूचना मिल जाएगी। कोहरे में ट्रेनें विलंब व अचानक रद हो रही हैं, इनकी सही सूचना यात्रियों तक नहीं पहुंच पा रही, इससे उबरने के लिए रेलवे बोर्ड ने नई व्यवस्था शुरू की है। अब यात्रियों को विलंब व रद्द होनेवाली ट्रेनों के बारे में मोबाइल पर सूचना मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने सभी मुख्यालयों को नई व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है। रेलवे बोर्ड ने आरक्षण काउंटर से टिकट बुक करानेवाले यात्रियों के लिए मांगपत्र पर मोबाइल नंबर देना अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, ई-टिकट वाले यात्रियों को भी यह सुविधा दी जाएगी। सभी निर्धारित समय से एक घंटा से अधिक लेट से खुलने पर यात्रियों को मोबाइल पर मैसेज भेज सूचना दी जाएगी। इसके साथ ही कोहरे में अचानक रद होनेवाली ट्रेनों के बारे में सूचना दी जाएगी। इसके तहत आरक्षण काउंटर से टिकट लेने के वक्त मांग पत्र पर मोबाइल नंबर अंकित करना अनिवार्य है। जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि रेलवे बोर्ड ने कोहरे में ट्रेनों से सफर करनेवाले यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए नई व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है। आरक्षित यात्रियों के मोबाइल पर जंक्शन से खुलनेवाली ट्रेन के एक घंटा से अधिक लेट होने पर मैसेज आएगा।
बिहार राज्य के जमुई जिले अंतर्गत गिद्धौर प्रखंड से संजीवन कुमार सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है, कि सांसद चिराग पासवान ने कहा कि जमुई में खेल के क्षेत्र में युवाओं की बेहतरी के लिए जल्द ही खैरा में एक इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी से बात करूंगा। शुक्रवार को स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के उपरांत खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा आगे बढ़े इस लेकर मैं लगातार लोकसभा में भी सवाल उठाता रहता हूं। युवाओं के लिए युवा आयोग के गठन को लेकर भी मैंने लोकसभा में प्रश्न किया है। इस दौरान एक प्रतिनिधिमंडल ने खैरा उच्च विद्यालय मैदान के जीर्णशीर्ण अवस्था को लेकर सांसद को ज्ञापन भी सौंपा। इससे पूर्व मैक्स क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जमुई और खैरा के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खैरा की पूरी टीम निर्धारित 15 ओवरों में 73 रन पर सिमट गई। जवाब में खेलने उतरी जमुई की टीम ने 3 विकेट खोकर ही आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जमुई टीम के राजीव को मैन ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भी राजीव को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश भगत, पूर्व जिला परिषद सदस्य विकास ¨सह, लोजपा के युवा महासचिव राष्ट्रदीप सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। दोस्तों इनकी तरह कोई जानकारी या किसी विषय पर अपना विचार मोबाइल वाणी के साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें निःशुल्क नंबर 08800984861 पर।
बिहार राज्य के जमुई जिले अंतर्गत गिद्धौर प्रखंड से भीम राज जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है, कि जमुई में शुक्रवार को झाझा-जमुई एवं झाझा-आसनसोल रेलखंड के अलग-अलग जगहों पर अप एवं डाउन लाइन में तीन घंटे का मेगा ब्लॉक लिए जाने के कारण आधा दर्जन एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा। रेल यात्रियों को खासा परेशानियो का सामना करना पड़ रहा था। झाझा-जमुई रेलखंड के गिद्धौर-चौरा स्टेशन के बीच अप लाइन में 11 बजे से 1:30 बजे तक ब्लॉक लिया गया था, जिसमें पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्स. एवं बैधनाथधाम-किउल पैसेंजर के परिचालन पर आंशिक असर पड़ा। दूसरी ओर झाझा-आसनसोल रेलखंड के विद्यासागर स्टेशन के पास 10 बजे से एक बजे तक ब्लॉक लिया गया। उसके कारण सुपर एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्स, काठगोदाम एक्स, आदि ट्रेनों को कंट्रोल कर चलाया जा रहा था।
बिहार राज्य के जमुई जिले अंतर्गत गिद्धौर प्रखंड से भीम राज जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि 21 जनवरी को प्रस्तावित मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला स्तर के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें मानव श्रृंखला के रूट चाट, श्रृंखला में महिला-पुरुष तथा बच्चों की आवश्यकता, यातायात व्यवस्था अन्य प्रमुख विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में 21 जनवरी को जमुई 41 किमी, झाझा में मे 11 किमी, लक्ष्मीपुर में 16किमी, गिद्धौर में 12 किमी, चकाई में 14 किमी आदि लंबी मानव श्रृंखला बनाने का निर्णय लिया गया। गिद्धौर में संसारपुर से रतनपुर, रतनपुर से नया गांव तक मानव श्रृंखला बनायी जाएगी। इस मौके पर विभिन्न विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।
जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड से संजीवन कुमार सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि शिक्षकों के लिए लिए एक खुशखबरी है, अब से बिहार के नियमित और नियोजित शिक्षकों को अब राज्य सरकार सीधे बैंक एकाउंट में मुख्यालय से ही वेतन जारी करेगी। शिक्षा विभाग ने इसे लागू करने के लिए जिलावार तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी शिक्षकों की हाजिरी के आधार पर शिक्षकों को वेतन जारी किया जायेगा।
जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड से संजीवन कुमार सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि नववर्ष के स्वागत को पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। लोग अपने-अपने ढंग से नववर्ष के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। ग्रीटिंग कार्ड का चलन कम होने के बाद अब नए साल पर मैसेज भेजकर कर रहे है।हालांकि बाजारों में ग्रीटिंग कार्ड के स्टॉल भी लगे हुए है। आधुनिकता के दौर में खुशियाँ मनाने के तौर-तरीके के अंदाज भी अनोखे हो गए है। नए साल में लोग पहले जहाँ ग्रीटिंग कार्ड किया करते थे वही आज के ज़माने में लोग इंटरनेट और एस.एम.एस का प्रयोग करते दिख रहे है।
जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड से, भीम राज जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है, कि जमुई जिले के कल्ला पंचायत स्थित महादलित टोले में सात निश्चय योजना के तहत हुए विकास योजनाओं की समीक्षा की। जिनहारा उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि शीघ्र ही जमुई में इंजीनियरिंग कॉलेज भवन का निर्माण होगा। सबसे पहले मंच से ही रिमोट के माध्यम से मुख्यमंत्री ने 523 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया, जिसमें इंजीनियरिंग कॉलेज भवन की आधारशिला भी रखी गयी। सूबे में पांच नए मेडिकल व इंजीनियिरिंग कॉलेज खोला जा रहा है। उच्च शिक्षा के लिए सभी पंचायतों में प्लस टू हाईस्कूल का भवन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजिक कुरीतियां दूर होने के बाद ही विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। सीएम ने शराबबंदी की चर्चा करते हुए कहा कि इससे सूबे की जनता को काफी लाभ मिला है। शराबबंदी से घरों में खुशहाली आयी है। बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ आयोजित मानव श्रृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने लोगों से अपील की। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री खुर्शीद आलम उर्फ फिरोज अहमद, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिन्हा, पुलिस महानिदेशक पीके ठाकुर, झाझा विधायक डा. रबिन्द्र यादव ने भी अपने विचार रखे। जिले में चल रहे विकास योजनाओं की जानकारी डीएम डा. कौशल किशोर ने सीएम को दिया।
बिहार राज्य के प्रखंड गिद्धौर से भीम राज जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत काला पंचायत में मुख्यमंत्री के निर्धारित विकास यात्रा को लेकर जिलाधिकारी कौशल किशोर, पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने रविवार को काला पहुंचकर मुख्यमंत्री विकास यात्रा की तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया। अधिकारियों के दल में विकास आयुक्त सतीश शर्मा, एसडीओ सुरेश प्रसाद, एसडीपीओ नेसार अहमद शाह बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू शामिल थे। पदाधिकारियों ने सुरक्षा व पंचायत में सात निश्चय योजना अंतर्गत हुए विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सभा स्थल हेलीपेड स्थल, प्लस 2 उच्च विद्यालय जिन्हरा स्थित खेल मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा भी की। हर घर शौचालय का निर्माण, नली गली, बिजली योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवास की जानकारी ली। बता दें कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर काला पंचायत में सभी विभाग के पदाधिकारियों का जमघट विगत कई दिनों से लग रहा है। मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना को अंतिम रूप देने में संबंधित विभाग के कर्मी रात-दिन लगे हैं। निरीक्षण के दौरान जदयू जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, शंभू शरण, काला पंचायत के मुखिया ब्रह्मादेव मंडल, पूर्व मुखिया सुनील यादव, पिडरोन मुखिया प्रदीप कुमार यादव, समाजसेवी शशि कुमार आदि मौजूद थे।
बिहार राज्य के जिला जमुई के प्रखंड गिद्धौर से भीम राज मोबाइल वाणी के माधयम से कहते है कि रविवार को बाबा कोकिलचंद विचार मंच की संगोष्ठी सह सदस्यता अभियान का आयोजन झाझा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथिया के प्रांगण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद सिंह ने की। कार्यक्रम में सक्रिय सदस्य प्रो. रामावतार सिंह ने नशा मुक्ति, बाल विवाह पर रोक, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं अन्न की रक्षा के लिए जागरूकता की शपथ दिलाई।बैठक में गौरव ¨सह राठौर को झाझा प्रखंड का व्यवस्थापक नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा कोकिलचंद विचार मंच का सक्रिय सदस्य बनकर सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मंच के संयोजक सह शिक्षक चुनचुन कुमार द्वारा हर रविवार को जमुई के किसी एक गांव में कार्यक्रम का आयोजन कर विचार मंच का उद्देश्य बताते हुए लोगों को मंच से जुड़ने की अपील की।
जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड से, संजीवन कुमार सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है, कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटर वार्षिक परीक्षा-2018 के प्रैक्टिकल में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र समिति की वेबसाइट पर 26 दिसंबर को अपलोड कर देगी। संबंधित विद्यालय और कॉलेज के प्राचार्य अपने यूजर आइडी और पासवर्ड के माध्यम से इसे डाउनलोड कर हस्ताक्षर और मुहर लगाने के बाद परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराएंगे। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटर परीक्षा फॉर्म भरा गया है, लेकिन शुल्क का भुगतान नहीं किया गया है या कम किया गया है। उनकी सूची शनिवार को वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। संबंधित विद्यालयों और कॉलेजों के प्राचार्य 27 दिसंबर तक शुल्क जमा करा दें। शुल्क जमा करने के 24 घंटे बाद संबंधित छात्रों का प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। छूटे हुए जिन छात्रों का परीक्षा फॉर्म 22 से 26 दिसंबर के बीच भरा जाएगा। उन्हें विलंब दंड के साथ शुल्क 27 दिसंबर को जमा करना होगा। इन परीक्षार्थियों का प्रायोगिक परीक्षा का प्रवेश पत्र 30 दिसंबर को उपलब्ध कराया जाएगा। 11 से 25 जनवरी के बीच प्रायोगिक परीक्षाएं दो पालियों में अलग-अलग तिथि पर होंगी।
