जमुई जिला के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुई खैरा रोड में स्थित इंदपे के पास सुदेश कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नामक एक सड़क निर्माण कंपनी में पुलिस द्वारा एक युवक की लाश बरामद की गई।सूत्रानुसार अहले सुबह 6 बजे के करीब स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को जानकारी दी गई कि जमुई खैरा रोड में स्थित सड़क निर्माण कंपनी में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।सूचना मिलते ही डीएसपी रामपुकार सिंह ,टाउन थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौका- ए -वारदात पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक कुमार ने बताया कि जमुई जिला के चकाई प्रखंड अंतर्गत उरबा गांव निवासी विकाश रॉय ने मोबाइल वाणी पर यह खबर रिकॉर्डिंग कराइ थी जिसमे उन्होंने कहा था कि लॉकडाउन के दौरान काम बंद होने के कारण उनके समक्ष आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गई है। इस खबर को सुनने के बाद मोबाइल वाणी के स्थनीय संवाददाता रमेश जी ने विकाश रॉय को अपनी पत्नी के जनधन खाता को एक्टिव रखने का सुझाव दिया। विकाश रॉय ने संवाददाता रमेश जी सुझाव को मानते हुए अपनी पत्नी के खाते में पैसा जमा व निकासी कर खाते को एक्टिवेट कर लिया और अब उनके खाते में 500 की राशि प्राप्त हो गयी है।
बिहार राज्य के जमुई से संजीत कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से जानकारी दिया कि भक्तों में महाशिवरात्रि को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। महाशिवरात्रि के दिन हरणेश्वर धाम मंदिर मे शाम होते ही दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो जाती है। मुख्य आकर्षण का केंद्र यहां की झांकी है ,जो उपर टोला होते हुए मंदिर तक आती है। मंदिर के पुजारी जी ने बताया कि आज महाशिवरात्रि उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें सर्वसिद्धियोग बन रहा है। इसलिए इस बार महोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कल्व के सदस्य गोरेलाल तांती, संजीत ठाकुर, पवन कुमार, सचिन कुमार, तथा मुशाहेब तांती, ने बताया कि रात्री के 9 बजे मंदिर प्रांगण मे शिव बरात ढोल-बाजे, भूत-प्रेत,श्रद्धालु एवं भक्तगण के साथ गांव भ्रमण करते हुए आयेगी। इसके साथ ही अखंड रामधुन का भी आयोजन किया जा रहा है जो लगातार 24 घंटे तक चलने के बाद शनिवार को समाप्त होगी।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
