जमुई जिले के बरहट थाना अध्यक्ष अब्दुल हलीम को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं O हीन के आरोप में जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल के द्वारा निलंबित किया गया ।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विज्ञापन संख्या 1358 में प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए थाना अध्यक्ष अब्दुल हलीम अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह एवं अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित करने का सिफारिश की गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीत कुमार यादव पिता स्वर्गीय बच्चू यादव ग्राम- भन्दरा, थाना -बरहट के अपरहन हो जाने पर उसके परिवार द्वारा ना तो प्राथमिकी दर्ज किया गया और ना ही पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई की गई इसी बीच संजीव कुमार यादव की मृत्यु उपरांत लाश बरामद हुई फिर भी पुलिस अवर निरीक्षक के द्वारा इसकी सूचना अपने वरिष्ठ पदाधिकारी को नहीं देने के कारण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा संज्ञान लेते हुए इसे कर्तव्य हीनता अनुशासनहीनता और मनमानी रवैया को देखते हुए जीवन यापन भक्ता पर निलंबित करने की सिफारिश की गई। निलंबन अवधि में पुलिस अवर निरीक्षक का मुख्यालय जमुई पुलिस लाइन में होगी।

लक्ष्मीपुर प्रखण्ड स्थित प्रतिनिधि भवन में "परिवर्तन "गैर राजनीतिक संगठन के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता "परिवर्तन" के विधानसभा प्रभारी अमरदीप मंडल एवं सह प्रभारी विकास कुमार दास के द्वरा किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में राजकुमार सिंह जिलाध्यक्ष "परिवर्तन " एवं विशिष्ट अतिथि विवेक सिन्हा (महासचिव) सोनू रावत (उपाध्यक्ष) निहाल सिन्हा (सचिव) एवं अमित कुमार सिंह (कोषाध्यक्ष) उपस्थित हुए उपरांत विकास कुमार दास ने मंच संचालन करते हुए सब का परिचय कराते हुए हो रहे सरकारी व्यवस्था में घूसखोरी एवं लाचारी पर जोरदार हमला किया बोले की सरकारी व्यवस्था इतना ही चरमरा गई है कुछ भी एक छोटा सा काम कराने जाना होता है तो पॉकेट में पैसा लेकर जाना होता है नहीं तो काम नहीं हो पाता। वहीं उपाध्यक्ष सोनू रावत ने जिला में गिरते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा किए बोले कि हाल ही में हमारे मित्र विवेक सिन्हा के बहन प्रीति वाला की मौत डॉक्टर की लापरवाही के कारण हो गए और यह पहला घटना नहीं है आए दिन देखने और सुनते को हमेशा मिलते रहता है के डॉक्टर की लापरवाही से परिजनों दुख झेलना पड़ता है जिला के प्राइवेट एवं सरकारी हॉस्पिटल की स्थिति इतनी गिर गई है की बड़े बीमारी तो दूर की बात है आप छोटे बीमारी लेकर जाइए तो डॉक्टर नहीं भगवान के भरोसे रहता है कि वह हॉस्पिटल से घर आ पाएंगे कि नही। उपरांत जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह विशेष चर्चा करते हुए बोले कि हमारे संगठन के द्वारा हर वो युवा को मदद किया जाएगा जो समाज मे कम पढ़ा लिखा होने की वजह से रोजगार नहीं मिल पाता है बैंकों के तानाशाही के वजह से उन्हें लोन नहीं मिल पाता है जिसे कि वह रोजगार शुरू नही कर पाते एवं अन्य सरकारी जगहों पर हमारे युवा प्रताड़ित होते आ रहे हैं हमारे संगठन के द्वारा कोसिस की जायेगी की इन सब समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए उपरांत झाझा विधानसभा प्रभारी अमरदीप कुमार ने संगठन विस्तार करते हुए लक्ष्मीपुर प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व अमित कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष बिट्टू कुमार ठाकुर, अजय दास ,अरुण कुमार दास ,प्रमोद कुमार यादव, रवि राज सिंह ,एवं सचिव -रवि राज सिंह ,दयानंद कुमार ठाकुर, विपिन कुमार ,नीतीश कुमार, कोषाध्यक्ष- रामविलास कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी -प्रमोद कुमार यादव एवं मीडिया प्रभारी-धर्मेंद्र शाह एवं पंचायत अध्यक्ष की भी घोसना की गई।घोषणा करने के उपरांत इस कार्यक्रम का समापन की घोषणा की। इस कार्यक्रम मे कार्यकर्ता के अलावे सैकड़ों लोग मौजूद थे

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

आज 29 अगस्त को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा जमुई जिला के खैरा में विवेकानंद पुस्तकालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन रखा गया। जिसमे कोरोना काल में सरकार के द्वारा NEET, JEE एग्ज़ाम लेने का विरोध किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

महिलाओं ने तीज व्रत कर निर्जला उपवास रख अपने पति के दीर्घायु व लंबी उम्र के साथ स्वस्थ जीवन की कामना की।अलीगंज। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गावों में महिलाएं अपने-अपने के लिए तीज व्रत कर निर्जला उपवास रखा।और राञि में भोले शंकर व माता पार्वती की पुजा अर्चना किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. सीबीआई जांच को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कसुशांत ेस में सुनवाई करते हुए पटना में दर्ज की गई एफआईआर को सही बताया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पटना में दर्ज एफआइआर के बेसिस पर ही आगे सीबीआई इस मामले की जांच करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को आदेश का पालन करने का भी निर्देश दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समीक्षा के दौरान पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

शहीद मंगल पांडेय की अलीगंज में मनायी गयी जयंती,लोगों ने की नमन।अलीगंज। प्रखंड के अलीगंज बाजार में युवा नेता महेश सिंह राणा की अध्यक्षता में 1857 की क्रान्ति के नायक भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अग्रणी योद्धा शहीद मंगल पांडेय की 139 वीं जयंती सामाजिक दुरी को ध्यान में रखते हुए मनायी गयी। सर्व प्रथम लोगों ने उनके चिञ पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर्स के जमुई जिलाध्यक्ष समाजसेवी धर्मेद्र पासवान उर्फ गुरू जी ने कहा कि 1857 की क्रान्ति के नायक और अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देकर और अपने प्राणों की आहुति वे हमें अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाई जो कभी भुलाया नहीं जा सकता है।वे आज भी अमर हैं।और हमलोगों के प्रेरणा के स्रोत भी है। अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि अमर शहीद मंगल पांडेय ने अपने जीवन को न्योछावर कर गुलामी की जंजीरों से मुक्त से मुक्त कराया।और हंसते -हंसते फांसी की तख्ता पर झूलना स्वीकार किये।और आज हमलोंग आजाद हैं।मौके पर किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा ,चंद्रशेखर आजाद,विक्रमादित्य,नगीना चंद्रवंशी ,अशोक कुमार, आनंद लाल पाठक रविशंकर सिंह सहित दर्जनो लोग मौजूद थे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।