बिहार राज्य के जमुई जिला के बरहट प्रखंड के नुमार पंचायत के वार्ड संख्या 9 से संवाददाता आशुतोष पाण्डेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता नुनेश्वर यादव से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि लोगों को जागरुक कर महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को खत्म किया जा सकता है। महिलाओं के लिए सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देने के लिए मीडिया और समाज दोनों की बहुत बड़ी भूमिका है

युवा सेवा सिकंदरा द्वारा संचालित निःशुल्क सेवा शिविर जो बांका जिला अंतर्गत जिलेबिया मोड़ झरना के पास पूरे श्रावण मास के लिए कांवरियों के सेवा भाव से लगाया जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने सूरज कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। क्योंकि बहुत अधिक संख्या में महिला किसान का काम करती हैं। इसके साथ ही सरकार को महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर मुहैया करवाने चाहिए। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। जिससे ना केवल हमारा समाज बल्कि पूरा देश विकास करेगा

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने कपिल से बातचीत की जिसमें उन्होंने कहा कि बेटी हो या बेटा सभी को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। इन सभी चीजों के लिए समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। महिलाओं को अधिकार मिलेगा तो उनकी शिक्षा और आगे का भविष्य दोनों बेहतर होगा

भारतीय मौसम विभाग ने जमुई जिले में अगले 36 घंटे के लिए अत्यधिक बारिश के साथ व्रजपात होने की चेतावनी जारी की है। इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार ने जिले के पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रजनी कुमार ने पंकज कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि जलवायु परिवर्तन का असर सभी जीवित जीवों पर ज्यादा पड़ता है। इसका सबसे बड़ा कारण हैं, वृक्षों की कटाई। लोग इसके प्रति जागरूक हो रहे हैं। वृक्षारोपण भी कर रहे हैं। लेकिन जब तक सभी लोग इसके प्रति जागरूक नहीं होंगे। स्थिति में बदलाव आना संभव नहीं है। किसानों को भी इसके कारण परेशानी हो रही है। समय पर वर्षा नहीं होने के कारण उनकी आजीविका पर बूरा प्रभाव पड़ता है

बिहार राज्य के जमुई जिला से गौरव कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज में महिलाओं के विकास के लिए उन्हें अधिकार मिलना चाहिए और महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने गौरव कुमार से साक्षात्कार लिया। गौरव कुमार ने बताया कि महिलाओं को जमीन में हक़ मिलना चाहिए । यदि ऐसा होगा तो महिलाएं विकास करेंगी और उनके विकास करने से समाज,देश और विश्व विकास करेगा। ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के लिए डेरी फार्म खोलना चाहिए,सिलाई का दुकान लगाना चाहिए और आईएमसी जैसी संस्थाओं से जड़ना चाहिए। बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने चित्रेश कुमार से साक्षात्कार लिया।चित्रेश कुमार ने बताया कि महिलाओं को समाज में हक़ मिलना चाहिए। समाज को जागरूक कर के महिलाओं को रोजगार से जोड़ना चाहिए। महिलाओं को यदि हक़ मिलेगा तो महिलाएं मजबूत होंगी।सब का विकास होगा एवं भविष्य बनेगा। बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने मंजु देवी से बातचीत की। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इसके साथ ही महिलाओं को किसान का भी दर्जा मिलना चाहिए। महिलाओं के रोजगार के लिए सरकार के ओर से प्रयास किये जाने चाहिए। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी।