Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बुढ़मू : अहले सुबह बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिदरोल के पास बालू लदा ट्रैक्टर व ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। घटना में किसी का कोई हताहत नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक को मामूली चोट आई है। घटना में ट्रक व ट्रैक्टर वाहन का नुकसान भी पहुंचा है। सूचना पाकर मौके पर बुढ़मू पुलिस पहुंची। और वाहन को जब्त कर लिया है। समाचार तक वाहन चालक और मालिक का नाम पता नहीं चल सका है। घटना बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिदरोल के समीप की है।
देश में इस समय माहौल चुनावी है और राजनीति हावी है। यह चुनाव अहम है क्योंकि पिछले कुछ साल भारतीय राजनीति के लिए अप्रत्याशित रहे हैं। इस दौरान ऐसा बहुत कुछ हुआ जो पहले लोकतंत्र के लिए अनैतिक कहा जाता था।
झारखंड राज्य से माया ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि ढकनेसर कैसे बनाया जाता है । सबसे पहले एक बाउल या कटोरे में चावल का आटा, नमक और पानी डाल कर घोल बना लें, ध्यान रहे घोल ज्यादा पतला और ना ज्यादा गाढ़ा हो !अब इसे ढक कर १०-१२ घंटे के लिए फरमेंट होने के लिए रख दें !अब एक पैन में गुड़ और 2 चमच्च पानी डाल कर पिघला कर छान लें !फिर एक कढ़ाई में दूध डाल कर उबालें , जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाये तब हम इसमें कुटी इलाइची और सौंफ पाउडर डाल देंगे !अब एक मिट्टी की बर्तन गैस पर रख कर गरम करें, थोड़ा सा घी लगा कर एक करछी घोल डाल कर ढक दें, जब छोटे -छोटे जाली बन जाये, तब उससे पलट कर निकाल लें। ये छोटे-छोटे पुआ जैसे देखेंगे,इसे ही ढकनेसर कहते हैं। सभी ढकनेसर बारी-बारी से इसी तरह बना लें। अब तैयार ढकनेसर को दूध में डाल कर 5 मिनट और पका लें, फिर गैस बंद कर दें। अब इसमें गुड़ का सिरप डाल कर मिक्स कर दें। सर्व करते समय ढकनेसर को मिट्टी के ढकने में निकाल कर ऊपर से बादाम, पिस्ता और केसर डालकर सजा दें।
झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर से मधु ने मोबाईल वाणी के माध्यम से कच्चे केले का दही बड़ा बनाने की जानकारी दिया। सामग्री - आधा घंटा 7 लोगों के लिए 250 ग्राम कच्चा केला250 ग्राम दही1/4-1/4 छोटी चम्मच जीरा, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर।1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च और थोड़ा सा हरा धनिया पत्ती।7 बड़े चम्मच बेसन नमक स्वादानुसार आधा चम्मच भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर और काला नमक विधि - सबसे पहले केले को छिलका सहित कुकर में डालकर 2 सीटी आने तक पकाएं फिर निकाल कर मैस कर के चोखा बना लेंगे । इसमें जीरा, काली मिर्च,बारीक कटी हुई हरी मिर्च ,हरा धनिया पत्ती और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से गूथ लेंगे।अब एक तरफ बेसन का नमक, हल्दी के साथ घोल बना लें।दूसरी तरफ दही में जीरा,गोल मिर्च पाउडर, का घोल बनाएंगे।अब डो से बड़ा तैयार कर गर्म तेल में तलकर निकाल लें और दही में डालें.दही के साथ बड़े को एक कटोरी में निकालें,ऊपर से भूना जीरा, लाल मिर्च पाउडर और काला नमक डालकर सर्व करें।
आज की कड़ी में हम सुनेंगे सोशल मीडिया से संबंधित जोखिमों के बारे में ऑनलाइन पैसों का लेन देन और अपनी वीडियो डालना कितना सुरक्षित है।
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे स्टेट बैंक के अधिकारी से बचत और बीमा से जुड़ी ख़ास जानकारियों के बारे में।
