झारखंड राज्य के लातेहार जिला स्थित बरवाडीह के 25% ग्रीन कार्ड धारी के मई 2023 का राशन कई जनवितरण प्रणाली के डीलर दबाकर बैठे हुए हैं। उसका वितरण कार्ड धारी के बीच करने में वह विलंब कर रहे हैं उक्त कार्डधारी राशन वितरण की आस लगाए हुए हैं। विभागीय आदेश के बाद भी वैसे डीलर उन कार्डधारीयों को राशन वितरण करने में जल्दबाजी नहीं दिखा रहे हैं, बावजूद विभागीय अधिकारी वैसे डीलरों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार पूर्व से डिलरों के पास जो राशन बचा था, मई 2023 का उस राशन को कार्डधारीयों के बीच वितरण करने के लिए जन वितरण प्रणाली डीलरों को आदेश मिला था। लेकिन कई डीलर अब तक उस राशन को वितरण नहीं किए हैं। कब तक उक्त राशन का वितरण डीलर करेंगे, यह अपने आप में एक सवाल बन गया है। इधर प्रभारी एम ओ अरविंद कुमार रवि ने भी लगभग 25 प्रतिशत राशन डीलरों द्वारा वितरण नहीं किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उन डिलरों को शीघ्र उस राशन को कार्ड धारी के बीच वितरण करने का निर्देश दिया गया है। राशन वितरण में यदि और देरी की गई तो वैसे डीलरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा असली डीएपी की पहचान करने के बारे में जानकारी दे रहे है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
झारखंड में 1 अप्रैल से सफर हुआ महंगा टोल टैक्स में पांच से ₹20 तक की गई वृद्धि केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स बढ़ा दिया है। वन वे के लिए कई टोल प्लाजा में छोटे वाहनों पर टैक्स की बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन उसी दिन वापसी पर ₹5 की वृद्धि की है। कार, जीप, वैन व अन्य हल्के वाहनों के लिए 125 रुपए पुरानी दर चुकाने होंगे, रिटर्न ट्रिप के लिए 185 की जगह 190 रुपए लगेंगे। हल्के व्यावसायिक वाहनों को एक ट्रिप के लिए ₹200 की जगह 205 रुपए और 24 घंटे के अंदर रिटर्न ट्रिप के लिए 300 की जगह 305 रुपए देने होंगे। टु एक्सेल बस व ट्रक को एक ट्रिप के लिए 415 की जगह 425 व रिटर्न ट्रिप के लिए 625 की जगह 640 रुपए देने होंगे। थ्री एक्सेल व्यावसायिक वाहनों को एक ट्रिप के लिए 455 की जगह पर 465 पर्यटन ट्रिप के लिए 680 की जगह पर ₹700 चुकाने होंगे। निर्माण कार्य से जुड़े सिक्स एक्सेल वाहनों से एक ट्रिप के लिए 655 की जगह ₹670 व रिटर्न ट्रिप के लिए 980 की जगह ₹1005रूपये देने होंगे, सात व उससे अधिक एक्सेल वाहनों से एक ट्रिप के लिए 795 की जगह 815 रिटर्न ट्रिप के लिए 1190 की जगह 1220 रुपए लिए जाएंगे। रांची - टाटा मार्ग स्थित बुंडू टोल प्लाजा में तीन से पांच प्रतिशत तक टैक्स में बढ़ोतरी की गई है, छोटे वाहनों पर तीन फीसदी और बड़े वाहनों पर पांच फ़ीसदी अधिक टैक्स लगेगा।
हमारी सूखती नदियां, घटता जल स्तर, खत्म होते जंगल और इसी वजह से बदलता मौसम शायद ही कभी चुनाव का मुद्दा बनता है। शायद ही हमारे नागरिकों को इससे फर्क पड़ता है। सोच कर देखिए कि अगर आपके गांव, कस्बे या शहर के नक्शे में से वहां बहने वाली नदी, तालाब, पेड़ हटा दिये जाएं तो वहां क्या बचेगा। क्या वह मरुस्थल नहीं हो जाएगा... जहां जीवन नहीं होता। अगर ऐसा है तो क्यों नहीं नागरिक कभी नदियों-जंगलों को बचाने की कवायद को चुनावी मुद्दा नहीं बनाते। ऐसे मुद्दे राजनीति का मुद्दा नहीं बनते क्योंकि हम नागरिक इनके प्रति गंभीर नहीं हैं, जी हां, यह नागरिकों का ही धर्म है क्योंकि हमारे इसी समाज से निकले नेता हमारी बात करते हैं।
रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। आज 1 अप्रैल 2024 से रेलवे के पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसके के तहत रेल यात्री अब क्यूआर कोड स्कैन करके भी पेमेंट कर सकते हैं। अब रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर भी यात्रियों को टिकट लेने के दौरान क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को ऑनलाइन भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे 1 अप्रैल से क्युआर कोड स्कैन करने की सुविधा शुरू कर रहा है। यात्री अपनी सुविधा के मुताबिक, Google pay और phone pay जैसे UPI एप्स के साथ ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा यात्रियों को पार्किंग और फूड काउंटर पर भी QR कोड की व्यवस्था मिलेगी। हालांकि,यह विकल्प पहले से ही कई रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध है। और अब एक अप्रैल से देश भर में लागू होगा नियम के बाद यात्री जुर्माने की रकम आसानी से ऑनलाइन भर सकते हैं, बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को जुर्माना राशि का भुगतान तुरंत ऑनलाइन भी किया जा सकता है। रेलवे कर्मचारियों के लिए एक पोर्टेबल टर्मिनल उपलब्ध है। इस डिवाइस में क्यूआर कोड स्कैन करके यात्री ऑनलाइन जुर्माना भर सकता है। क्यूआर कोड टेक्नोलॉजी को अपनाने के साथ ही भारतीय रेलवे ने डिजिटल पेमेंट की ओर एक और कदम बढ़ा लिया है।
सुशांत पाठक पेशाब के रंग से जाने स्वास्थ्य संबंधित समस्या के बारे में- निरंग या पारदर्शी ऐसा पेशाब होने पर आप बहुत ज्यादा पानी पी रहे हैं, शरीर को हाइड्रेट रखने और ठीक से काम करने के लिए पानी की जरूरत होती है, लेकिन शरीर में आवश्यकता से अधिक मात्रा में जल इकठ्ठा होने से आपका मूत्र पानी जैसा दिखने लगता है । डार्क,या शहद के रंग समान - गहरे रंग का पेशाब हल्के डिहाइड्रेशन का लक्षण है। इस तरह के पेशाब आने पर समझलें की आपके सिस्टम में तरल पदार्थ की जरूरत है। ऐसा तब हो सकता है, जब आप गर्मी के दिन में बाहर पसीना बहा रहे हो या कुछ देर पहले वर्कआउट किया हो। गहरे भूरे रंग का पेशाब आपके मूत्र में पीत के प्रवेश के कारण भी हो सकता है, जो लीवर की बीमारी का संकेत देता है, भूरे रंग का पेशाब पोरफिरीया का एक लक्षण है। जो त्वचा और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने वाला एक विकार है। कई बार चुकंदर ब्लूबेरी या रुबर्ब ख़ाने से पिंक या लाल पेशाब दिख सकता है। लेकिन आपने ऐसा कुछ नहीं खाया है, तो यह चिंता का कारण हो सकता है गुलाबी या लाल रंग का पेशाब किडनी, या यूरिन कैंसर, किडनी की पथरी, यूरिन इन्फेक्शन, प्रोस्टेट की समस्या का लक्षण हो सकता है। यदी आपका पेशाब नारंगी रंग का दिखता है, तो हो सकता है आप पर्याप्त पानी नहीं पी रहे हैं,इसके अलावा लीवर या पित्त नली की समस्या होने पर ऐसे रंग का पेशाब आता है, या फिर एलोपैथिक दवा के कारण भी ऐसा हो सकता है। हाईड्रेटेड रहने के बाद भी नारंगी रंग गायब नहीं होता है तो जांच कराने की आवश्यकता है, हल्के पीले रंग की श्रेणी मैं आने वाला पेशाब यह संकेत देता है कि आप स्वस्थ और हाइड्रेटेड है वैसे वह पिला रंग आपके शरीर द्वारा उत्पादित यूरोक्रोम नामक रंग द्रव के कारण होता है। अगर यूरिन का रंग ब्लड के रंग का दिखने लगे, यूरिन पास करते समय दर्द हो, तो यह खतरे का संकेत है। कभी-कभी यूरिन ट्रैक्ट में बैक्टीरियल फंक्शन होने से यूरिन का रंग नीला डार्क या ऑरेंज कलर का हो जाए तो अपने चिकित्सक से परामर्श लें।
राँची सदर थाना क्षेत्र इलाके से भारी मात्रा में नकली शराब जब्त , बिहार भेजने की थी योजना , 4 गिरफ्तार असली बोतल में भरी जाती थी नकली शराब।
खूॅंटी पुलिस ने छापामारी कर 698 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 4 लाख 70 हजार रुपये बतायी गयी है।
बुढ़मू : थाना क्षेत्र के 2 वारंटी को बुढ़मू पुलिस ने भेजा जेल। जानकारी के अनुसार बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा निवासी वारंटी अभिमन्यु नायक (40) वर्ष, एवं इरफान अंसारी (30) वर्ष दोनों को उमेडंडा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल दिया है। वही अन्य वारंटियों की पुलिस तलास कर रही है।
