झारखण्ड राज्य के रांची जिले से जयवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की हाई कोर्ट ने आदेश दिया की बिना हेलमेट गाड़ी नहीं चलाना चाहिए अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें

रांची : आज लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा हेतु चान्हों प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक उपायुक्त सह जिला निर्वाची पदाधिकारी ने की। जिसमे सभी संबंधित सेक्टर पदाधिकारी/सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं निर्वाचन से संबंधित सभी पदाधिकारी / कर्मियों को चुनाव से सम्बंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

झारखंड उच्च न्यायालय ने राॅंची के यातायात पुलिस अधीक्षक को राजधानी में ट्रैफिक जाम को लेकर किये जा रहे प्रयासों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अदालत में कल हुई सुनवाई में ट्रैफिक एसपी ने जाम का सबसे बड़ा कारण ऑटो के लिए पार्किंग की व्यवस्था का नहीं होना बताया।

भारत का आम समाज अक्सर सरकारी सेवाओं की शिकायत करता रहता है, सरकारी सेवाओं की इन आलोचनाओं के पक्ष में आम लोगों सहित तमाम बड़े बड़े अर्थशास्त्रियों तक का मानना है कि खुले बाजार से किसी भी क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों में कंपटीशन बढ़ेगा जो आम लोगों को बेहतर सुविधाएं देगा। इस एक तर्क के सहारे सरकार ने सभी सेवाओं को बाजार के हवाले पर छोड़ दिया, इसमें जिन सेवाओं पर इसका सबसे ज्यादा असर हुआ वे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर पड़ा है। इसका खामियाजा गरीब, मजदूर और आम लोगों को भुगतना पड़ता है।

आज की कड़ी में हम सुनेंगे डिजिटल पेमेंट से जुड़ी बातें। आप डिजिटल पेमेंट का उपयोग करते हैं या नहीं और आपको ऐप से पैसों का लेन देन करना कैसा लगता है ? हमारे साथ अपने अनुभव और विचार जरूर साझा करें

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे यूपीआई ट्रांजैक्शन और डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा के बारे में।

जोहार साथियों , मोबाइल वाणी लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स से जुड़कर ग्रुप बी और सी के कुल 41 पद के पर कार्य करना चाहते है। न्यूनतम 10 वीं पास वैसे व्यक्ति इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्था से आईटीआई किया हो , इसके साथ ही उम्मीदवार की आयुसिमा न्यूमतम 18 वर्ष व अधिकतम 25 वर्ष तक होनी चाहिए। इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://rectt.bsf.gov.in योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 -04 -2024 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

झारखण्ड राज्य के लातेहार लोकसभा आम चुनाव में मतदाताओं की शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला अंतर्गत स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को हेरहंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी सहिया, सेविका के द्वारा मतदाता जागरूकता बैनर पोस्टर मेहंदी रंगोली के माध्यम से लोकसभा आम निर्वाचन में सभी को अपना मतों का प्रयोग करने की अपील किया गया। साथ ही सभी मतदाताओं को मतदान तिथी 20 मई को अपने घरों से निकलकर मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने की अपील की गई। ताकि लोग मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले।

झारखंड राज्य के लातेहार जिला स्थित बरवाड़ीह 17/सी ई रेलवे क्रॉसिंग के पास नवनिर्मित अंडरपास को चालू कर दिया गया है। उक्त अंडरपास से वाहनों का आना-जाना शुरू हो गया है। हालांकि अंडरपास से बड़ी वाहन अभी नहीं चल पा रही है। क्योंकि ना मात्र कुछ कार्य बचे हुए हैं। अंडरपास चालू होने से रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी से जाम लगने की समस्या से लोगों को निजात मिल गई है। कई गांव के हजारों लोग मालगाड़ी से गेट पर जाम लगने के कारण परेशान होते थे। सबसे ज्यादा मरीज और जरूरी कार्य वाले लोगों को फजीहत होती थी। अंडरपास के चालू होने से अब लोग जाम से राहत महसूस कर रहे हैं।

लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड सह अंचल सभागार कच्छ में सभी वार्ड सदस्यों का प्रारंभिक तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत पंचायती राज विभाग के द्वारा की गई। मास्टर ट्रेनर सत्यानंद शुक्ला ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार का जन कल्याणकारी योजनाओं को चयन ग्राम सभा के माध्यम से कैसे करना है। राज्य एवं केंद्र के द्वारा चलाए जा रही गरीब मजदूर लोगों के लिए कल्याणकारी योजना उनके तक कैसे पहुंचना है, पंचायती राज विभाग द्वारा दिया गया अधिकार आप जनप्रतिनिधियों को कैसे प्रयोग करना है। इसके बारे में विस्तार पूर्वक मौजूद वार्ड सदस्यों को जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा कई और महत्वपूर्ण बिंदु पर जन प्रतिनिधियों को जानकारी आगे दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रखंड अंतर्गत तीन चरणों में वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है पहली पाली में चार पंचायत चेताग ,झाबर, मासियातू एवं रजवार पंचायत शामिल थी। दो अप्रैल से द्वितीय पालिका प्रशिक्षण पंचायत बालूमाथ धाधू, मारंगलोइया, बसिया के वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू की गई है। वार्ड सदस्यों के लिए पंचायती राज विभाग के द्वारा जरूरी कागजातों का किट, नास्ता एवं भोजन का व्यवस्था किया गया है। मौके पर ट्रेनर विनीता कुमारी 15 में वित्त आयोग की कंप्यूटर ऑपरेटर वकील उरांव सीएसओ के प्रतिनिधि अजीत राम, बालूमाथ पंचायत के उप मुखिया अमित कुमार, हिमांशु कुमार, राहुल कुमार, दीपक कुमार, रीना देवी सहित कई वार्ड सदस्य मौजूद रहे अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें