झारखण्ड राज्य के रांची जिला से जयवीर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चौबीस अप्रैल को "राष्ट्रीय कृमि दिवस "के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें एक साल से अधिक उम्र के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र में कृमि की दवा खिलाई जाएगी। हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर बच्चों को दवा खिलाएं ,ताकि उनके शरीर को सही पोषण मिल पाए ।

झारखण्ड राज्य के रांची जिला से जयवीर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि रांची के रातू प्रखंड में एक दुःखद मामला सामने आया। पूजा करने आ रहे लोगों का पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हादसे में वैन पर सवार सभी लोगों की मृत्यु हो गई।आय दिन होने वाले सड़क दुर्घटना को देखते हुए, वाहन को सावधानीपूर्वक चलाना बहुत जरुरी है।

झारखण्ड राज्य के रांची जिला से जयवीर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बुढ़मू क्षेत्र में सरहुल का मेला आयोजित हुआ था। मेला देख के लौट रहे लोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया,जिसमें तीन लोगों की मृत्यु हो गई। जब भी मेले में आएं सावधानीपूर्वक आएं और मेला घूम कर शाम से पहले घर लौट जाना चाहिए। रात के अँधेरे में यात्रा करना सुरक्षित नही होता है।

2024 के आम चुनाव के लिए भी पक्ष-विपक्ष और सहयोगी विरोधी लगभग सभी प्रकार के दलों ने अपने घोषणा पत्र जारी कर दिये हैं। सत्ता पक्ष के घोषणा पत्र के अलावा लगभग सभी दलों ने युवाओं, कामगारों, और रोजगार की बात की है। कोई बेरोजगारी भत्ते की घोषणा कर रहा है तो कोई एक करोड़ नौकरियों का वादा कर रहा है, इसके उलट दस साल से सत्ता पर काबिज राजनीतिक दल रोजगार पर बात ही नहीं कर रहा है, जबकि पहले चुनाव में वह बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर ही सत्ता तक पहुंचा था, सवाल उठता है कि जब सत्ताधारी दल गरीबी रोजगार, मंहगाई जैसे विषयों को अपने घोषणापत्र का हिस्सा नहीं बना रहा है तो फिर वह चुनाव किन मुद्दों पर लड़ रहा है।

रामनवमी पूजा में किसी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न ना हो इसे लेकर पूरी तैयारी की गई है। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से निगरानी करने की योजना बनाई गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा अचौक निरीक्षण कर तैयारी की जानकारी भी ली जा रही है। लातेहार डीसी गरिमा सिंह के द्वारा जिला मुख्यालय के अलावा आसपास के कई इलाकों का निरीक्षण कर रामनवमी के जुलूस के रूट और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई। लातेहार जिले में सभी थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक की जा रही है, शांति समिति में आने वाले मुद्दों पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी त्वरित कार्रवाई भी कर रहे हैं लातेहार जिले के सभी चौक चौराहों पर पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। लातेहार एसपी के निर्देश पर जिला मुख्यालय के सभी चौक चौराहों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा पूर्व में जिन स्थानों पर विवाद हुआ है, या विवाद होने की संभावना है उन स्थानों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है, लातेहार जिला मुख्यालय में रामनवमी के जुलूस का रूट चार्ट तैयार है जिला मुख्यालय स्थित थाना चौक मुख्य अखाड़ा में रामनवमी जुलूस का शुभारंभ किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित थाना चौक मुख्य अखाड़ा में रामनवमी जुलूस का शुभारंभ किया जाएगा।आसपास ग्रामीण क्षेत्र के सभी अखाड़ों के जुलूस इकट्ठा होंगे सभी अखाड़ों के आगमन के बाद एक साथ थाना चौक से लेकर प्रखंड कार्यालय तक और फिर प्रखंड कार्यालय से वापस बाजारटांड़ तक रामनवमी की जुलूस निकाली जाएगी। बाजार टांड़ में रात्रि में कला प्रदर्शन के बाद कार्यालय से वापस बाजारटांड़ तक रामनवमी की जुलूस निकाली जाएगी। बाजारटांड़ में रात्रि में कला प्रदर्शन के बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा और कार्यक्रम का समापन होगा। इस दौरान शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर संघ समुदायों के द्वारा रामनवमी जुलूस का स्वागत किया जाएगा। रामनवमी के दिन दोपहर 2:00 के बाद बिजली बाधित कर दी जाएगी। रात में कार्यक्रम के समापन के बाद बिजली सेवा बहाल की जाएगी।

बुढ़मू : सरहुल के अवसर पर बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र से सरहुल का जुलूस निकाला गया। और सभी जगह का सरहुल जुलूस में शामिल लोग गाजे बाजे व ढोल नगाड़े के साथ नृत्य गान प्रस्तुत करते हुए बिरसा मुंडा स्टेडियम बुढ़मू पहुंचा। इस दौरान सरहुल जुलूस का स्टेडियम परिसर बुढ़मू में जुटान हुवा। स्टेडियम परिसर बुढ़मू में सरहुल जुलूस में शामिल लोग ढोल नगाड़े के साथ खूब झूमे। सरहुल जुलूस में प्राचीन मुंडा धर्म संस्था के सचिव प्रोफेसर डॉक्टर चंद्रदेव मुंडा एवं अध्यक्ष धर्म गुरु महेंद्र मुडा के खोड़ा मंडली भी जुलूस में शामिल हुए। और ढोल नगाड़े बजाते हुए बिरसा स्टेडियम बुढ़मू पहुंचे। स्टेडियम परिसर बुढ़मू में भाग लिए और मांदर थाप के साथ डॉक्टर चंद्रदेव मुंडा, धर्म गुरु महेंद्र मुंडा, जगदेव मुंडा , फूलचंद मुंडा, सीता मुंडा, दीपिका मुंडा, कार्तिक मुंडा, सुचिता मुंडा, सुमन मुंडा, खूब झूमे। वही खूंटी जिला से खोड़ा मंडली टीम शामिल हुए जिसका नेतृत्व संजय टूटी कर रहे थे। और लोदम बेड़ा टीम को मथुरा मुंडा, सुमन मुंडरी ने नेतृत्व किया। सरहुल जुलूस जुटान कार्यक्रम बुढ़मू में रांची के पूर्व जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, आदिवासी समाज के नेता नारायण उरांव, प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू , हरदेव साहू,तापेश्वर यादव, सुरेश बैठा, पूर्व प्रमुख रामेश्वर मुंडा, जनक मुंडा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सरहुल जुलूस को लेकर कमेटी के द्वारा सारी आवश्यक तैयारी की गई थी।

झारखण्ड राज्य के रांची से जयवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की अन्न को बर्बाद नहीं करना चाहिए अधिक जानकारी के ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें

झारखण्ड राज्य के रांची से जयवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की गर्मी के दिन में अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चहिये अधिक जानकारी के ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें

झारखण्ड राज्य के रांची से जयवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की ग्रामीण क्षेत्र में लोग स्वस्थ्य के प्रति लापरवाह होते हैं जिससे कई बीमारी होती है अधिक जानकारी के ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें

झारखण्ड राज्य के रांची से जयवीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं की गर्मी के दिन आ गया और मच्छर का प्रकोप बढ़ गया बिमारियों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए अधिक जानकारी के ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें