झारखण्ड राज्य के रांची जिला से जयवीर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गर्मी के मौसम में घर से बाहर कम निकालें और बेल का सेवन करें। बेल का शर्बत गर्मी से बचाता है और शरीर को मजबूत बनाता है।

झारखण्ड राज्य के रांची जिला से जयवीर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ब्रह्मकुमारी समाज की ओर से प्रीति बहन ने नवरात्रि के महत्व के बारे में विस्तार से बताया

झारखण्ड राज्य के रांची जिला से जयवीर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कोयलांचल क्षेत्र खेलारी के आस-पास रामनवमी पर्व बड़े धुम धाम से मनाया गया

झारखण्ड राज्य के रांची जिला के बुढ़मू प्रखंड से प्रियंका टोप्पो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनके इलाके में पानी और सड़क की समस्या है। पीएम आवास भी नही मिला है।

बुढ़मू : रामनवमी पर्व शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक बुढ़मू थाना परिसर में बुढ़मू अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि रामनवमी के दिन उमेडंडा में भव्य मेला का आयोजन किया जाता है. मेला में 84 मौजा के 105 अखाड़ा के रामभक्त जुलूस के रुप में गाजा बाजा के साथ मेला में शामिल होते है और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते है. उपप्रमुख हरदेव साहु ने बताया कि रामनवमी में बुढ़मू में मेला का आयोजन किया जाता है और मेला में आसपास के गांव के अखाड़ा के लोग शामिल होते है और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते है. बुढ़मू बीडीओ ने कहा कि कहीं पर कोई दिक्कत होता है तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। साथ ही कहा कि जुलूस तय रुट चार्ट में ही निकाले। शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन से मांग किया कि धार्मिक आयोजन के दौरान महिला पुलिस बल,  चिकित्सक दल और पेयजल की व्यवस्था हो, चौराहों में आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग लगाए। और पुलिस गस्ती दल क्षेत्र में सक्रिय रहे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा की व्यवस्था करें। कहीं भी शांति भंग होने की संभावना हो तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। साथ ही खुद भी स्थिति पर नजर रखे. बैठक का संचालन जाकिर हुसैन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार ने किया। मौके पर बैठक में मनोज कुमार साहू, चकमे मुखिया रामवृत मुंडा,  ईदू खान, गोवर्धन लोहरा, पनेश्वर महतो, अख्तर अंसारी एवं पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित शांति समिति के सदस्य लोग मौजूद थे।

हमारे देश भारत में पर्वों और त्योहार की परम्परा अति प्राचीन काल से चली आ रही है जो विभिन्न ऋतुओं में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में सभी समुदायों के द्वारा पुरे हर्षो- उल्लास और प्रसन्नता के साथ मनाये जाते है। जी हां दोस्तों हम बात कर रहे है रामनवमी की जो की आज देश प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनायी जा रही है। रामनवमी का त्योहार जो हमारी धरोहर है और हमारी संस्कृति का एक हिस्सा है यह हमारे जीवन को खुशियों और उमंग से भर देता है। हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है।सनातन मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हुआ था। इस अवसर पर मंदिरों में विधि विधान से पूजा पाठ किया जाता है ,और शहर में श्री राम से जुड़ी विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां निकाली जाती है। मोबाइल वाणी परिवार की ओर से आप सभी श्रोताओं को रामनवमी की ढेर सारी बधाईयाँ।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।

बुढ़मू : थाना क्षेत्र के जमगाई के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए 3 लोगों की मौत हो गई। बुढ़मू थाना क्षेत्र के मुरुपीरी मुख्य पथ में सरहुल जुलूस से वापस लौट रहे ट्रैक्टर जमगाई गांव के पास पलटने से ट्रैक्टर में सवार एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे। घटना में लगभग 15 लोग घायल हुए थे। तीन से चार लोग गंभीर रूप से भी घायल हुए थे। सभी घायलो को आनन - फानन में प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र बुढ़मू पहुंचाया गया था। जहां सूचना पाकर सीएचसी केंद्र बुढ़मू अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा, बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे, और घायलों का इलाज में कोई लापरवाही नहीं हो इसके लिए देख रेख करते हुए घायलों का मदद सहयोग किया। कुछ घायलों को इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया, जहां घायलो को भर्ती कराया गया था, रिम्स में इलाज चल रहे 3 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को दोपहर में सभी मृतक का शव को रांची से एंबुलेंस द्वारा घर पहुंचाया गया। जैसे शव बुढ़मू पहुंचा सैकड़ो की संख्या में आदिवासी समाज के अलावे अन्य लोग मृतक के घर शव लेकर पहुंचे। वहां परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के गांवों में दिनभर सनाटा रहा और मातम पसरा रहा। सभी मृतक मुरुपीरी पंचायत के रहने वाले हैं। मृतक में मुरुपीरी के छापर टोली निवासी प्रभु मुंडा(45) वर्ष, व बांस बेड़ा गांव के रेशमी कुमारी (12) वर्ष , और डोंगा सरई गांव के विवेक भगत (15) वर्ष शामिल हैं। मृतक प्रभु मुंडा अपने पीछे अपनी पत्नी के सहित दो बेटे और तीन बेटियों को छोड़कर इस दुनिया से चले गए।, और मृतक रेशमी कुमारी, विवेक भगत अभी स्कूल में पढ़ाई कर ही रहे थे। मृतक में शामिल लोग गरीब किसान परिवार के लोग हैं। घटना को लेकर मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है, और घटना को लेकर क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना पाकर पूर्व सांसद संजय सेठ , सुरेश बैठा , प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू, पूर्व प्रमुख रामेश्वर पाहन, युवा समाज सेवी अभय कुमार प्रसाद , पूर्व पंचायत समिति के सदस्य प्रमानंद तिवारी, सोनू कुमार मुंडा, सीताराम रवि, रामवृत्त मुंडा, धर्म गुरु महेंद्र मुंडा, तापेश्वर मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिवार वालों से मिलकर ढांढस बंधाया और सहयोग करने का आश्वासन दिया। वही आदिवासी समाज के अलावे कई लोगों ने भी मृतक के परिवार वालो से मिलकर ढांढस बंधाया और सहयोग राशि दिया। बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार ने भी मृतक के परिवार वालों से मिलकर दुख जताया और शोक व्यक्त किया। बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार ने भी मृतक के परिवार वालों को अपने ओर से इस दुख की घड़ी में सहयोग राशि दिया।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा मुर्गीपालन में रानी खेत बीमारी के सम्बन्ध में जानकारी दे रहे हैं। सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें 

झारखण्ड राज्य के रांची जिला से जयवीर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमें चोरों से सावधान रहना चाहिए