प्रतापपुर (चतरा) अपनी कई मांगों को लेकर सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा 19 दिसंबर को एक दिवसीय विधानसभा का घेराव व 28 दिसंबर को अनिश्चितकालीन मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा।यह निर्णय सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा प्रतापपुर प्रखण्ड इकाई की मध्य विद्यालय प्रतापपुर में आज की आयोजित बैठक में ली गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष नागेन्द्र कुमार यादव व संचालन प्रखण्ड संगठन मंत्री सियाराम पासवान ने किया।बैठक में सर्व सम्मति से प्रखण्ड मिडिया प्रभारी का दायित्व संतोष कुमार शर्मा को सौंपा गया है। संघ द्वारा अपनी माँगो के समर्थन में संघ के राज्य स्तरीय नेताओं के आह्वान पर वेतन मान के समर्थन आन्दोलन में भाग लेने का निर्णय लिया गया है।राज्य द्वारा घोषित 19 दिसंबर 2023 को एक दिवसिय विधान सभा घेराव एवं 28 दिसंबर 2023 से अनिश्चित कालिन मुख्यमंत्री आवास घेराव में प्रतापपुर प्रखण्ड के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं नें भाग लेने का संकल्प लिया।बैठक को राज्य प्रतिनिधि मिथलेश कुमार सोनू ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार हमसे वादा खिलाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि वेतनमान जबतक सरकार नहीं देगी तबतक झारखण्ड के सभी सहायक अध्यापक झारखंड सरकार के विरुद्ध आंदोलन करते रहेंगे।

सड़क की स्थिति

पीने का पानी कब

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा पीता फसल हेतु रोग नियंत्रण की जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

मैक्लुस्कीगंज 15 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 3 - कम्बल वितरण करते विधायक प्रतिनिधि सहित अन्य. लपरा पंचायत में जरूररतमन्दों के बीच 30 कम्बल का वितरण. विधायक प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह व भाजपा नेता सुबोध रजक ने उक्त पंचायत के विकासनगर में गरीब, असहाय व दिव्यांगों के बीच कम्बल का वितरण किया. बताया कि मैक्लुस्कीगंज में बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रखण्ड प्रशासन के सौजन्य से कम्बल की व्यवस्था किया गया है. आगे भी कम्बल वितरण किया जाना है. मौके पर शशि प्रसाद साहू, अनिल तुरी, चतुर्गुन भुइयां, विष्णु मुंडा अन्य मौजूद थे.

मैक्लुस्कीगंज 115 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 1 - न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड. मैक्लुस्कीगंज में एक बार पुनः ठंड बढ़ी, तापमान 5 डिग्री पहुंचा. मैक्लुस्कीगंज के तापमान में लगातर उतार चढ़ाव महसूस किया जा रहा है. गुरुवार को मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. मैक्लुस्कीगंज में जहां सुबह लगभग दस बजे के बाद हवा चलने से ठंड का असर देखने को मिल रहा है, वहीं संध्या 6 बजते ही ओस की बूंदे साफ साफ वाहनों पर देखा जा सकता है. मैक्लुस्कीगंज निवासी एंग्लो इंडियन समुदाय के बॉबी गॉर्डन के घर लगे तापमान मापक यंत्र से शुक्रवार प्रातः लगभग 6:10 बजे न्यूनतम तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है. वहीं शुक्रवार को खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली.

मैक्लुस्कीगंज 15 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 2 - जला दुकान व साथ में भुक्तभोगी जुबेर अंसारी. मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धुर्वामोड़ स्थित झारखंड बेकरी नामक दुकान में लगी आग, सामान जलकर खाक. दुकान संचालक जुबेर अंसारी से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम दुकान को बंद कर पास में अपने घर चला गया. देर रात लगभग 11:30 बजे आसपास के लोगों नेघटना की जानकारी जुबेर को दिया. बचाव के लिए दुकान खोलने पर आग और तेज़ हो गयी , देखते ही देखते पूरा दुकान जलकर खाक हो गया. जुबेर अंसारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के वजह से लगी है. दुकान में रखे डीप फ्रीज़र, फ्रीज बेकरी आदि सामान कुल तीन लाख रूपये की नुकसान का अनुमान लगाया गया. देर रात स्थानीय पुलिस ने भी घटना की जानकारी लेने पहुंची.

मैक्लुस्कीगंज 15 दिसम्बर 2023 मायापुर पंचायत के केदल गांव में पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया. मुख्य रूप से उपस्थित विधायक प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह, जीप सदस्य सरस्वती देवी व मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो ने संयुक्त रूप से डीएमएफटी मद से केदल गांव में खलिहान स्थल से रामसुंदर लोहरा के घर तक पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर शशि प्रासाद साहू, रामसूरत यादव, विष्णु मुंडा, चतुर्गुन भुइयां सहित अन्य मौजूद थे.

वर्तमान में हमारे देश खासकर झारखंड राज्य की शिक्षा व्यवस्था अत्यंत लचर हो चुकी है। हम झारखंडवासी आज सरकार के गलत शिक्षा नीतियों , दोष पूर्ण पाठ्यक्रम, छात्र शिक्ष क अनुपात में असमानता, गुनवता पूर्ण शिक्षा के नाम पर खानापूर्ति के शिकार हैं।

Transcript Unavailable.