मैक्लुस्कीगंज 18 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 2 - बैठक करते रैविमो के सदस्य व ग्रामीण. मैक्लुस्कीगंज के हेसालौंग गंझूटोला में रैविमो का एक बैठक नावाडीह शाखाध्यक्ष शिवनारायण लोहरा की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में रैयत विस्थापित मोर्चा द्वारा आगामी दिनांक 20 दिसम्बर दिन बुधवार को सीसीएल एनके एरिया बन्दी कार्यक्रम को शामिल होकर सफल बनाने का निर्णय लिया गया. जिसमें नावाडीह, हेसालौंग, मायापुर, सरना चीनाटांड अन्य जगहों से भारी संख्या में मोर्चा के सदस्य सहित अन्य शामिल होंगे. संचालन हेमलाल गंझू ने किया. बैठक में रामधारी गंझू, रमेश साहू, भरत महतो, कृष्णा गंझू, सुनील मुंडा, कुलदीप गंझू, अजय गंझू, सुरेंद्र गंझू, सुकरा गंझू अन्य मौजूद थे.
इसके बरक्स एक और सवल उठता है कि क्या सरकारें चाहती हैं कि वह लोगों का खाने-पीने और पहनने सहित सामान्य जीवन के तौर तरीकों को भी तय करें? या फिर इस व्यवसाय को एक धार्मिक समुदाय को निशाना बनाने के लिए इस तरह के आदेश जारी किये जा रहे हैं। सरकार ने इस आदेश को जारी करते हुए इस बात पर भी ध्यान नहीं दिया कि उसके एक आदेश से कितने लोगों की रोजी रोटी पर असर पड़ेगा
गांव में पीने का पानी कब
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...
पीने का पानी
यह कहानी एक लड़की की साहस और संघर्ष की है, जिसने अत्याचार को मात दिया और नये जीवन की धारा चलाई। मायके का साथ बना उसका सहारा, बेटे को बड़ा किया सच्चाई की पुकार से। उमा ने सिखाया, हिंसा से ना डरो, आगे बढ़ो, सपनों को हकीकत में बदलो। आपको लगता है कि उमा ने अपने जीवन में सही निर्णय लिया था, जब वह अपने परिवार के खिलाफ खड़ी हुई थी? उमा की कहानी आपको कैसे प्रेरित करती है और आपके विचारों में समाज में इस तरह की स्थितियों पर सहायता और बदलाव कैसे लाया जा सकता है?
मैक्लुस्कीगंज 17 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 1 - कम्बल वितरण करते विधायक प्रतिनिधि सहित अन्य. मायापुर पंचायत में जरूररतमन्दों के बीच 35 कम्बल का वितरण. विधायक प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह व भाजपा नेता अरविन्द सिंह ने उक्त पंचायत के मायापुर गांव में गरीब, असहाय व दिव्यांगों के बीच 35 कम्बल का वितरण किया. वहीं हुटाप पंचायत के जोराकाठ में असहायों के बीच 20 कम्बल का वितरण किया गया. बताया कि मैक्लुस्कीगंज में बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रखण्ड प्रशासन के सौजन्य से कम्बल की व्यवस्था किया गया है. आगे भी कम्बल वितरण किया जाना है. मौके पर मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, महामंत्री अनिल गंझू, शशि प्रसाद साहू, अनिल तुरी अन्य मौजूद थे.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ जीवदास साहू फरस बीन यानि फ्रेंच बीन की खेती की जानकारी दे रहे है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
मैक्लुस्कीगंज 115 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 1 - न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड. मैक्लुस्कीगंज में एक बार पुनः ठंड बढ़ी, तापमान 5 डिग्री पहुंचा. मैक्लुस्कीगंज के तापमान में लगातर उतार चढ़ाव महसूस किया जा रहा है. गुरुवार को मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. मैक्लुस्कीगंज में जहां सुबह लगभग दस बजे के बाद हवा चलने से ठंड का असर देखने को मिल रहा है, वहीं संध्या 6 बजते ही ओस की बूंदे साफ साफ वाहनों पर देखा जा सकता है. मैक्लुस्कीगंज निवासी एंग्लो इंडियन समुदाय के बॉबी गॉर्डन के घर लगे तापमान मापक यंत्र से शुक्रवार प्रातः लगभग 6:10 बजे न्यूनतम तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है. वहीं शुक्रवार को खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली.
कुपोषण से बचाव अभियान में पोषण परामर्शी के रूप में सेवा दे रही पोषण परामर्शी उर्फ पोषण सखी को झारखंड सरकार द्वारा निरस्त कर देने के आलोक में लंबे समय से धरना प्रदर्शन पर आंदोलन कर रहे पोषण सखी संघ की संयम अब टुट रही है। इसलिए अब पोषण सखी संघ ने पुनः एकबार फिर से आंदोलन को तेज करते हुए पुुरजोर धरना-प्रदर्शन का मन बना लिया है और इस कड़ी मे 18 एवं 19 दिसंबर को झारखंड विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे इसको लेकर आज हंटरगंज प्रखंड में एक बैठक आयोजित की गई बैठक में पोषण परामर्शी संघ में शामिल सभी सदस्यों ने एक ही सुर में कहा है कि झारखंड सरकार की नियत मे खोट है,हम लोगों ने कोरोना महामारी जैसे भिषण दौर मे सेवा दी है। हमारी निरस्त लेटर को वापस ले और पुनः हमारी बहाली को बहाल कर सेवा का मौका दे नहीं तो हम सभी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।
