मैक्लुस्कीगंज 19 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 1 - गैदरिंग में मस्ती करते सांता क्लॉज़. फ़ोटो 2 - डॉन बॉस्को परिसर में आकर्षक चरनी. क्रिसमस गैदरिंग के साथ मैक्लुस्कीगंज में क्रिसमस का आगाज़. डॉन बॉस्को एकेडमी में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. जिसमें एकेडमी के कक्ष 1 से 10वी तक के विद्यार्थी शामिल थें. एकेडमी द्वारा आयोजित रंगारंग सामारोह की शुरुआत मुख्य रूप से उपस्थित लपरा पल्ली पुरोहित फादर हुबेरतुस बेक व सहायक पुरोहित फादर विल्फ्रेड द्वारा चरनी की आशीष कर व कैरॉल गीत से किया गया. पुरोहित ने कहा कि ख्रीस्त का जन्म ही खुद में एक संदेश है, उनका जन्म हम सबके लिए गुड न्यूज है, हम सब ईश्वर के पुत्र का जन्म दिवस मना रहे हैं. हमे याद रखना है कि ईश्वर हमेशा हमारे साथ है. क्रिसमस आनंद मनाने का समय है. हमे उसकी आराधना और सेवा करनी है. उनके जैसे ही क्षमा, दया, त्याग की भावनाओं को अपनाकर जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करनी है. यही क्रिसमस का अटूट विश्वास है. पुरोहित व एकेडमी सहायक प्राचार्य ने सभी को क्रिसमस व नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं भी दी. क्रिसमस मिलन के पश्चात एकेडमी परिसर में छात्रों ने क्रिसमस को लेकर कई तरह के गीत व नृत्य प्रस्तुत किया. इस दौरान एकेडमी के छात्र जो सांता क्लॉज़ बने हुए थे सभी के बीच जाकर उपहार व टॉफ़ी वितरण किया. वहीं विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों के बीच केक व उपहार वितरण किया. इस अवसर पर सहायक प्राचार्य जोशी टीडी, केपी मोहंती, राकेश साह, रजनी साह, पूजा सिंह, तितिक्षा पॉल, मैक्सवेल डेविडसन, मौली जॉली, जैसन बर्रेट, शांति लकड़ा, अरुणा, नीतू सिंह, प्रेमलता कुमारी, मुकेश कुमार, टिकेपी, अंजनी कुमार, शीतल कुमारी, जोबी जोशी, जीना जोशी, वैभव कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
मैक्लुस्कीगंज 19 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 1 - मैक्लुस्कीगंज रिकॉर्ड किया गया न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री. फ़ोटो 2 - ओस की जमी बूंदे. झारखंड का कश्मीर के नाम से मशहूर मैक्लुस्कीगंज में मौसम का मिज़ाज बदल रहा है. कड़ाके की सर्दी का आगाज़ शुरू हो गया है. पिछले दिनों हुई बारिश के बाद खिली धूप ने कनकनी बढ़ दी है. इन दिनों शाम होते ही शर्द हवाओं के कारण लोग घरों की ओर भाग रहे हैं. मैक्लुस्कीगंज के एंग्लो इंडियन समुदाय के बॉबी गॉर्डन के घर में लगे तापमान मापक यंत्र से मंगलवार की सुबह लगभग 6:05 बजे न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री वहीं दिन के 12 बजे अधिकतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्शियस रिकॉर्ड किया गया. आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है. ज्ञात हो कि पिछले वर्ष मैक्लुस्कीगंज का तापमान 0 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया था. मंगलवार को प्रातः भ्रमण पर निकले लोगों ने मैक्लुस्कीगंज के चिनाटांड़ में खेत खलिहान, पौधों आदि पर ओस की जमी बूंदे साफ साफ देखने को मिल रही थी. सम्भवतः इसी नजारे को देखने के लिए हर वर्ष पर्यटकों का जमावड़ा मैक्लुस्कीगंज में जाड़े के दिनों में रहता है.
मैक्लुस्कीगंज 17 दिसंबर 2023 फ़ोटो 1 - न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रिकॉर्ड. मैक्लुस्कीगंज में ठंड बढ़ती जा रही है, और तापमान गिरता जा रहा है, न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मैक्लुस्कीगंज के तापमान में लगातर गिरावट महसूस हो रहा है. मैक्लुस्कीगंज में जहां सुबह लगभग दस बजे के बाद हवा चलने से ठंड का असर देखने को मिल रहा है, वहीं संध्या 5 बजते ही ओस की बूंदे साफ साफ वाहनों पर देखा जा सकता है. मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह में एक छात्रा ने न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रिकॉर्ड किया वहीं गंज निवासी एंग्लो इंडियन समुदाय के बॉबी गॉर्डन के घर लगे तापमान मापक यंत्र से रविवार को प्रातः 6 बजे न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है. वहीं दिन में खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली. उधर मैक्लुस्कीगंज में ठंड से बचाव के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा किसी तरह की व्यवस्था नहीं कि गयी है.
मैक्लुस्कीगंज 18 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 3 - चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े गये ट्रिपल सवारी. मैक्लुस्कीगंज में लगातार चलाया जाएगा चेकिंग अभियान. मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों सघन मोटर साईकल चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. अभियान में ट्रिपल लोड बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. साथ ही बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस व तेज़ गति से बाइक चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है. मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर से ने अभिभावकों व क्षेत्र वासियों से एक अपील की है कि बाइक अथवा अन्य किसी तरह का वाहन अपने बच्चों को न दे, अत्यंत जरूरी पड़ने पर भी लापरवाही न बरतें. उन्होंने कहा कि इन दिनों दुर्घटना में मृत्य डर बढ़ रही है, इसी के मद्देनजर वरीय पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है. बताया कि बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस व ट्रिपल सवारी सहित उपरोक्त किसी तरह की लापरवाही में पकड़े जाने पर (एमवी) मोटर वेहिकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी, जिसके बाद फाइन कटेगा और चालान सीधे घर पहुंचेगा. उन्होंने यह भी बताया कि अभियान 12 से शुरु हुआ है और 18 दिसम्बर तक लगभग 65 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है.
मैक्लुस्कीगंज 18 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 1 - डॉन बॉस्को एकेडमी में सजाया गया चरनी. कैरॉल गीत से क्रिसमस का आगाज़, घर घर पहुंचा रहे प्रभु यीशू के जन्म का संदेश. सज रही चरनी, शुरू हुई तैयारियां. प्रभु का जन्मदिवस श्रद्धा और आस्था के साथ मैक्लुस्कीगंज स्थित एंग्लिकन द बैप्टिस्ट चर्च व कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थनाओं, कैरॉल गायन और प्रभू के संदेश के साथ मनाया जाएगा. मैक्लुस्कीगंज स्थित मसीही आराधनालयों में क्रिसमस के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे. कैरॉल गायन से प्रभु यीशू के जन्म का संदेश घर - घर पहुंचाया जा रहा है. क्रिसमस को लेकर घरों और गिराजघरों में तैयारियां शुरू हो गयी है. रंग रोगन के साथ रंग बिरंगी रोशनी से क्रिसमस ट्री व चरनी तैयार करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. गिरजाघरों के साथ साथ सेवा मार्ग मध्य विद्यालय, डॉन बॉस्को एकेडमी आदि स्थानों व घरों में क्रिसमस की तैयारियां चल रही है. घरों व मसीही आराधनालयों को रंगीन रोशनी व दीपक से सजाए जा रहे हैं. क्रिसमस पर बनाए जाने वाले पारम्परिक पकवानों की तैयारियां चल रही है. बाजारों में क्रिसमस को लेकर खरीदारी प्रारंभ हो गयी है.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ लौकी की फसल में कीट रोग नियंत्रण की जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.