नक्सली बंदी का क्षेत्र में असर नहीं, सामान्य रहा वाहनों का परिचालन मैक्लुस्कीगंज में शुक्रवार को नक्सली बंदी का असर देखने को नहीं मिला। सामान्य दिनों की तरह बाजार खुले रहे,वाहनों का परिचालन होता रहा। लोगों ने नक्सली बंदी की परवाह न करते हुए सामान्य दिनों की तरह अपना काम किया। प्रखंड मुख्यालयों में भी सरकारी कार्यालय बैंक पोस्ट ऑफिस और दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं। विभिन्न मार्गो की बसों का परिचालन भी सामान्य रहा। मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हेसालौंग में लगने वाला साप्ताहिक हाट बाजार भी अन्य दिनों की तरह सामान्य तरीके से लगा जहां लोग अपनी जरूरत की खरीदारी करते दिखे। स्थानीय थाना की पुलिस भी सरकारी कार्यालयों, बैंक, पोस्ट ऑफिस सहित पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पेट्रोलिंग में लगी रही।
मैक्लुस्कीगंज 22 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 1 - चॉकलेट व उपहार बाटते सांता क्लॉज़. मैक्लुस्कीगंज स्थित जैनेट एकेडमी में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा के पश्चात एकेडमी के प्राचार्य रंजीत कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. सम्बोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि प्रभु यीशु ने दुनिया में प्रेम का संदेश दिया है. क्रिसमस हमें स्नेह और आपसी भाईचारगी का संदेश देता है. एकेडमी के बच्चों ने नाटक के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाया. कैरॉल गीत व क्रिसमस डांस के माध्यम से यीशु मसीह के शांति संदेशों को प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में सांता क्लाॅज बने बच्चों ने छात्र छात्राओं के बीच चॉकलेट और उपहार दिया. इस अवसर पर पवन जायसवाल, स्टीवन, निमी नॉवेल, दिलीप महतो सहित अन्य शामिल थे.
मैक्लुस्कीगंज 22 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 3 - मैक्लुस्कीगंज रिकॉर्ड किया गया न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री. मैक्लुस्कीगंज में मौसम का मिज़ाज बदल रहा है. कड़ाके की सर्दी का आगाज़ शुरू हो गया है. पिछले दिनों हुई बारिश के बाद खिली धूप ने कनकनी बढ़ दी है. इन दिनों शाम होते ही शर्द हवाओं के कारण लोग घरों की ओर भाग रहे हैं. मैक्लुस्कीगंज के एंग्लो इंडियन समुदाय के बॉबी गॉर्डन के घर में लगे तापमान मापक यंत्र से रविवार की सुबह लगभग 6:15 बजे न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्शियस रिकॉर्ड किया गया. आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है. ज्ञात हो कि पिछले वर्ष मैक्लुस्कीगंज का तापमान 0 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया था.
Transcript Unavailable.
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...
दोस्तों, भारत के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट से यह पता चला कि वर्तमान में भारत के करीब 6.57 प्रतिशत गांवों में ही वरिष्ठ माध्यमिक कक्षा 11वीं और 12वीं यानी हायर एजुकेशन के लिए स्कूल हैं। देश के केवल 11 प्रतिशत गांवों में ही 9वीं और 10वीं की पढ़ाई के लिए हाई स्कूल हैं। यदि राज्यवार देखें तो आज भी देश के करीब 10 राज्य ऐसे हैं जहां 15 प्रतिशत से अधिक गांवों में कोई स्कूल नहीं है। शिक्षा में समानता का अधिकार बताने वाले देश के आंकड़े वास्तव में कुछ और ही बयान करते हैं और जहां एक तरफ शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति समाज की प्रगति का संकेत देती है, वहीं लड़कियों की लड़कों तुलना में कम संख्या हमारे समाज पर प्रश्न चिह्न भी लगाती है? वासतव में शायद आजाद देश की नारी शिक्षा के लिए अभी भी पूरी तरह से आजाद नहीं है। तब तक आप हमें बताइए कि * ------क्या सच में हमारे देश की लड़कियाँ पढ़ाई के मामले में आजाद है या अभी भी आजादी लेने लाइन में खड़ी है ? * ------आपके हिसाब से लड़कियाँ की शिक्षा क्यों नहीं ले पा रहीं है ? लड़कियों की शिक्षा क्यों ज़रूरी है ? * ------साथ ही लड़कियाँ की शिक्षा के मसले पर आपको किससे सवाल पूछने चाहिए ? और इसे कैसे बेहतर बनाया जा सकता है ?
भारतीय संसद के इतिहास में न विपक्ष का हंगामा नया है और न उनका सदन से निष्कासन, हाल के सालों में इस तरह के निलंबन की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, इसमें भी निलंबन उनका होता है जो सदन में अपनी बात पुरजोर तरीके से रखकर सरकार का विरोध करते हैं। लोकतंत्र और संसद जो सहमति और असहमति का मिला जुला रूप हैं, उसमें इस तरह की कार्रवाईयों का क्या औचित्य है?
मैक्लुस्कीगंज 20 दिसम्बर 2023 फ़ोटो 1 - चॉकलेट बाटते सांता क्लॉज़. मैक्लुस्कीगंज स्थित टेंडर हर्ट नर्सरी स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा के पश्चात विद्यालय की निदेशक सह प्रधानाध्यापिका ब्रेंडा गोम्स ने केक काटकर किया. सम्बोधित करते हुए प्रधानाध्यापिका ने कहा कि प्रभु यीशु ने दुनिया में प्रेम का संदेश दिया है. क्रिसमस हमें स्नेह और आपसी भाईचारगी का संदेश देता है. विद्यालय के बच्चों ने नाटक के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म को प्रस्तुत किया. कैरॉल गीत नृत्य प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में सांता क्लाॅज बने बच्चों ने छात्र छात्राओं के बीच चॉकलेट और उपहार दिया. इस अवसर पर क्लेटन गोम्स, शिप्रा भेंगरा, चंचला, रूपा कुमारी, लीओन मेंडिस, इवोन टैक्सेरा, राजा, माकु गोम्स, शिला मुखर्जी सहित अन्य शामिल थे. उधर अन्य जगहों पर भी गैदरिंग का आयोजन किया जा रहा है.
सुनिए जेंडर हिंसा के खिलाफ चलने वाले इस कार्यक्रम, 'बदलाव का आगाज़', में आज सुनिए पतोत्री वैद्य जी को, जिनका कहना है युवाओं की सोच में एक नई उम्मीद और दृष्टिकोण है जो समाज में जेंडर के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने के लिए सक्रिय रूप से उतर रहा है। युवा समझते हैं कि जेंडर परिवर्तन का मतलब सिर्फ नारा नहीं है, बल्कि सोच और आदतों में भी बदलाव लाना है।अब आप हमें बताएं कि जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ आप क्या सोच रहे हैं और इसे खत्म करने के लिए क्या कोशिश कर रहे हैं? अपने विचार और सुझाव हमें बताएं अपने फ़ोन में नंबर 3 दबाकर
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...
