रांची : रांची जिला बल में मांडर के पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश ठाकुर सेवानिवृत्त हो गए। वे एकीकृत बिहार में पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर बहाल हुए थे और वर्ष 1994 में कालबद्ध प्रोन्नति में पुलिस इंस्पेक्टर बने थे। रांची के ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने समाहरणालय में इंस्पेक्टर अवधेश ठाकुर को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

Transcript Unavailable.

राँची : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन पहुंचे मंत्रालय।मंत्रालय पहुंचने पर मुख्य सचिव एल खियांग्ते सहित सभी विभागों के सचिव, वरीय पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मैक्लुस्कीगंज 2 फरवरी 2024 फ़ोटो 2 - कम्बल वितरण करते अतिथि संग फाउंडेशन से जुड़े लोग. मैक्लुस्कीगंज में जरूरतमन्दों के बीच दो सौ कम्बल का वितरण. प्रदीप वर्मा फाउंडेशन बिरला नालेल सिटी, महिलौंग पुरूलिया रांची के सौजन्य से रांची जिला ग्रामीण महामंत्री प्रीतम कुमार साहु ने लपरा पंचायत के बघमरी, लरभेदवा, महुवाटांड़, हेसालौंग भुइंयाटोला, मुंडाटोला, मलहार व आदिम जनजाति समुदाय के बिरहोरों सहित दिव्यांग व अन्य जरूरतमन्दों के बीच कम्बल का वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया. प्रीतम कुमार साहु ने बताया कि फाउंडेसन नित्य रूप से गरीबों की सेवा सहायता के लिए तत्पर रहता है. प्रदेश में बढ़ती ठंड के मद्देनजर गरीब, असहाय, दिव्यांग व अन्य जरूरतमन्दों के बीच कम्बल वितरण किया गया है. इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रविन्द्र मुंडा, श्यामसुंदर सिंह, अरविंद सिंह, जितेन्द्रनाथ पांडेय, शैलेन्द्र शर्मा, अनिल गंझू, जितेंद्र भारती, शशि साहु, कुलदीप साहु, पवन साहु, सुबोध रजक, रामधारी गंझू सहित अन्य मौजूद थे.

मैक्लुस्कीगंज 2 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - विदाई लेने वाले 10वीं के छात्रों संग मुख्य अतिथि, शिक्षक व अन्य. आदर्श उच्च विद्यालय हेसालौंग में सामारोह आयोजित कर दशवीं कक्षा के छात्रों को विदाई दी गयी. समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति के संस्थापक सह समाजसेवी सुरेन्द्रनाथ पांडेय, अध्यक्ष लखन प्रसाद साहु, प्रधानाध्यापक आदित्य प्रसाद साहु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित व फीता काट कर किया. कहा कि मैट्रिक परीक्षा विद्यार्थियों के जीवन का एक अहम पड़ाव होता है, समय नियोजन कर निजी कार्यों को निबटारा कर पढ़ाई करने से सफलता के शिखर तक पहुंच जा सकता है. साथ ही कहा कि जैक द्वारा आयोजित होने वाले दशवीं की परीक्षा में स्कूल से यह 38वां बैच होगा जिसमें विद्यालय से कुल 102 विद्यार्थी शामिल होंगे. इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के शिक्षकों ने संयुक्त रूप से विदाई लेने वाले विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम के दौरान समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि सुरेन्द्रनाथ पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया गया, वहीं पांडेय ने हर सम्भव सहयोग की बात कही. इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर व माल्यार्पण कर किया गया. समारोह का संचालन निर्मल कुजूर व धन्यवाद ज्ञापन आदित्य प्रसाद साहु ने किया. समारोह में रामबिलास गोप, गोपाल प्रसाद, मनोज कुमार दुबे, जयप्रकाश यादव, सुधीर पांडेय, राधा कुमारी, एडवर्ड मरांडी, अनिल कुमार, मनोहर महतो सहित अभिभावक उपस्थित थे.

माननीय चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बनने पर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन एन० के ० एरिया एवं झामुमो खलारी प्रखण्ड डकरा के ओर से हादिॅक- हादिॅक बधाई । बधाई देनेवाले रंथू उराँव,प्रदीप भोगता जगरनाथ महतो विक्रंम मिंज बालमुकुंद पाण्डेय श्रषिदेव प्रसाद,विजय उराँव गुलाब राजभर बिरेंद्र सिंह, सुनील यादव, अरुण यादव, नन्दलाल उराँव,लालचंद लोहरा रमेश तुरी मनोज मुणडा दिलीप गंझू तानेशवर उराँव, अमर भोगता आनन्द भोगता रंजीत भोगता सुरज मुणडा, जगना उराँव, जीतन टुडू नेपाल सिंह बालेश्वर उराँव प्रदीप कुमार गंझू,दीपक तुंरत योगेन्द्र उराँव बब्लू उराँव राजेन्द्र उराँव नरेश गझू सुकरा पाहन, योगेन्द्र मुणडा,कैलाश तुरी रामवृक्ष मुणडा अमीत उराँव कुलदीप मुणडा रमेश गंझू सुनीता देवी, गीता देवी, पुजा देवी नंदनी कुमारी, रितिक तुरी, संजोग कुजूर ममता तिगगा, ललीता देवी, दीपक टाना भगत, रोशनी देवी मंजू देवी कमेश भोगता दिलेशवर महतो इनुसेट उराँव कुलदीप उराँव रूपलाल गंझू फुलो देवी इत्यादि।

मैक्लुस्कीगंज 1 फरवरी 2024 जाह्नवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मैक्लुस्कीगंज में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इससे पूर्व मासांत बैठक की गयी. तत्पश्चात विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई किया गया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य लखन कुमार गुप्ता, संजय प्रसाद, विजय गुप्ता, लाल रतन,ममता गुप्ता, सरिता गुप्ता, सुशीला कुजूर, पिंकी कुमारी, रितिका कुमारी ने भाग लिया.

दोस्तों,सूरज से मिलने वाली ऊर्जा को सौर ऊर्जा कहते हैं। इंदौर जिले के महू से लेफ्टिनेंट कर्नल अनुराग शुक्ला ऊर्जा के बारे में जरुरी जानकारी दे रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी जानकारी..

रांची : चंपई सोरेन ने झरखंड के सीएम के रूप में शपथ लिया. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई. 1991 में पहली बार विधायक बने थे. सरायकेला से उन्होंने उपचुनाव में जीत हासिल की थी. पिछली सरकार में खाद्य मंत्री भी रह चुके है. वह झारखंड में टाइगर के नाम से जाने जाते है. वहीं जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के भी करीबी है. अर्जुन मुंडा की सरकार में भी मंत्री रहे थे. 

2016 में 14% छात्र औपचारिक शिक्षा से बाहर थे जो कि देश में 2023 में भयानक सुधार होने के बाद भी अब मात्र 13.2 फीसद बाहर हैं ... 2016 में 23.4 फीसद अपनी भाषा में कक्षा 2 का पाठ नहीं पढ़ पाते थे आज 2023 में अति भयानक सुधार के साथ ये आंकड़ा 26.4 प्रतिशत है ... देश के आज भी 50 फीसद छात्र गणित से जूझ रहे हैं ... मात्र 8 साल में गणित में हालात बद से बदतर हो गए ... 42.7% अंग्रेजी में वाक्य नहीं पढ़ सकते हैं... अगर आप सरकार से जवाब माँगिए , तो वे कहती है कि वो लगातार बैठकें कर रहे हैं लेकिन असर की रिपोर्ट बताती है कि ये बैठकें कितनी बेअसर हैं... तो विश्व गुरु बनने तक हमें बताइये कि *-----आपके गांव या जिला के स्कूलों की स्थिति क्या है ? *-----वहां पर आपके बच्चों को या अन्य बच्चों को किस तरह की शिक्षा मिल रही है ? *-----और आपके गाँव के स्कूलों में स्कुल के भवन , बच्चों की पढ़ाई और शिक्षक और शिक्षिका की स्थिति क्या है ?