हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे.. हो जाइए तैयार।

साथियों, युवा जंक्शन मंच आपके लिए लेकर आया है ख़ास प्रतियोगिता।प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए अभी दबाएं नंबर 9.

Transcript Unavailable.

मैक्लुस्कीगंज 1 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - मैक्लुस्कीगंज स्टेशन में अजन्ता बर्मन. फ़ोटो 2 - किटी टैक्सेरा के साथ अजन्ता बर्मन. मैक्लुस्कीगंज पहुंची मिस मिसेज इंडिया वूमन ऑफ सब्सटेंस 2023 अजन्ता बर्मन. वे मैक्लुस्कीगंज जोभिया स्थित गुलमोहर गेस्ट हाउस में रुकी, उनका स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वे पेशे से इंडियन क्विज़न के लिए शेफ व देश विदेश में फ़ूड कंसल्टेंट है. और गोवा में वो बेंगोली लेडी के नाम से मशहूर है. उन्होंने बताया कि गोवा के पार्क रेजिस होटल में मिस मिसेज इंडिया वूमन ऑफ सब्सटेंस 2023, 23 नवम्बर 2023 को सीजन 6 राष्ट्रीय प्रतियोगिता गोवा में आयोजित की गयी थी. आशीर्वाद कंसल्टेंट्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश भर से 30 मॉडल प्रतियोगिता में शामिल हुए थे, जिसमें गोल्ड लेवल पर इंडियाज़ नेक्स्ट टॉप मॉडल टाइटल का खिताब उन्हें ( अजन्ता बर्मन) को नवाज गया. वे फिलहाल गोवा पणजी में रहती है. मूल रूप से झारखंड में जन्मी अजन्ता बर्मन को रांची व जमशेदपुर से काफी लगाव है. मैक्लुस्कीगंज के बारे में सुन रखा था. तत्पश्चात अजन्ता बर्मन ने दुल्ली स्थित सर्वधर्म स्थल, (टानाभगत समुदाय )के नौ स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल, कुंवार पतरा सहित ऐतिहासिक बंगलो को देखा, डॉन बॉस्को एकेडमी सहित अन्य जगहों पर जाकर फ़ोटो शूट किया व दुबारा आने की बात कह गुरुवार को वापस लौट गई.

मैक्लुस्कीगंज 1 फरवरी 2024 मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर मैक्लुस्कीगंज में मिला जुला असर रहा. ईडी व केंद्र की मनमानी को लेकर झारखण्ड में विभिन्न संगठनों ने गुरुवार को बंद बुलाया था, जिसके मद्देनजर क्षेत्र के डॉन बॉस्को एकेडमी, जैनेट एकेडमी सहित अन्य विद्यालय को बन्द कर रखा गया. खराब मौसम के पश्चात विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों को वापस लौटना पड़ा. बैंक रोजाना की तरह खुली रही.

इस कार्यक्रम में सभी पत्रकारों को किया गया आमंत्रित

हर बूथ पर 24 घंटे मैजूद रहने का आदेश

बुढ़मू : बुढ़मू थाना में नए थाना प्रभारी रामजी कुमार ने पदभार संभाला। बुढ़मू के पूर्व थानेदार कमलेश राय ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत करते हुए नए थाना प्रभारी रामजी कुमार को पदभार सौंपा। मौके पर लोगों ने नए थाना प्रभारी रामजी कुमार का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। साथ ही पूर्व थानेदार कमलेश राय को उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए लोगों ने उन्हें विदाई दी। नए थाना प्रभारी रामजी कुमार का स्वागत करने वालों में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के नेता मोहन जयसवाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.