Transcript Unavailable.

रांची : रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पांच पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है. सौमित्र पंकज भूषण को बुंडू का नया थानेदार बनाया गया है. वहीं तत्कालीन बुंडू के थानेदार संजीव कुमार को पुलिस लाइन भेज दिया गया है.जगन्नाथपुर थाना में पदस्थापित रामजी कुमार को बुढ़मू का नया थानेदार बनाया गया. वहीं बुढ़मू के तत्कालीन थानेदार कमलेश राय को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है. लोअर बाजार थाना में पदस्थापित तारकेश्वर प्रसाद केशरी को नामकुम थाना भेज दिया गया है। साथियों ऐसे ही ताजा खबर और मनोरंजन की जानकारी के लिए सुनते रहे रांची मोबाइल वाणी न्यूज

सरकार का दावा है कि वह 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रही है, और उसको अगले पांच साल तक दिये जाने की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में यह भी दावा किया कि उनकी सरकार की नीतियों के कारण देश के आम लोगों की औसत आय में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। इस दौरान वित्त मंत्री यह बताना भूल गईं की इस दौरान आम जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में कितनी बढ़ोत्तरी हुई है।

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत देश के लगभग 1 करोड़ लोगों को इससे फायदा पहुंचेगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी जानकारी

नमस्कार आदाब साथियों ,मोबाइल वाणी ले कर आया है रोज़गार समाचार। यह नौकरी उनके लिए है जो सोम मार्केटिंग के साथ जुड़कर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्य करना चाहते है। नौकरी करने का कार्यस्थल जमशेदपुर होगा।न्यूनतम 10वीं पास फ्रेशर व अनुभवी व्यक्ति जिनके पास कंप्यूटर में काम करने की दक्षता प्राप्त हो ,वो इस पद के लिए साक्षात्कार दे सकते है। चयनित व्यक्तियों को उनके कार्य दक्षता के अनुसार प्रतिमाह 5,000 से 15,000 रूपए वेतन दिया जाएगा।इच्छुक व्यक्ति इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। नंबर है : 9308410008 . तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

बुढ़मू : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार बुढ़मू में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदाई कार्यक्रम बुढ़मू ब्लॉक के पंचायत सेवक नंदकिशोर महतो, एवं जनसेवक अनूप लिंडा के सेवानिवृत होने पर रखा गया। और दोनों का सेवा निवृत होने पर बुढ़मू ब्लॉक में विदाई समारोह का आयोजन बुढ़मू ब्लॉक के पंचायत सेवक नंदकिशोर महतो एवं जनसेवक अनूप लिंडा को शॉल ओढ़ा कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक प्रखंड के कर्मियों के द्वारा विदाई दी गई। विदाई कार्यक्रम में सेवानिवृत नंदकिशोर महतो और अनूप लिंडा ने बुढ़मू ब्लॉक में किए गए अपने कार्य अनुभव को लोगों के बीच बताया। मौके पर प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार, उप प्रमुख हरदेव साहू, जेई सहबाज अंसारी, ब्लॉक में कार्यरत कर्मी नील कुमार सहित प्रखंड सह अंचल के कई कर्मी उपस्थित थे।

आधुनिकता का नया नया लबादा ओढ़ रहे अयोध्या-फैजाबाद में पुराना कुछ नहीं बचा है, जो बचा है वह इतना टेढ़ा मेढ़ा है कि उसके बारे में न कुछ कहा जाए और न कुछ पूजा जाए तो बढ़िया है, लेकिन हम बता देते हैं ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो, जाना था जापान- पहुंच गये चीन वाली कहावत तो सुनी ही होगी, यही हाल यहां का है, तो जाने से पहले तय कर लें कि आपको कहां जाना है, अयोध्या या फिर अयोध्या धाम, क्योंकि आप बार बार तो यहां आएंगे नहीं, तो फिर शान-ए-अवध को पूरी तरह से देख और जान कर जाइये। ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को सुने...

मैक्लुस्कीगंज     31 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 -  प्रार्थना कराते पुरोहित व सहायक पुरोहित. फ़ोटो 2 - कार्यक्रम में उपस्थित एकेडमी के छात्र छात्रएं व शिक्षक. मैक्लुस्कीगंज स्थित डॉन बॉस्को एकेडमी में संत जॉन बॉस्को की पुण्य तिथि सेंट डॉन बॉस्को डे के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत लपरा पल्ली पुरोहित फादर हुबेरतुस बेक, पुरोहित विल्फ्रेड, एकेडमी के सहायक प्रचार्य जोशी टीडी व शिक्षक जॉली जोसेफ़ द्वारा संयुक्त रूप से एकेडमी परिसर में स्थापित संत जॉन की प्रतिमा के समक्ष मोमबती जलाकर व पुष्प अर्पित कर किया. समारोह में संत जॉन के जीवनी पर प्रकाश डाला गया, बताया गया कि सन्त जॉन का जन्म एक किसान के घर हुआ था. उनकी शिक्षा दीक्षा में माता पिता की गरीबी आड़े थी, फिर भी वे अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहे. जॉन बॉस्को के बारे में बताया गया कि उन्होंने अपना जीवन सड़क के किनारे गुज़र बसर करने वाले बच्चों, किशोर, अपराधी और न्याय से वंचित युवाओं की बेहतरी और शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने सज़ा के बजाये स्नेह, क्षमा, दया, त्याग पर आधारित शिक्षण विधियों का विकास किया, पुरोहितों ने कहा कि प्रतापी पुरुष को धन्य व बाद में वे संत घोषित हुए और युवाओं के पिता व शिक्षक संत जॉन बॉस्को के रूप में विख्यात और डॉन बॉस्को के नाम से लोकप्रिय हुए. पुरोहित ने एकेडमी में आयोजित पूण्य तिथि समारोह में उपस्थित छात्रों को भी संत की प्रेरणादायी कार्यो से प्रेरणा लेते हुए क्षमा, दया, त्याग की भावना को अपनाने की बात कही. इस दौरान एकेडमी के छात्रों के बीच नृत्य, गीत, क्विज, चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राकेश शाह, जीना जोशी, शांति लकड़ा, विजय कुमार, मैक्सवेल डेविडसन, निशा लॉरेंस स्ट्रांग, मुकेश कुमार, जोभी जोशी, शीतल, केपी मोहन्ती, वैभव प्रभू, पंकज कुमार, टिके प्रसाद, जैसन बैरेट सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे.

मैक्लुस्कीगंज 31 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - विदाई लेने वाले छात्रों संग शिक्षक व अन्य. मैक्लुस्कीगंज इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद लखन प्रसाद साहु उपस्थित थे. समारोह की शुरुआत अतिथियों संग कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कॉलेज के 11 वीं के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस दौरान सत्र 2022 - 24 के 12 वीं के विद्यार्थियों ने स्नेह प्रकट करते हुए 11वीं के छात्रों को सफलता का गुर बताया, व समय नियोजन कर पढ़ाई करने की बात कही. अतिथि लखन प्रसाद साहु व कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार शर्मा ने विदाई लेने वाले विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी. बताया कि विदाई लेने वालों में विज्ञान, कला, व वाणिज्य तीनो संकाय से कुल 192 छात्र शामिल है. इस अवसर पर आशा देवी, सुचिता कुजूर, रिया कुमारी, स्वेता प्रजापति, राहुल सिंह, मुकेश विश्वकर्मा, सौरभ कुमार, पंकज कुमार, संदीप कुमार, मयंक डेनिस रोबर्ट, रामानन्द आर्या, अन्य उपस्थित थे.

Transcript Unavailable.