मैक्लुस्कीगंज   13 फरवरी 2024 मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के खलारी बाजारटांड़ से मोटर साइकिल की चोरी. प्राप्त जानकारी के अनुसार केडी, गुलज़ार बाग लाला धौड़ा निवासी सरजू लोहरा उक्त थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ में लगनेवाली साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने आया हुआ था. सब्जी खरीदने के दौरान सरजू लोहरा ने अपनी पल्सर बाइक नम्बर जेएच01 डीएफ 1224 को बाजारटांड़ में ही खड़ा किया था. लौटने पर देखा कि बाइक उक्त स्थल पर नहीं है. काफी खोजबीन के पश्चात बाइक का कुछ पता नहीं चला. इस बाबत सरजू लोहरा ने मैक्लुस्कीगंज थाना में लिखित मामला दर्ज कराया है.

रांची/बुढ़मू : गांव-गांव में जनसंपर्क जागरूकता अभियान के तहत रांची लोकसभा के कांके विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत सेमलबेडा,सामुदाह, बेंती,बगदा, सालहन आदि गांवों का दौरा कर पार्टी के नीति सिद्धांतों को बताते हुए जनसंपर्क जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान बेंती गांव में लोकहित अधिकार पार्टी ग्राम समिति का बैठक रखा गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम समिति के अध्यक्ष बनीता महतो एवं संचालन अजय भोक्ता ने किया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू ने पार्टी के नीति सिद्धांतों को बताते हुए देश को असली विश्वगुरु बनाने के लिए सामान व निःशुल्क शिक्षा समान चिकित्सा व्यवस्था के साथ जाति जनगणना कराकर जनसंख्या अनुसार सभी वर्गों को राजनीतिक हिस्सेदारी एवं सामाजिक न्याय के लिए जागरूक किए। प्रखंड अध्यक्ष देवपूजन ठाकुर ने कहा हमारी पार्टी लोकसभा में जीत कर आएगी तो देशस्तरीय सभी वोटरों को वोटर पेंशन एवं सभी स्कूल कॉलेजों में भारतीय संविधान को पाठ्यक्रम सिलेबस में अनिवार्य रूप से लागू करायगी। बैठक में ग्रामीणों के बीच पार्टी का चुनावी घोषणा 2024 का कैलेंडर वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से रांची जिला संयोजक मोहम्मद जुल्फान अंसारी, अजहर आलम, सुखदेव गंजू, कृष्ण भोक्ता, करण करमाली, मुख्तार अंसारी, लगनू मुंडा, अनीता भोक्ता, उर्मिला गंजू सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण लोकहित अधिकार पार्टी से जुड़ने के लिए उत्साह दिखाये।

रांची/बुढ़मू : सिमरिया विधायक किशुन दास को एसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर बुढ़मू भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं में हर्ष है। इस दौरान सोमवार को सिमरिया जाने के क्रम में सिमरिया विधायक सह एसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास का बुढ़मू में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रामप्रवेश नायक के नेतृत्व में माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा बुढ़मू मंडल के अध्यक्ष जगलाल महतो, मनोज मिश्रा, अशोक महतो,पनेश्वेर महतो, विष्णु यादव सहित कई लोग शामिल है। मौके पर भाजपा के योगेंद्र यादव, सुरेश महतो, शर्मा महतो सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सरकार को भारत रत्न देने के अलावा किसानों को उनके अधिकार भी देने चाहिए , आखिर उनकी मांग भी तो बहुत छोटी सी है कि उन्हें उनकी फसलों का बेहतर मूल्य मिले। हालांकि किसानों की इस मांग का आधार भी एम एस स्वामीनाथन समिति की सिफारिशें हैं जो उन्होंने आज से करीब चार दशक पहले दी थीं। इन चार दशकों में न जाने स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को लागू करने का वादा करके न जाने कितनी सरकारें आईं और गईं, इनमें वर्तमान सरकार भी है जिसने 2014 के चुनाव में इन सिफारिशों को लागू करने का वादा प्रमुखता से किया था। -------दोस्तों आप इस मसले पर क्या सोचते हैं, क्या आपको भी लगता है कि किसानों की मांगो को पूरा करने की बजाए भारत रत्न देकर किसानों को उनके अधिकार दिलाए जा सकते हैं? --------या फिर यह भी किसानों को उनके अधिकारों को वंचित कर उनके वोट हासिल करने का प्रयास है.

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

रांची : दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल कंदरी मोड़ , मांडर ,रांची के सभागार में आज दिनांक 11 फरवरी 2024 को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बच्चों के लिए विदाई सह-आशीर्वचन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई ।

दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल कंदरी मोड़ , मांडर ,रांची के सभागार में 11 फरवरी 2024 को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बच्चों के लिए विदाई सह-आशीर्वचन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई ।