"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा आम के बगीचे की रखरखाव की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
कैंसर सेल कोशिका का विवरण।
रांची/ बुढ़मू : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से आज मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की एवं आगामी आठ मार्च को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले श्री शिव बारात में सम्मिलित होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया।
रांची /बुढ़मू : रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित महिला महासम्मेलन. सखी मंडल की महिलाओं के राज्यस्तरीय एक्सपोजर व क्षमता संवर्धन शिविर सह महिला महासम्मेलन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं जुटी हैं. सीएम चंपाई सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम और मंत्री सत्यानंद भोक्ता कार्यक्रम में पहुंचे हैं. मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि आज राज्यभर आयी हमारी बहनें जो विभिन्न योजना को लेकर गांव में जाती है. आपकी योजना आपकी सरकार आपके अधिकार में जेएसएलपीएस के द्वारा कार्यक्रम से जोड़ने का काम करती है. गांव से लेकर जिला तक सभी पदाधिकारी सशक्त झारखंड बनाने के लिए काम कर रही है. तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार की सभी योजनाओं से जोड़ने का काम किया है. अभी ग्रामीण विकास विभाग से 25 लाख महिलाएं जुड़ी हुई है. सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि जो भी महिलाएं छूट गई हैं, उन्हें भी जोड़ने के लिए महिलाओं से आग्रह किया.सभी महिलाओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन नई कल्याणकारी योजनाओं को लाने का काम करेगी.
*टीएसपीसी ने राँची पुलिस के नाम पर चेतावनी जारी किया।* उत्तरी दक्षिणी सीमांत के सब जोनल कमिटी कमांडर टीएसपीसी के बलवंत जी के नाम पर पत्र जारी कर राँची पुलिस के नाम चेतावनी जारी किया गया। पत्र में राँची पुलिस के द्वारा पकड़े गए राजा शर्मा उर्फ सोबित शर्मा और इरफान अंसारी को 24 घँटे के अंदर न्यायालय में पेश करने की बात कही। सोबित शर्मा व इरफान अंसारी को पुलिस तय समय में न्ययालय के पास पेशी नही करती है तो अनिश्चितकालीन झारखण्ड बंद करने की चेतावनी दिया गया।
रांची/बुढ़मू : गांव-गांव में जनसंपर्क जागरूकता अभियान के तहत रांची लोकसभा के कांके विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत सेमलबेडा,सामुदाह, बेंती,बगदा, सालहन आदि गांवों का दौरा कर पार्टी के नीति सिद्धांतों को बताते हुए जनसंपर्क जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान बेंती गांव में लोकहित अधिकार पार्टी ग्राम समिति का बैठक रखा गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम समिति के अध्यक्ष बनीता महतो एवं संचालन अजय भोक्ता ने किया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू ने पार्टी के नीति सिद्धांतों को बताते हुए देश को असली विश्वगुरु बनाने के लिए सामान व निःशुल्क शिक्षा समान चिकित्सा व्यवस्था के साथ जाति जनगणना कराकर जनसंख्या अनुसार सभी वर्गों को राजनीतिक हिस्सेदारी एवं सामाजिक न्याय के लिए जागरूक किए। प्रखंड अध्यक्ष देवपूजन ठाकुर ने कहा हमारी पार्टी लोकसभा में जीत कर आएगी तो देशस्तरीय सभी वोटरों को वोटर पेंशन एवं सभी स्कूल कॉलेजों में भारतीय संविधान को पाठ्यक्रम सिलेबस में अनिवार्य रूप से लागू करायगी। बैठक में ग्रामीणों के बीच पार्टी का चुनावी घोषणा 2024 का कैलेंडर वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से रांची जिला संयोजक मोहम्मद जुल्फान अंसारी, अजहर आलम, सुखदेव गंजू, कृष्ण भोक्ता, करण करमाली, मुख्तार अंसारी, लगनू मुंडा, अनीता भोक्ता, उर्मिला गंजू सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण लोकहित अधिकार पार्टी से जुड़ने के लिए उत्साह दिखाये।
रांची/बुढ़मू : सिमरिया विधायक किशुन दास को एसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर बुढ़मू भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं में हर्ष है। इस दौरान सोमवार को सिमरिया जाने के क्रम में सिमरिया विधायक सह एसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास का बुढ़मू में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रामप्रवेश नायक के नेतृत्व में माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा बुढ़मू मंडल के अध्यक्ष जगलाल महतो, मनोज मिश्रा, अशोक महतो,पनेश्वेर महतो, विष्णु यादव सहित कई लोग शामिल है। मौके पर भाजपा के योगेंद्र यादव, सुरेश महतो, शर्मा महतो सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रांची : जेएसएससी पेपर लीक मामले में रांची पुलिस द्वारा गठित एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है. एसआईटी ने इस मामले में झारखंड सरकार के एक अवर सचिव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए अवर सचिव और उसके दो बेटों के पास से कई जरूरी दस्तावेज बरामद किया गया है. साथ ही आरोपियों के पास से कई ब्लैंक चेक भी जब्त किया गया है।
