बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की रात्रि बारिश के साथ आये आंधी तूफान से ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इस कड़ी में तूफान से हेसलपिरी खरकुटोला निवासी धनराज महतो के मुर्गी फार्म का सभी एस्बेस्टस उड़ गया। साथ बाबूलाल महतो,राजेन्द्र महतो,पतरातू गांव निवासी बालगोविंद मुंडा के घरों का भी एस्बेस्टस उड़ गया। इसके अलावा आंधी से खखरा मोड़ के पास एक विशालकाय आम का पेड़ गिर गया। जिससे ठाकुर गांव-पिठोरिया मुख्य मार्ग भी कुछ देर के लिए अवरुद्ध हो गया। मुखिया कुसेंद पाहन,पंसस ने पीड़ित परिवारों से मिलकर हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

सब जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप आईआईटी गांधीनगर गुजरात में दिनांक 13 से 14 मार्च तक आयोजित सब जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए झारखंड रग्बी टीम गांधीनगर पहुंच गई है, आज बॉयज टीम का पहला मुकाबला उत्तर प्रदेश एवं गर्ल्स टीम का पहला मुकाबला उत्तराखंड से होगी ।

मैक्लुस्कीगंज से सटे चान्हो प्रखंड के करकट गांव में जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी ने मगंलवार को ठंड से बचाव के लिए लगभग 30 ज़रूरत मन्द लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया। इस दौरान मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा एक छोटी सी प्रयास पिछले 11 वर्षों से किया जा रहा है। जितना हो सकता है मैं जरूरतमंदों को मदद करने की कोशिश करता हूं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद ही है कि ये सिलसिला जो हमने 11 साल पहले शुरू किया था आज तक चल रहा है और आगे भी इसी तरीके से चलता रहेगा। मौक़े पर नेयाजुल खान, , जावेद खान समेत और भी लोग उपस्थित थे।*

खलारी थाना परिसर में नवपदस्थापित प्रभारी ने ग्रामीणों में मित्रता संवाद का बैठक किया. ग्रामीणों ने थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने पर चर्चा हुआ. खलारी थाना परिसर में पुलिस व ग्रामीणों के बीच मित्रता संबध स्थापित को लेकर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व शांति समिति का बैठक किया गया. बैठक की अध्यक्षता खलारी थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में खलारी प्रखंड के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने खलारी थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध के विषय पर गंभीर चर्चा किया गया। बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों ने थाना प्रभारी के समक्ष क्षेत्र के बच्चों में जहरीली व अन्य मादक पदार्थों का नशा सेवन बढ़ चढ़ कर करने की शिकायत किया गया। बताया कि सबसे पहले थाना क्षेत्र 200 मीटर के अंदर नशीले पदार्थ का बेचा जाता है। उसके बाद थाना क्षेत्र के डकरा, केडी,सहित अन्य चौक चौराहों पर गुपचुप तरीके से बेचा जा रहा है। खलारी में मादक पदार्थ में शराब, कोकिन, गांजा, गांजा से भरे सिगरेट, देंडराइड, अफीम,इंजेक्शन के द्वारा लगाकर नशा करने का प्रचलन बढ़ारहा है। यह सभी 12 से 24 तक के उम्र के युवाओं में ज्यादा देखा जा रहा है, जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी से अपील करते हुए क्षेत्र में अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने की बात कही. इस दौरान नवपदस्थापित थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से परिचय प्राप्त किया गया. मौके पर जिला परिसद सदस्य सरस्वती देवी, लपरा मुखिया पुतुल देवी,मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो, खलारी मुखिया तेजी किस्पोट्टा,बुकबुका मुखिया पारसनाथ उराँव,हुटाप मुखिया शिवरत मुंडा,चुरी दक्षिणी मुखिया मलका मुंडा,बमने मुखिया शिवनाथ मुंडा,चुरी मध्य मुखिया सुनीता देवी,राय मुखिया शिला कुमारी, जनप्रतिनिधियों में मजहर आलम,गौरीशंकर केशरी, मुन्नू शर्मा,कृष्णा चौहान,अशोक राम,जितेंद्र सिंह, अशोक कुमार,विक्की सिंह,दिनेश गुप्ता,सुरेश यादव, कार्तिक पांडेय सहित अन्य मौजूद थे.

मैक्लुस्कीगंज 13 फरवरी 2024 मैक्लुस्कीगंज में गर्जन के साथ बारिश शुरू, बढ़ सकती है ठंड. मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के नावाडीह, लपरा, हेसालौंग, मायापुर, दुल्ली आदि जगहों पर सुबह से ही बादल छाया रहा. मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे से मेघ गर्जन व बूंदा बांदी शुरू हुआ जो हल्की बारिश में तब्दील हो गया. बारिश से मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के जगहों में लगे खेती में कुछ खास नुकसान नहीं हुआ है. जो फसल फूलने लगी थी उसे आंशिक रूप से नुकसान हो सकती है, वहीं मटर की खेती को लाभ हुआ है. शाम होते ही लोग अपने घरों की ओर सिमटने लगे, समाचार लिखे जाने तक कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली थी. वहीं बिजली रहने से लोगों ने राहत की महसूस किया. अभी भारी बारिश व ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है.

नवपदस्थापित खलारी थाना प्रभारी को यूसीडब्ल्यू असंगठित मजदूर यूनियन ने स्वागत किया. यूनाइटेड कोल वर्कर यूनियन /एटक के उतरिकर्णपुरा क्षेत्र के असंगठित मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ,अशोक राम व यूनियन के वरिष्ठ नेता कृष्णा चौहान अन्य ने नवपदस्थापित खलारी थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. सीसीएल सहित खलारी प्रखंड क्षेत्र की वस्तु स्थिति पर चर्चा किया गया. तत्पश्चात क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे और सौहार्दपूर्ण माहौल में क्षेत्र की विकास की अपील किया गया.

राँची :23 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा राज्य का बजट सत्र राज्य की विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से दो मार्च तक चलेगा। चंपई सोरेन सरकार 27 फरवरी को अपना पहले बजट पेश करेगी और सत्र में सात कार्य दिवस होंगे।मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 का तीसरा अनुपूरक बजट 23 फरवरी को पेश किया जाएगा।

रांची :* झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य में देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 15 फ़रवरी तक ऐसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। 16 फरवरी से मौसम के साफ होने के पूर्वानुमान है। *15 फ़रवरी तक मौसम में बदलाव नहीं* मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में देखने को मिल रहा है. जिसके कारण सोमवार की शाम को राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिला। रांची सहित कई हिस्सों में बारिश भी देखने को मिली। आज सुबह भी रांची में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर आज और कल राज्य में देखने को मिलेगा। वहीं इसका असर 15 फ़रवरी से कम होने की संभावना है। 16 फ़रवरी से मौसम साफ़ होने की संभावना है। *आज इन जिलों में हो सकती ओलावृष्टि* वहीं मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पलामू प्रमंडल में 13 फ़रवरी यानि आज ओलावृष्टि हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रांची, हजारीबाग, गुमला, रामगढ़, कोडरमा और लोहरदगा में भी ओलावृष्टि होने की संभावना है। *इन जिलों में बारिश की संभावना* वहीं मौसम विभाग के अनुसार, रांची, पलामू, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, जमशेदपुर, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, कोडरमा और लोहरदगा में बारिश की संभावना है। बारिश के बाद तापमान फिर से नीचे गिर सकता है।

अधिक बारिश होने से ठंड बढ़ गई है साथ ही खेत में लगे फसल बर्बाद होने की समंभाना है