मैक्लुस्कीगंज 14 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - मां शारदे की आराधना करते भक्त, नावाडीह. बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धापूर्वक किया गया. मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के लपरा, दुल्ली, हेसालौंग, महुआटांड़, नावाडीह, मोनाटोला, जोभिया, बकुलियाटांड़ सहित अन्य जगहों पर विद्यादायिनी मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर व पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण कर पूजन किया गया. संध्या में आरती की गयी. कई जगहों पर प्रसाद के रूप में खीर व खिचड़ी का वितरण किया गया. विद्यार्थी एवं श्रद्धालुओं का विद्यालय एवं पूजा पंडालों में भीड़ देखा गया.
मैक्लुस्कीगंज 14 फरवरी 2024 फ़ोटो - मेले में उमड़ी भीड़. मैक्लुस्कीगंज में लगा रघुकुल मेला. बसंत पंचमी व सरस्वती पूजा के अवसर पर हेसालौंग खेल मैदान में रघुकुल मेला का आयोजन किया गया. मेले में श्रृंगार, खिलौने, पाठ्य सामग्री, कृषि, मिठाई आदि की दुकाने लगी. मेले में आने वाले लोगों ने जमकर खरीदारी किया. लॉक डाउन के बाद सामान्य होते माहौल में मेले को लेकर विद्यार्थियों में अलग ही उमंग देखा गया. मेला में आये युवकों द्वारा जिम्नास्टिक व करतब आकर्षण केन्द्र रहा. मेले के सफल संचालन में राजन कुमार, ब्रजेश प्रसाद, अविनाश कुमार, मनोज मुंडा, सुमीत कुमार साहू, गौरीशंकर साहू, रविशंकर साहू, सूरज कुमार, गुप्तेश्वर प्रसाद, रविन्द्र कुमार, कृष्णा प्रसाद सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा.
मैक्लुस्कीगंज 14 फरवरी 2024 फ़ोटो 3 - राख मलन करते पुरोहित सहित अन्य. माथे पर राख से क्रॉस का निशान बनाने के साथ कैथोलिक विश्वासियों का डेढ़ माह तक चलने वाला (चालीसा काल) उपवास से शुरू. मैक्लुस्कीगंज स्थित कैथोलिक चर्च में इसकी शुरुआत बुधवार को विश्वासियों के कपाल पर राख मलन के साथ हुई. उपवास पुण्य सप्ताह को गुड फ्राइडे तक चलेगा. कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अनुष्ठाता लपरा पुरोहित फादर विल्फ्रेड व सहयोगी पुरोहित हुबेरतुस बेक द्वारा बैगनी रंग का वस्त्र धारण कर संयुक्त रूप से समारोही प्रार्थना से किया गया. कहा कि समाज के लोग इन दिनों को दुःख भोग के रूप में मनाते हुए प्रभु यीशु के क्रूस पर दी गई बलिदान को याद कर प्रार्थना और उपवास रखकर सेवा कार्यों में लीन रहे. संदेश देते हुए कहा कि हम सभी मानव जाति में बुराई, द्वेश, पाप करने की प्रवृति है, कारण ईश्वर द्वारा प्रदत स्वच्छ जीवन को धूमिल करते रहते हैं, हम जिस प्रकार अपने शरीर को धोते हैं और नहाते हैं, उसी प्रकार हम मानव जाति को मनः स्थिति, विचारों को धोने और पवित्र करने का उत्तम समय ही है चालिसा काल. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने हमें त्याग और सेवा का संदेश दिया है. दुख भोग के इन दिनों में समुदाय के लोग परोपकार व सेवा कार्य करेंगे. इस दौरान सभी को पीड़ित मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया गया. इससे पूर्व प्रवेश, बाइबल पाठ आदि विधि कर परम प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर सिस्टर जुलियाना, विन्सेंट खेस, राकेश साह, अजय मिंज, कोर्नेलुईस खेस, जोशी टीडी, नैंसी, रिया, अनिता जोबी जोशी, जॉली जोसेफ़ सहित बड़ी संख्या में मसीही समुदाय उपस्थित थें.
मैक्लुस्कीगंज 14 फरवरी 2024 फ़ोटो 4 - मैक्लुस्कीगंज रेवले फाटक, और लगी जाम. मैक्लुस्कीगंज रेलवे फाटक गेट में जाम , राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य पथ पर बने रेलवे फाटक नम्बर 8/ए/टी पर लगे इंटर लॉकिंग गेट है. साप्ताहिक बाजार रहने से भीड़ ज्यदा रहती है. समय लगभग 5:30 फाटक को बन्द किया गया, रेल के गुजरने के बाद जब गेटमैन ने गेट खोलने की कोशिश की तो एक तरफ का ही गेट खुला वहीं दूसरी तरफ टेक्निकल फॉल्ट के चलते नहीं खुला. जिससे वाहनों की काफी लंबी जाम में लोग फंस गए. लगभग आधा घंटा के बाद किसी तरह से गेट खुला तो आमने सामने जाने वालों की कतार थी. किसी तरह प्रशासन की पहल व सूझबुझ से जाम को हटाया गया. ज्ञात हो कि मैक्लुस्कीगंज पर्यटन के साथ साथ एजुकेशन हब के नाम से भी जाना जाता है, पूरे राज्य से छात्र गंज में रहकर पठन पाठन का कार्य करते है. उधर मुख्य पथ रहने से एम्बुलेंस का भी आवागमन होता रहता है. बराबर रेलवे फाटक जाम रहने से सभी वर्गों के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
मेला समिति सदस्यों व मित्रों के बीच मोबाइल वाणी पर चर्चा. नमस्कार साथीयों मैं रोहित कुमार रांची जिला के मैकलुकीगंज से आपका स्वागत करता हूं. साथियों आज मैने मैक्लुस्कीगंज में हेसालौंग ग्राउंड में बसन्त पंचमी के अवसर पर मेला समिति सदस्यों व मित्रों के बीच आयोजित एक बैठक में मोबाइल वाणी पर विस्तृत जानकारी दी. की कैसे हम मोबाइल वाणी के माध्यम से अपने आसपास के छेत्रों के खबरों को सही समय पर बिना देर किए लोगों तक पहुंचा सकते हैं. और लोगों को इसपर चल रहे ताजा खबरों के साथ साथ अन्य जानकारी जैसे की रोजगार से जुड़ी खबरें, खेती,स्वास्थ्य और अन्य मनोरंजन की जानकारी लोगों को मिलती रहे। साथियों ऐसे ही ताजा तरीन खबरें और मनोरंजन की जानकारी के लिए सुनते रहें रांची मोबाइल वाणी धन्यवाद,,,,,,
दरभंगा की धरती में उपजे मछली , मखाना और पान का स्वाद तो देश - दुनिया के करोड़ों खाने वाले लोगों के दिलों पर राज करता है. जब हम यहाँ के सड़को पर घूम रहे थे तो लगभग सभी के मुँह में पान दबाएं देखा। तो भैया , हमें भी पान खाने की इच्छा हुई और हम जा पहुंचे एक पान की दूकान पर और ये जानना चाहा कि दरभंगा के लोगो के जीवन में पान कितना ज़रूरी है ? आप भी अगर जानना चाहते है तो सुने ये कार्यक्रम ....
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके है कोई मज़ेदार चुटकुला तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
जैसा की आपको पता ही है की वसंत ऋतू को ऋतुओं का राजा कहा जाता है और वसंत पंचमी का त्यौहार भी वसंत ऋतू में ही मनाया जाता है जी हां दोस्तों बसंत पंचमी मुख्य रूप से प्रकृति और भारतीय परंपरा से जुड़ा हुआ त्योहार है, जो बसंत के आने तथा ठंडी के जाने का संकेत देता है,जब फूलों पर बहार हो , जौ और गेहूं की बालियां खिलने लगती हैं, खेतों में सरसों और आमों के पेड़ों पर बौर आने लगते हैं तब वसंत पंचमी का त्योहार आता है।बसंत उत्सव बसंत ऋतु की ताजगी एवं खूबसूरती का उत्सव होता है इसका आगमन सभी के मन में एक अलग ही तरह की सकारात्मक ऊर्जा भर देता है। यह खुशियों के साथ-साथ शिक्षा, ज्ञान और समृद्धि का भी त्योहार है। इस दिन शहरों ,गांवों ,टोलो और कस्बों में सभी लोग खास कर नवयुवक और विद्यार्थीगण छोटे छोटे बच्चे माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं.तो आइये हम सब भी इस खुशनुमा ऋतू और उत्सव का आनंद उठाये। साथियों आप सभी को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र क्षेत्र के अलग - अलग जगहों पर 2 एटीएम कार्ड मिला है। जानकारी के अनुसार इरशाद कामिल उमेडंडा निवासी को सनोज कुमार नाम का एक एटीएम कार्ड बुढ़मू चौक में मिला है। और दूसरा एटीएम कार्ड राजन उरांव नाम का एटीएम कार्ड उमेडंडा चौक में मिला है। इरशाद ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पास एटीएम कार्ड सुरक्षित रखा हुआ है। इरशाद कामिल उमेडंडा निवासी ने बताया कि मेरा मोबाइल नंबर 9693004791 पर अपने एटीएम कार्ड को संपर्क कर ले जा सकते हैं।
रांची/ बुढ़मू: अमर शहीद वीर बुधु भगत का शहादत दिवस आज रांची के अरगोड़ा चौक में मनाया गया। मौके पर शामिल हुए स्मारक समिति के लोग ल
