रांची/चान्हो प्रखंड के गुटुवा स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में चल रहे पांचवा वार्षिकोत्सव का सफलतापूर्वक समापन रविवार को हुआ। 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का भी आयोजन किया गया था। समाप्ति पर ज़िला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी की अगुआई में केन्द्रीय कीर्तन मंडली के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र और अयोध्या से लाए गए वाद्ययंत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सहयोग करनेवाले व कार्यक्रम में उपस्थित होकर शोभा बढ़ाने वाले सभी भक्तों का उन्होंने धन्यवाद दिया।
बुढ़मू : काटमकुली गांव में नवनिर्मित राधा कृष्ण स्वामी मंदिर का तीन दिवसीय यज्ञ समारोह का शुभारंभ रविवार को कलशयात्रा के साथ हुआ। कलश वितरण अतिथि समाजसेवी भैरव सिंह,लक्ष्मण सिंह,आजसू के प्रखंड अध्यक्ष लाल अमन शाहदेव, जिप सदस्य सुषमा देवी ने किया। मौके पर भैरव सिंह ने कहा कि यज्ञ होने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय होता है। इस अवसर पर 601 कन्याओं व महिलाओं ने कलशयात्रा में भाग लिया। कलशयात्रा के दौरान महिलाओं के गगनचुंबी जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यज्ञ के सभी अनुष्ठान आचार्य रुद्रनाथ मिश्रा,नरेंद किशोर वैद्य व उमानाथ मिश्रा के सानिध्य में यजमान सुनील भगत द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। कलशयात्रा को सफल बनाने में विकास मुंडा,मोतीराम महतो,फुलेश्वर महतो,रामप्रसाद महतो,प्रेमकुमार महतो,अशोक सम्राट आदि की सराहनीय भूमिका रही।
रांची/बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के बाड़े सरना टोला में 25 के.वी.का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफार्मर का उद्घाटन मुख्य अतिथी पूर्व उपाध्यक्ष रांची के पार्वती देवी, प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गाय। जानकारी के अनुसार पूर्व में 10 के. वी. का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था , जो विगत 15-16 दिनों से ख़राब था, जिसका सूचना ग्रामीणों के द्वारा पार्वती देवी को दिया गया। पार्वती देवी के पहल से नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया। उद्घाटन से पूर्व ग्राम प्रधान अर्जुन पाहन द्वारा विधिवत पूजा किया गया। उदघाटन के मौके पर बिजली मिस्त्री रेयाजुल अंसारी, रसीद अंसारी, सनोज मुंडा, खुर्शीद अंसारी, फारूक अंसारी, साहिब अंसारी, हसन अंसारी, छटू अंसारी, साहिल अंसारी, जाफर अंसारी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
बुढ़मू : सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर बुढ़मू में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बुढ़मू के नए थाना प्रभारी रामजी कुमार ने किया। इस दौरान बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने सरस्वती पूजा शांति सौहार्दर्पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया। वही पूजा के दिन नशापन नहीं करने एवं विवाद नहीं करने पर भी चर्चा की गई। साथ ही बैठक में कई जानकारी और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। मौके पर उप प्रमुख हरदेव साहू, भाजपा के प्रदेश के नेता व सांसद प्रतिनिधि मनोज साहू, बुढ़मू थाना के एसआई सुभाष महतो, कांग्रेस नेता जाकिर हुसैन, झामुमो नेता शमीम बड़ेहार, चकमे मुखिया रामवृत मुंडा सहित शांति समिति के सदस्य एवं कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मैक्लुस्कीगंज 11 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - विदाई लेने वाले छात्रों संग एकेडमी के चेयरमैन, शिक्षक व प्राचार्य. मैक्लुस्कीगंज स्थित जैनेट एकेडमी हेसालौंग के दशवीं कक्षा के छात्रों को एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गई. कार्यक्रम की शुरुआत एकेडमी के चेयरमैन मनोज कुमार गुप्ता व प्राचार्य रंजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. बताया कि जैनेट एकेडमी हेसालौंग का यह 10 वां बैच होगा जो सीबीएसई की परिक्षा 2024 में शामिल होगा. इस वर्ष एकेडमी से कुल 48 विद्यार्थी सीबीएसई दशवीं की परीक्षा में शामिल होंगे. तत्पश्चात एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग व सांस्कृतिक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया. इससे पूर्व विदाई लेने वाले सभी छात्रों को उपहार व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. मौके पर संयुक्त रूप से केक काटा गया. इस अवसर पर उपस्थित चेयरमैन मनोज कुमार गुप्ता, प्राचार्य रंजीत कुमार सिंह, सरोज बैरेट, पवन जायसवाल, अनामिका मिश्रा, दिलीप महतो सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी.
लपरा पंचायत भवन में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. मैक्लुस्कीगंज 11 फरवरी 2024 मोदीकेयर कंपनी की ओर से लपरा पंचायत भवन में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य रूप से उपस्थित डॉ अंजन भट्टाचार्य ने शिविर में आये लोगों का इलेक्ट्रिक मैग्नेटिक मशीन से स्वास्थ्य की जांच कर दवा व चिकित्सीय परामर्श दिया. इस अवसर पर अभय प्रसाद, कौमुद वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, सहित सहयोगी तबारक हुसैन, ओम कुमार अन्य मौजूद थे.
मैक्लुस्कीगंज 11 फरवरी 2024 फ़ोटो 2 - श्रद्धाजंलि अर्पित करते भाजपाई. खलारी प्रखण्ड के लपरा पंचायत बहेराटांड़ में एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई. भाजपा खलारी मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत उपाध्याय जी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. उपस्थित अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी. बताया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिनके विचारों व सिद्धांतों ने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया. तत्पश्चात उक्त पंचायत के हेसालौंग बूथ नम्बर 3 में भारतीय जनता पार्टी खलारी मंडल ने गांव चले अभियान चलाया. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित विधायक प्रतिनिधि श्यामसुंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, एसटी मोर्चा के रविन्द्र मुंडा, शशि प्रसाद साहू, पवन साहू, कुलदीप साहू, मनीष भगत, पवन भगत, रामधारी गंझू, संजय लोहरा, रीना देवी, कलावती देवी, राधेश्याम साव, विमला देवी अन्य शामिल थे.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ जीवदास साहू लाही या माहू से फसलों को होने वाले नुकसान एवं उपचार सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
प्रकृति द्वारा प्रदत्त औषधी सौंफ स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं ।
रांची धुर्वा थाना के नए प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने आज थाना पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।
