प्रेस विज्ञप्ति झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता हेतू ट्रायल कम मैच के आधार पर जिला टीम गठन की गई। चयन समिति में निम्नलिखित चयनकर्ता थें : सब्बीर हुसैन (चेयरमैन),अजय राय ,अभिजीत सोनी, प्रकाश मुंडा,देवेंद्र सिंह, संयोजक: नंद्जी पांडे। रांची का पहला मैच लोहरदगा से दिनाँक 10/03/24(रविवार)को होगा। टीम दिनांक 09/04/24(शनिवार) को गुमला के लिए रवाना होगी।टीम में निम्नलिखित खिलाड़ी हैं:_ 1.सौरभ कुमार(कप्तान) 2. यश राज सिंह 3.दीपक कुमार 4.रवि राज सिंह 5.इशित तिवारी 6.प्रांजिल आबिदी (विकेटकीपर) 7.अरहाम अली 8.रुद्र कुमार तांती 9.राज कमल कुमार 10. मोहित तिर्की 11.धीरज कुमार 12.अक्षत सिंह 13.तनवीर अंसारी 14.सूर्यमान सिंह 15.रुद्र प्रताप कोच : अभिजीत सोनी। /मैनेजर: रणधीर कुमार सिंह। स्टैंड बाई: 1.सौर्य कुमार शर्मा 2.रीति राज 3.कुमार श्रेष्ठ शैलेन्द्र कुमार सचिव रांची जिला क्रिकेट संघ

Transcript Unavailable.

नमस्कार दोस्तों , जयवीर यादव , आप सभी , दर्शकों में मेरी ओर से जुहार के दोस्तों , जैसा कि देखा जाता है कि कई जगहों पर लोगों की जागरूकता ऐसी है कि लोगों के पास अपनी मांगों के लिए अपने विचार हैं । हमारे क्षेत्र में ऐसा ही एक क्षेत्र देखा जा रहा है , जिसमें कमांडर पोस्ट पर सड़क पर सुरक्षित पुल का निर्माण न होने के कारण धरने पर बैठे लोगों ने अपनी मांगें रखी हैं । जितना संभव हो सके , जल्द से जल्द पुल बनाया गया , जो सभी आम नागरिकों , जनता और महिलाओं का योगदान है और इस तरह से देखना है कि यह पुल कैसे बनता है और कितनी जल्दी बनता है ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

रांची : मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन के जमशेदपुर आगमन पर सोनारी एयरपोर्ट परिसर में जिला प्रशासन की ओर से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर।_

पुत्र की मौत के बाद पिता ने थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी फोटो: न्याय की गुहार लगाने थाना पहुंचे माता पिता रविकांत साहू सिमडेगा: कोलेबिरा में पुत्र की मौत हो जाने पर माता पिता ने थाना से न्याय की गुहार लगायी है. तामड़ा निवासी बुधु डुंगडुंग कोलेबिरा थाना में आवेदन दिया है. जिसमें कहा गया है कि उसका 13 वर्षीय पुत्र कुंदन डुंगडुंग अपने नाना नानी के घर कोलेबिरा नवाटोली आया था. लगभग डेढ़ माह पूर्व नवाटोली ग्राम निवासी आकाश नायक नामक एक युवक ने उसे ईंटा भट्ठा में काम दिलाने के लिए एक एजेंट के माध्यम से फतूआ पटना ले गया. कुछ दिन काम करने के बाद कुंदन की ईंटा भट्ठा में मिट्टी में दबकर मौत हो गयी. डेढ माह गुजरने के बाद कुंदन के पिता आकाश नायक से अपने पुत्र के बारे में जानकारी मांगी. इस पर आकाश ने कुंदन के पिता को बतलाया कि कुंदन की मौत भट्टा में मिट्टी से दबने के कारण हो गई थी. जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है. इसकी जानकारी कुंदन के नाना नानी को दे दिया गया था. घटना की जानकारी मिलने पर कुंदन के पिता बुधु डुंगडुंग घटना की जानकारी कुंदन के मामा से लिया. इस पर कुंदन के मामा बेरूखी से पेश आया. इधर आकाश ने बतलाया कि ईंटा भट्ठा के मालिक ने मृतक कुंदन के मामा को 75000 रूपये दिए थे. इस संबंध में दुखी पिता ने कोलेबिरा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

*_मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने जमशेदपुर के बालीगुमा स्थित तिलका मांझी स्टेडियम परिसर के अखरा में विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर राज्य के उन्नति और सुख, समृद्धि खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने यहां अमर शहीद बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।_*

*Ranchi : जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें फिलहाल बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। कथित जमीन घोटाले में फंसे सोरेन की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने बढ़ा दी है। उन्हें अब 21 मार्च तक जेल में रहना होगा।*

बुढ़मू : रांची लोक सभा क्षेत्र के सांसद एवं कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने बुढ़मू प्रखंड के मुरुपीरी पंचायत के सहेदा में पीसीसी पथ, मक्का में स्वास्थ्य उपकेंद्र, सारले में बोरिंग, सहित अन्य शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद एवं विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए विकास से संबंधित कई बात कही। शिलान्यास के मौके पर बुढ़मू प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू , उप प्रमुख हरदेव साहू , सांसद प्रतिनिधि मनोज साहू सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।