Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मैक्लुस्कीगंज 6 मार्च 2024 3rd खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग वीमेन आर्चरी टूर्नामेंट 4 से 7 मार्च 2024 राजस्थान में आयोजित* *रांची जोन्हा की दीप्ति कुमारी ने फाइनल में मधु वेदवान को हरा कर स्वर्ण पदक जीता* *वहीं पहले दिन जोन्हा की सावित्री कुमारी ने जूनियर इवेंट में कांस्य पदक जीता था* 3rd खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग वीमेन आर्चरी टूर्नामेंट जो दिनांक 4 से 7 मार्च 2024 राजस्थान में आयोजित आज रिकर्ब सीनियर तीरंदाज दीप्ति कुमारी ने फाइनल में मधु वेदवान को 6-0 से हरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एक दिन पहले सावित्री कुमारी ने भी जूनियर रिकर्व में कांस्य पदक जीता था सावित्री पूर्व में जोन्हा डे बोर्डिंग सेंटर की तीरंदाज़ थी। फ़िलहाल राँची एक्सीलेंस सेंटर में अभ्यास कर रही है। दीप्ति कुमारी भी जोन्हा बिरसा मुंडा तीरंदाजी सेंटर में प्रैक्टिस करती है और फ़िलहाल RSPB से खेलती है। स्वर्ण पदक जीतने पर दीप्ति कुमारी को झारखंड तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा महतो जी एवं सचिव द्रोणाचार्य पूर्णिमा महतो जी एवं चंचल भट्टाचार्य, सचिव रांची जिला तीरंदाजी संघ , बिरसा मुण्डा सेंटर के मुख्य कोच सह सचिव प्रकाश राम , केंद्र के सभी प्रशिक्षक और खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
मैक्लुस्कीगंज 6 मार्च 2024 डे बोर्डिंग बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र,सकरीगली के लिए चयन संपन्न* खेलकूद एवम युवा कार्य निदेशालय झारखंड,रांची के निर्देश के आलोक में खेलकूद एवम युवा कार्य निदेशालय झारखंड, रांची एवम जिला प्रशासन साहेबगंज के संयुक्त तत्वावधान में +2 बी. डी. उच्च विद्यालय,सकरीगली में संचालित बालक डे बोर्डिंग एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र में रिक्त बालक खिलाड़ियों के लिए एन. एस. टी. सी. नॉर्म्स द्वारा ऊंचाई,वजन,बॉल थ्रो,वर्टिकल जंप,6 गुणा 10 मीटर सटल दौड़,30 मीटर दौड़,800 मीटर दौड़ आयोजित कर चयन किया गया । अंतिम रुप से चयनित प्रतिभागियों को प्रतिमाह 500 रुपए छात्रवृति, खेल कीट एवम नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। चयन के अवसर पर खेल विभाग के प्रशिक्षक अशोक कुमार,योगेश प्रसाद यादव,जिला ओलंपिक संघ के सचिव माधव चन्द्र घोष,निमाइ चौधरी,बिपिन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ सुशांत पाठक आज हम बात करेंगे जोड़ों का दर्द और गठिया का संबंध वास्तु शास्त्र से कैसे चलिए जानते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार भवन कि दिवार एकदम सही सलामत होनी चाहिये उनमें कहीं भी दरार या रंग रोगन उड़ा हुआ या दाग - धब्बे आदि न हो वरना वहां रहने वालों में जोड़ों का दर्द गठिया,कमर दर्द, सायटिका जैसी समस्या हो सकती है।
मैक्लुस्कीगंज 6 मार्च 2024 झारखंड तलवारबाजी संघ के महासचिव एव जय कुमार सिन्हा सर को आगामी 25 मार्च से 28 मार्च तक आंध्र प्रदेश के राजामहेन्द्रवरम में होनेवाले राष्ट्रीय सब जुनियर फेंसिंग चैंपियनशिप के पूरे प्रतियोगिता का भारतीय तलवारबाजी महासंघ की ओर से *ऑब्जर्वर* *नियुक्त किया गया है*
मैक्लुस्कीगंज 6 मार्च 2024 चान्हो प्रखण्ड के लुणडरी के खिलाड़ीयों के बिच बैट व बॉल का बितरण करते जिपस आशुतोष तिवारी और डॉ परमेश्वर भगत।*
मैक्लुस्कीगंज 6 मार्च 2024 अमेरिकन पब्लिक स्कूल कंदरी मांडर में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन। इस अवसर पर विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं को अवार्ड एवं मेडल देकर उसका मनोबल को बढ़ाया गया। **
मांडर : अमेरिकन पब्लिक स्कूल कंदरी मांडर में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन। इस अवसर पर विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं को अवार्ड एवं मैडल देकर उसका मनोबल को बढ़ाया गया।
रांची : रांची के इटकी थाना क्षेत्र के सौका गांव में बिजली करंट लगने से ग्रामप्रधान और उसकी बेटी की मौत हो गई। मृतक पेशे से किसान थे। जिनकी पहचान संजय उरांव (42वर्ष) और उनकी बेटी सोनाली कुमारी (5वर्ष) के रूप में हुई है। संजय अपनी बेटी के साथ गेहूं की फसल देखने गये थे। जहां बिजली करंट की चपेट में आ गये। घटना बीते शाम लगभग छह बजे की है।
