राँची मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कांटाटोली से लेकर ओभरब्रिज तक फ्लाईओवर निर्माण कार्य का जायजा ले रहे हैं
खूंटपानी. भोया से चक्रधरपुर तक का सफल होगा सुहाना, खर्च होंगे 20 करोड़ -- विधायक दशरथ गागराई ने राइडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य का किया शिलान्यास Photo : खूंटपानी के कियापाता में सड़क के राइडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य का शिलान्यास करते विधायक दशरथ गागराई खरसावां : पथ निर्माण विभाग की ओर से करीब 20 करोड़ रुपये खर्च कर चक्रधरपुर से खरसावां विस क्षेत्र के भोया चौक तक राइडिंग क्वालिटी में सुधार सह सड़क का सौंदर्यीकरण कार्य किया जायेगा. सोमवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खूंटपानी के कियापता चौक के समीप उक्त कार्य का शिलान्यास किया. शिलन्यास के पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि चक्रधरपुर के कियापत्ता चौक से खूंटपानी के भोया चौक तक इस पीडब्लूडी सड़क के राइडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य अगले कुछ माह में पूर्ण कर दिया जायेगा. करीब 16.17 किमी लंबी इस सड़क के विशेष मरम्मति से इससे क्षेत्र के बड़ी आवादी को आवागमन में सुविधा होगी. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि जर्जर हो चुके ग्रामीण सड़कों का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है. गागराई ने कहा कि क्षेत्र में रोड़ कनेक्टीविटी को मजबूत किया जा रहा है. इससे क्षेत्र के विकास को भी रफ्तार मिलेगी. उन्होंने क्षेत्र के विकास में लोगों से मार्गदर्शन व सहयोग करने की अपील की. -- तीन पीसीसी सड़कों का भी हुआ शिलान्यास इसके आलावे विधायक दशरथ गागराई ने डीएम एफटी मद से खूंटपानी प्रखंड के पासुहातु चौक एनएच 75 से जोड़ा आम पेड़ तक पीसीसी सड़क, बंदरांगरूई गांव में तीन हजार फीट पीसीसी सड़क व ठाकुरागुटु में लखना गोप के घर से हरदन के घर तक 1400 फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, प्रखंड अध्यक्ष डिम्बु तियू, बीस सूत्री अध्यक्ष राहुल गोप, मुखिया हरिचरण हेम्ब्रम, सतीश पुरती, मोनिका बोयपाई, ज्योति बोदरा, पांडु बोदरा, अर्जुन हेम्ब्रम समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
राँची : झारखंड सरकार ने 78 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया है. इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार को गृह विभाग ने जारी की है. इसमें से कई ऐसे भी अधिकारी है, जो इंस्पेक्टर से डीएसपी के पद पर प्रोन्नत हुए थे.लेकिन उन्हें डीएसपी के पद पोस्टिंग नहीं की गयी थी।
आज हम बात करेंगे घर के वास्तु दोष व बीमारियों के बारे में साथियों कई बार घर बनाने के दौरान वास्तु नियमों की अवहेलना कर देते हैं । वास्तु नियमों की अवहेलना करने से कई दोस उत्पन्न हो सकते हैं। वास्तु दोष तब होता है,जब वास्तु नियमों का अवहेलना होती है। वास्तु नियमों के अवहेलना केबाद वास्तु दोष शुरू हो जाता है , घर में रहने वाले को शारीरिक व मानसिक रोगी बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इससे मुक्ति के लिए कई तरह के उपाय करना जरूरी है, कुछ नियमों का ढंग से पालन होना जरूरी है नियमों का पालन अगर ढंग से किया जाए घर के वास्तु दोष दूर हो सकते हैं और सभी लोग स्वस्थ रह सकते हैं।वास्तु दोष से मुक्ति के लिए मूल रूप से चार दिशाओं और पांचो पंचतत्व की भूमिका अहम होती है, यह होती है बड़ी बीमारियां वास्तु दोष होने से कई प्रकार के समस्या उत्पन्न होती है लेकिन कुछ समस्याएं ऐसे भी होती है जो काफी गंभीर माने जाते हैं और समय से उपाय नहीं किए जाने से यह जानलेवा साबित हो सकते हैं, इनमें है पेट से संबंधीत समस्या नींद ना आना पैर में दर्द सुजन,दिल और हड्डी की बीमारी, थकान, और बेचैनी, सर्दी ,जुकाम का रहना गैस और रक्त संबंधी,बिमारिऔर यौन रोग शामिल हैं। वास्तु दोष से इन बिमारीयों का खतरा हमेशा हमेशा के लिए आपके ऊपर बना रहता है, विस्तार से जानते हैं उनके वजह और इसके लिए की जाने वाले उपाय वास्तु दोष होने से पेट से संबंधित बीमारी का खतरा बना रहता है।वास्तु दोष के हिसाब से उत्तर पूर्व की दिशा में घर का किचन नहीं होना चाहिए, इस दिशा में रसोई का निर्माण अशुभ है, इस दिशा में रसोई का निर्माण करने से पेट से संबंधित कइ और रोग का सामना करना पड़ सकता है। गैस और रक्त संबंधी रोग दीवारों पर रंग का भी वास्तु में महत्वपूर्ण स्थान होता है। घर कि दिवालों को कलर कराते वक्त ध्यान रखना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य के लिए दीवारों पर दिशा के अनुसार हल्के व सात्विक रंगों का उपयोग करना चाहिए। ताकि वास्तु दोष दूर रहे, वास्तु के हिसाब से नारंगी या पिला रंग ब्लड प्रेशर, काला या गहरा नीला रंग वायु रोग पेट में गैस हाथ पैरों में दर्द , गहरा लाल रंग रक्तविकार या दुर्घटना का कारण बन सकता है। पैरों में लगातार दर्द रहने का कारण घर में वास्तु दोष भी है, वास्तु के अनुसार पूर्व की तरफ मुंह करके भोजन बनाना स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। दक्षिण की तरफ मुंह करके भोजन बनाने से पैरों में दर्द कि संभावना बनी रहती है इसके अलावा घर में भोजन बनाते समय यदी मुंह दक्षिण की तरफ है, तो त्वचा एवं हड्डी रोग हो सकता है। पश्चिम की तरफ मुंह करके खाना बनाने से आंख,नाक,कान और गले की समस्या हो सकती है, नींद आने आना सर दर्द और बेचैनी का वास्तु से संबंधित नियमों का पालन न होने सारी बीमारी या हो सकती है, स्वास्थ्य के हिसाब से पुर्व कि ओर पैर रखना अच्छा माना गया है, ऐसे बैठने या सोने से हेल्थ की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा आय के स्रोत का भी निर्माण होता है, उत्तर की तरफ शिर और दक्षिण की तरफ पैर करके सोने से कई तरह की समस्या हो सकती है। इससे नींद ना आने की बीमारी शिर दर्द बेचैनी और चक्कर जैसे बिमारीयां हो सकती है, दिन भर थके रहने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपके घर का उत्तर दिशा में बिल्कुल भी जगह खाली ना हो और दक्षिण और पश्चिम बिल्कुल खाली ना हो नींद ना आने की समस्या हो सकती है इसके अलावा वास्तु के अनुसार दक्षिण और पश्चिम दिशा का भारी व उंचा होना अच्छा माना गया है।घर में उत्तर पूर्व की दिशा कटा हुआ नहीं होना चाहिए, यदि वह कटा हुआ है तो घर में रहने वाले व्यक्ति रक्त विकार से ग्रसित हो सकते हैं और यौन रोग में वृद्धि होती है और प्रजनन क्षमता में कमी हो सकती है। उसे स्थान पर रहने वाले स्त्रियों के स्वास्थ्य पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार कुछ नियमों का पालन करने से कई प्रकार के शारीरिक व्याधियों से निजात पाया जा सकता है।
रांची : रांची पंडरा थाना क्षेत्र से बर्तन दुकान में हुई चोरी को लेकर पंडरा थानेदार कर रहे छापामारी, चटकपुर के कबाड़ी दुकान में चोरों ने बेच दिया था पुलिस मकान से सब सामान को बरामद कर लिया 6 चोरों भी पकड़ा
झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 परीक्षाफल 5 मार्च 2024 को जारी कर दिये हैं। जारी परीक्षाफल में खान निरीक्षक, कनीय अभियंता, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर के पदों पर मेधा सह विकल्प के आधार पर अनुक्रमांकवार परीक्षाफल प्रकाशित किये गये हैं। परीक्षा परिणामों को झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की बेवसाइट पर देखा जा सकता है।
बंदगांव -हुडागंदा के शहीद दुर्गा चरण स्मारक के समिप राजकीय बुनियादी विद्यालय भाग दो के परिसर में सोमवार को प्रदान संस्था एवं महिला मंडल के तत्वधान में नारी एकता महिला महासंघ का 8 वां वार्षिक महाधिवेषन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई, झारखंड के पूर्व सचिव सह भाजपा नेता जेबी तुबिद ,भाजपा नेता विजय मेलगांडी,भालुपानी मुखिया सावित्री मेलगांडी एवं कृषि पदाधिकारी विजय सिंह जोंको थे . कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि आज के समय मे महिला किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है. अगर महिला संकल्प कर ले तो अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है. उन्होंने कहा महिला को शिक्षा ग्रहण करना अनिवार्य है. जिससे वह अपने परिवार तथा गांव का विकास कर सकती है.
Transcript Unavailable.
रांची: सीएम के प्रधान सचिव के पद से हटाए गए विनय चौबे, बदले गए झारखंड के 5 आईएस
रांची : कुएं में मिला युवक का शव,दो दिन बाद होने वाली थी शादी... घटना मांडर थाना क्षेत्र की है
