राँची : झारखंड हाईकोर्ट से ईडी के अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने ईडी के अफसरों पर कार्रवाई किए जाने पर रोक लगा दी है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था।*
मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 13 पदाधिकारी को उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया है। कानूराम नाग को पलामू और मेरी मड़की को उप निर्वाचन पदाधिकारी लातेहार के पद पर स्थापित किया गया है। इस संबंध में सोमवार देर शाम अधिसूचना जारी की गयी है। इसी प्रकार, धीरज कुमार ठाकुर को उप निर्वाचन पदाधिकारी लोहरदगा के पद पर स्थापित किया गया है। धीरेंद्र कुमार को उप निर्वाचन पदाधिकारी दुमका, प्रिंस गॉडविन कुजूर को उप निर्वाचन पदाधिकारी कोडरमा, प्रतिभा कुजुर को उप निर्वाचन पदाधिकारी बोकारो, पवन कुमार महतो को उप निर्वाचन पदाधिकारी सिमडेगा, गौतम प्रसाद साहू को उप निर्वाचन पदाधिकारी सरायकेला, प्रेमचंद कुमार सिंह को उप निर्वाचन पदाधिकारी खूंटी, वेदवंती कुमारी को उप निर्वाचन पदाधिकारी चतरा, अनीता केरकेटा को उप निर्वाचन पदाधिकारी जामताड़ा, पंकज कुमार को उप निर्वाचन पदाधिकारी गोड्डा, कालिदास मुंडा उप निर्वाचन पदाधिकारी धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है।
ऋतिक कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी की टंडवा क्षेत्र में तांडव। सुबह 10:00 बजे बसरिया मोड़ के समीप बेलगाम ऋतिक कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी की दुर्घटनाग्रस्त हाइवा सड़क से नहीं हटाने से रात में एक बाराती बोलेरो बड़ी दुर्घटना से बाल बाल बच्चा 12 घंटा बीत जाने के बाद भी सड़क से नहीं हटाया गया दुर्घटनाग्रस्त हाइवा। चट्टी बरियातू से कोयला लेकर बचरा साइडिंग जाने के दौरान हाइवा हुई है दुर्घटनाग्रस्त। रात में घट सकती है दुर्घटना तो कौन होगा जिम्मेवार.... ? ऋतिक कंपनी पर होगी कार्रवाई या फिर किया जाएगा पीड़ितों से सौदा.....?
ITI बस स्टैंड के पास एक चाय गुमटी से 40 पुड़िया गांजा, 141 पीस चिलम एवं 13 हजार 750 रुपये बरामद किया
रांची : रांची पुलिस ने आज ITI बस स्टैंड के पास एक चाय गुमटी से 40 पुड़िया गांजा, 141 पीस चिलम एवं 13 हजार 750 रुपये बरामद किये। गुमटी मालिक अजीत कुमार साहू को अरेस्ट कर लिया गया। गिरफ्तार अजीत की निशानदेही पर उसके घर से 4 किलो गांजा, करीब 3 किलो गांजा का चूरन, करीब 2 किलो सीलबंद गांजा एवं नशे के टेबलेट के कुछ डिब्बे मिले। एक वजन नापने वाली मशीन भी मिली। यह कार्रवाई कोतवाली DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में की गई। टीम में पंडरा ओपी के थानेदार रामेश्वर उपाध्याय एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। इस बात का खुलासा आज रांची के सिटी SP राजकुमार मेहता ने एक प्रेस कांफ्रेस में किया।
रांची : चान्हो सरकारी शिक्षक संघ द्वारा आज चान्हो थाना प्रभारी अजीम अंसारी को माला एवं बुके देकर आभार व्यक्त किया गया बीते सप्ताह भर में कई सरकारी स्कूलों में अपराधियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दी गई थी जिसका उद्वेदन कल थाना प्रभारी द्वारा किया गया था मौके पर थाना प्रभारी ने अस्वस्थ करते हुए लोगों से अपील की किस क्षेत्र में शांति स्थापित करने में हमारा सहयोग करें*
बुढ़मू : थाना क्षेत्र के पतरातू गांव में स्व : उदयनाथ महतो के 6 वां पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद,विधायक समरीलाल,पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, भाजपा के वरीय नेता कमलेश राम,अनिल टाइगर,मुखिया पूजा किस्पोट्टा, पंसस तारा देवी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि स्व: उदयनाथ महतो ने जल,जंगल,जमीन को बचाने व समाज मे फैली कुरीतियों के विरुद्ध जो अभियान चलाया था उसे हमसबों को बचाने की जरूरत है। इस अवसर पर लंबी कूद,ऊंची कूद,बिस्किट रेस,दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया। खेलकूद में सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में लक्ष्मी नारायण महतो,अर्जुन महतो,ताहिर अंसारी,बालगोविंद मुंडा,हीरालाल महतो,मुकेश महतो,कमलनाथ महतो,नरेश लोहरा,लखी महतो आदि की सराहनीय भूमिका रही।
बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के सिदरोल, रांजी टोला,बुढ़मू समेत कई गांव के ग्रामीणों ने वन बचाओ एवं वन अधिकार पट्टा की मांग बुढ़मू में की । और सड़को से जुलूस निकालते हुए लोगों ने रांजी टोला के पास बोर्ड लगाया। मौके पर सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने गिरिडीह के योगीटांड में किया डेयरी प्लांट का शिलान्यास गिरिडीह. सूबे के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज गिरिडीह पहुंचे. गिरिडीह के बोडो स्थित हवाई अड्डा में सीएम का भव्य रूप से स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. बोड़ो हवाई अड्डा से सीधे सीएम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के योगीटांड पहुंचे. यंहा सीएम ने 66.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डेयरी प्लांट का शिलान्यास किया. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सीएम ने विधिवत रूप से पूजा - अर्चना भी की ओर नारियल फोड़ कर डेयरी प्लांट का शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम के साथ बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह, गांडेय के पूर्व विधायक डॉ. सरफराज अहमद, पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, निजामुद्दीन अंसारी, मुख्यमंत्री के सचिव अरवाराजकमल, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा की मेगा डेयरी प्लांट का निर्माण कार्य 8 एकड़ जमीन पर कृषि विभाग के द्वारा किया जाना है. सीएम ने कहा कि सरकार बनने के साथ ही दो वर्ष तक कोरोना के कारण काफी परेशानी हुई है. अगले दो वर्ष में सरकार ने कई कार्य किये. सीएम ने कहा कि डेयरी प्लांट में हर दिन 50 हजार लीटर दूध का उत्पादन होगा. पशुधन योजना के माध्यम से कई कार्य किये गए. कहा कि सरकार की सोच है कि झारखंड अलग राज्य होने के 24 वर्षों में इतना विकास के कार्य नहीं किये गए. झारखंड राज्य अलग होने के बाद भाजपा ने भी सत्ता चलाई लेकिन विकास के कार्य को आगे बढाने का काम नहीं किया. सीएम ने कहा कि चार साल के अंतर्गत राज्य की वास्तविक योजना को लागू करने का काम हमारी सरकार ने किया. सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अमूलचूल विकास किये है. सीएम ने कहा कि बगैर शिक्षा का किसी भी राज्य का विकास सम्भव नहीं है. कहा कि पूरे राज्य में 15 हजार किमी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है. हमारी सरकार ने हर परिवार को आवास देने का काम किया है. सीएम ने कहा कि धनबाद में यूरिया उत्पादन किये जाने का काम किया जा रहा है, लेकिन इसका लाभ तब - तक किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पायेगा जब - तक किसानों को पाइप के जरिये पानी नहीं मिल जाये. सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने पूरे राज्य में छोटी -छोटे तालाब बनाकर किसानों को लाभ दिलाने का काम किया जा रहा है. कहा कि योगीटांड में आज डेयरी प्लांट का शिलान्यास करके एक नया अध्याय लिकने का काम हमारी सरकार ने की है. सीएम ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बाद भी राज्य के विकास के लिए कोई काम नहीं किया. सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धनबाद दौरे में आकर रेल लाइन शुरू करने की बात कही, लेकिन किसानों के लिए कोई घोषणा नहीं की. कहा की आज हमारी सरकार ने अबुआ आवास योजना लायी है और तीन माह में बड़ी संख्या में अबुआ आवास योजना कस लाभ देने का काम किया जाएगा. सीएम ने कहा कि हमारी सरकार गरीब परिवार की सरकार है. इस दौरान डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि योगीटांड में 66.69 करोड़ रुपये से डेयरी प्लांट का निर्माण कार्य किया जाना है. यह निर्माण कार्य दो से ढाई वर्ष में पूरा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि 50 हजार लीटर दूध हर दिन उत्पादन करने वाले इस डेयरी प्लांट के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गिरिडीह जिला दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा और जिले में रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे. बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि डेयरी प्लांट के शिलान्यास होने से यंहा के दुग्ध पालकों के साथ - साथ दूध के व्यवसाय करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा. विधायक श्री सिंह ने सीएम का ध्यानाकृष्ट करते हुए कहा कि गिरिडीह जिले को प्राथमिकता का आधार पर लिया गया है और यंहा विकास की कई योजनाएं मिल रही है यह काफी हर्ष की बात है.
बुढ़मू : काटमकुली व बरौदी गांव के सीमांत में स्थित ऐतिहासिक धोरधोरा धाम में नवनिर्मित शिव मंदिर सह हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह पाँच दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को कलशयात्रा के साथ हुआ। कलश वितरण सांसद संजय सेठ,गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी,आजसू जिलाध्यक्ष संजय महतो, प्रमुख सत्यनारायण मुंडा,जिप सदस्य रामजीत गंझू,भाजपा नेता सीताराम रवि,पूर्व जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी ने किया। कलशयात्रा में 2551 कन्याओं व महिलाओं ने भाग लिया। कलशयात्रा यज्ञ स्थल से बरौदी,बंसरी, भांटबोडया,उरुगुट्टू, मारवा,काटमकुली होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचा। कलशयात्रा के दौरान महिलाओं के गगनचुंबी जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम में झांसी के बाल संत पंडित शशि शेखर महाराज द्वारा श्री मद्भागवत कथा का प्रवचन भी किया जायेगा। कलशयात्रा को सफल बनाने में समिति के लाल अमन शाहदेव,मोतीराम महतो,रामनरेश महतो,अरविंद साहु, शिवशंकर महतो,बलराम महतो,छतीश्वर महतो,जगरनाथ महतो आदि की सराहनीय भूमिका रही।
Transcript Unavailable.
