Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

समाज में महिलाओं के सुरक्षा को लेकर हमें किस प्रकार के प्रयास करने की जरूरत है और महिलाओं को सही मायने में आजादी कैसे मिलेगी और घरेलू हिंसा को रोकने के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए समान और सुरक्षित समाज बनाने के लिए इसमें आपकी और हम सब की क्या भूमिक

झारखण्ड राज्य के रांची जिला से प्रियांशु ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सरकार को पोषण संबंधी योजनाओं को मजबूत करने जैसे कुछ कदम उठाने चाहिए सरकार को मुफ्त खाद्य कार्यक्रम कृषि जैसी पोषण संबंधी योजनाओं को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए । सरकार को कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी सहायता , बिजली सब्सिडी और बेहतर कृषि पद्धतियों के साथ किसानों का समर्थन करना चाहिए । पोषण संचार का समर्थन सरकार को पोषण के महत्व के बारे में जनता को शिक्षित करने और पोषण संचार को मजबूत करने के लिए सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए ।

रांची/लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर कम की गई हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया कि पेट्रोल और डीजल के दाम ₹2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है।

कांके रिंग रोड आईटीबीपी के पास तेज रफ्तार कर ( JH01CR0530 ) ने एक बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर जिससे बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया। बीच बचाव कर रहे कुछ लोगों को उग्र ग्रामीणों के द्वारा हाथापाई का सामना करना पड़ा। प्रशासन के आने के बाद मामले को शांत कर घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।*

रांची :* झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए महागठबंधन की तरफ से सरफराज अहमद और बीजेपी की तरफ से डॉ. प्रदीप वर्मा को उम्मीदवारों की घोषित किया गया था जिन्हें आज राज्यसभा के लिए निर्विरोध विजेता घोषित गया। इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। आपको बता दें, 14 मार्च यानी कि आज (गुरूवार) को नामांकन से नाम वापसी की अंतिम तिथि थी. चूंकि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से मिलाकर सिर्फ दो ही राज्यसभा उम्मीदवार चुने गए थे इस वजह से दोनों को निर्विरोध निर्वाचित किए जाने की घोषणा कर दी गई है। बीजेपी ने प्रदेश महामंत्री और अपने महासचिव डॉ प्रदीप वर्मा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया था जबकि इंडिया गठबंधन की तरफ से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद को पार्टी ने अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया था। दोनों उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए 11 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल किया था। जानकारी के लिए बता दें, डॉ सरफराज अहमद इससे पहले गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। और उन्होंने जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.