notification icon बोकारो रेलवे स्टेशन : संस्कृति कार्यक्रम के साथ भारत एक्सप्रेस ट्रेन व वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल का हुआ उद्घाटन - वंदे भारत एक्सप्रेस का जोरदार स्वागत, किसी ने ली सेल्फी, तो किसी ने ट्रेन को चूमा - नियमित रुप से 18 मार्च से चलेगी ट्रेन - बोकारो स्टेशन पर सुबह 11 बजकर 15 मिनट में पहुंची - ट्रेन पहुंचने पर भारत माता की जय और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा रेलवे स्टेशन - महिलाओं ने देश भक्ति गीत गाकर और नृत्य कर मोहा मन वदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन व वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल का उद्घाटन को लेकर मंगलवार सुबह बोकारो रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर बोकारो रेलवे स्टेशन को सजाया गया था. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोकारो विधायक बिरंची नारायण मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन स्टेशन प्रबंधक एके हलदार ने की. वहीं, बोकारो रेलवे महिला समिति कि महिलाओं ने देशभक्ति गीत गाकर और बांग्ला गीत पर नृत्य कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया. कार्यक्रम के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलईडी सिस्टम के तहत अहमदाबाद से लाइव आकर रांची-वाराणसी सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से दस वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रांची से रवाना किया. साथ ही करीब 85 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण कर देश को समर्पित किया. वहीं बोकारो रेलवे स्टेशन पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट दुकान का भी उद्घाटन किया, जिसका संचालन बबीता सिंह नामक महिला करती है. इस दौरान देश को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए नवनिर्माण का विस्तार हो रहा है. वंदे भारत के बाद बुलेट ट्रेन की उम्मीद : विरंची नारायण इधर, बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने शिलापट्ट का फीता खींचकर बंदे भारत ट्रेन के बोकारो स्टेशन में ठहराव को लेकर उद्घाटन किया. बोकारो विधायक विरंची नारायण ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन चलने से बोकारो से बनारस जाने में कम समय लगेगा. मोदी सरकार ने जो वादा किया था, वह अब पूरा किया. उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश तेज गति से विकसित हो रहा है. वंदे भारत एक्सप्रेस से रांची से बोकारो जहां मात्र दो घंटे में पहुंचाएगी वहीं, बोकारो से कोडरमा डेढ़ घंटे में सफर तय करेगी. यह ट्रेन रांची से वाराणसी तक का सफर 6:50 मिनट में पहुंचेगी. इस ट्रेन के परिचालन से बोकारो वासियों का बहुत लाभ मिलेगा. कहा कि में स्वयं सड़क मार्ग से वाराणसी जाने वाला था. लेकिन अब वंदे भारत से जाऊंगा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में सड़क से लेकर रेलवे तक को दुरुस्त और सुविधाजनक बनाया गया है. वंदे भारत के बाद बुलेट ट्रेन की उम्मीद कर सकते है. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कोलकाता भी बोकारो से होते हुए ट्रेन गुजरेगी और आम जनता को इसका लाभ मिलेगा. ट्रेन के साथ सेल्फी लेने वालों की उमड़ी भीड़ किसी बड़े नेता, अभिनेता के साथ आपने लोगों को सेल्फी लेने के लिए जद्दोजहद करते हुए तो खूब देखा होगा. लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ फोटो खींचने और वीडियो बनाने के साथ सेल्फी लेने की भी होड़ दिखी. स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर काफी संख्या में लोग वंदे भारत के आने का इंतजार करते रहे थे. यह ट्रेन बोकारो स्टेशन पर सुबह 11 बजकर 12 मिनट में पहुंची. ट्रेन पहुंचने के साथ ही भारत माता की जय और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे से रेलवे स्टेशन गूंज उठा. करीब 10 मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन आगे के लिए निकल गयी. लेकिन वंदे भारत के प्रति बोकारो के लोगों की दीवानगी देखते ही बनी. इस दौरान कोई सेल्फी ले रहा था, तो कोई ट्रेन को चूम रहा था. महिला, पुरुष और बच्चे समाज के हर तबके ने वंदे भारत ट्रेन का दिल खोलकर स्वागत किया. बताते चलें कि यह ट्रेन नियमित रुप से 18 मार्च से चलेगी. निर्धारित समय के मुताबिक ट्रेन बोकारो से सुबह 7.10 बजे खुलेगी और दोपहर 1.00 बजे बनारस पहुंच जाएगी. यात्रियों को लुभाएंगे पराठे और लड्डू रेलवे ने वंदे भारत के यात्रियों के सेहत का भी ख्याल रखा है. वंदे भारत के यात्रियों को मिलेट्स (श्री अन्न यानी मोटे अनाज) के पराठे और रागी के लड्डू लुभाएंगे. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) ने वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को खानपान के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से श्रीअन्न को अपने खानपान शामिल किया है. आइआरसीटीसी ने शताब्दी व राजधानी एक्सप्रेस की तरह वंदे भारत में भी आप्शनल कैटरिंग सर्विस के अंतर्गत चाय, काफी, नाश्ता और डिनर की सुविधा देनी शुरु कर दी है. वहीं, यात्रियो को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सुविधा के तौर पर वाई-फाई, इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक आउटलेट्स, रीडिंग लाइट्स, सीट पॉकेट, बॉटल होल्डर, ट्रे टेबल आदि मिलेगा. आद्रा रेल मंडल के चार रेलवे स्टेशनों पर हुआ कार्यक्रम इस अवसर पर आद्रा मंडल में 4 स्टेशनों जिसमे बोकारो, पुरूलिया, विष्णुपुर और बांकुडा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर भाजपा नेता कमलेश राय, आरएन ओझा, लीला देवी, विनय आनंद, आद्रा मंडल के सीनियर डीइएन (नोर्थ) राजेश कुमावत, क्षेत्रीय रेल प्रबंधक आयुष कुमार, एडीएमई अजय कुमार, एसीएमएस एचपी सिंह, सीटीआई अमित प्रियदर्शी, एडीइएन अनु रंजन कुमार, आरपीएफ ओसी राजकुमार साव, सीआई निलेश कुमार, सीबीएस सुमित झा, आईओडब्लू अरविंद प्रसाद, दपू रेलवे ओबीसी एसोसिएशन के धर्मेंद्र कुमार, दपू रेलवे मजदूर संघ के पवन कुमार, नन्हे दुबे, सुशील कुमार, मंटू कुमार, मोंटी कमार, सन्नी आनंद, जय प्रकाश गांधी सहित अन्य मौजूद थे.
मेला देखने जा रहे बच्चे की 33 हजार वोल्ट के तार से सटकर मौत, दो दिन तक शव पड़ा रहा रायडीह थाना क्षेत्र के सिलम ढलान निवासी बलीराम ओढ़ के 13 वर्षीय पुत्र अनमोल ओढ़ की मौत रविवार की शाम 33 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने से हो गयी. अनमोल का शव दो दिन तक पहाड़ के पास पड़ा रहा. इधर, परिजन दो दिन से अनमोल को खोज रहे थे. मंगलवार को कुछ लोगों ने शव को देखा. तब इसकी सूचना परिजनों को दी. जानकारी के अनुसार अनमोल अपने घर से निकल कर सिलम जतरा देखने जा रहा था. इसी दौरान व 33 हजार वोल्ट के करंट तार की चपेट में आ गया. जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी. अनमोल की मौत की जानकारी किसी को नहीं होने के कारण शव दो दिन तक घटना स्थल पर पड़ा रहा. मंगलवार की सुबह सूचना मिलने पर रायडीह थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी देते हुए बलीराम ओढ़े ने बताया की रविवार शाम को मेरा पुत्र अनमोल ओढ़ सिलम जतरा देखने के लिए निकला था और वह वापस घर नहीं आया. घर वापस नहीं लौटने पर काफी खोजबीन किये. पर कहीं पता नहीं चला. मंगलवार को भी सुबह से हम अपने पुत्र को खोजने के लिए निकले थे. तभी ग्रामीणों द्वारा बताया गया की मेरे पुत्र अनमोल ओढ़ का शव सिलम महुआ ढलान के समीप नेशनल हाइवे के किनारे कुसुम पेड़ के नीचे पड़ा है. थानेदार ने कहा कि छानबीन करते हुए देखा गया की शव के पीठ पर जला का निशान है और हाथ भी जला हुआ है. साथ ही देखा गया की शव के ऊपर से ही 33 हजार वोल्ट का तार गुजरा है. जिससे यह अनुमान लगाया गया कि हो सके अनमोल ओढ़ कुसुम पेड़ पर लाह तोड़ने के लिए चढ़ा होगा और बगल से गुजरे 33 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गया होगा. जिससे उसकी मौत हो गयी होगी.
विरोध के बाद कोल कंपनी की ग्राम सभा रद्द बड़कागांव: हजारीबाग उपायुक्त कार्यालय के द्वारा आम सूचना संख्या 154/रा. के आलोक में मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत गोंदलपुरा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. कोल खनन परियोजना के भू अर्जन के निमित्त परियोजना प्रभावितों विस्थापितों के पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापना हेतु तैयार की गई पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापना योजना के मसौदा के संबंध में परियोजना प्रभावित क्षेत्र के व्यक्तियों के सुझावों और मंतव्य को सुनने एवं अंतिम योजना में समावेश करने के लिए लोक सुनवाई का आयोजन किया गया.ग्रामीणों ने बड़कागांव अंचलाधिकारी बालेश्वर राम और प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल के समक्ष किसानों ने ग्राम सभा रद्द करने की मांग किया , और कहा कि अदानी एंटरप्राइजेज एवं किसी भी तरह का कोल कंपनी नहीं खोला जाए. अदानी एंटरप्राइजेज का अब से कोई ग्राम सभा नहीं हो, इस दौरान ग्रामीणों ने एनटीपीसी, अदानी और जेएसडब्ल्यू कोल खनन कंपनी के विरोध में नारेबाजी की. ग्रामीणों के काफी हो हंगामे के बीच अंत में लोक सुनवाई का आयोजन हुआ, जिसमें बड़कागांव अंचल अधिकारी बालेश्वर राम उपस्थित हुए एवं लोक सुनवाई का संचालन एवं संपादन कराया.जनसुनवाई में जनता के द्वारा निर्णय लिया गया कि कंपनी को जमीन नहीं देंगे. साथ ही जंगल, वन भूमि नहीं देने तथा पुनर्वास स्थल में नहीं जाने का प्रस्ताव पास किया गया. उपस्थित ग्रामीणों ने खदान नहीं खोलने का प्रस्ताव पारित किया.लोगों ने कहा कि कोल ब्लॉक का आवंटन रद्द कर भूमि अधिग्रहण 2013 के अधिनियम के विधियों का सम्मान करें. जनसुनवाई में स्थानीय प्रतिनिधि एवं प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित हुए लोगों को प्रस्ताव में यह बात आई के आज के बाद कोल कंपनी के कार्यों को रोक लगाई जाए. अंचल अधिकारी बालेश्वर राम ने कहा कि जनसुनवाई रद्द की जाती है. आपसे कोई सभा नहीं होगी. अंचलाधिकारी ने लिखित निर्णय पर अपना हस्ताक्षर बनाया.
रांची//मांडर थाना क्षेत्र के टांगरबासली पंचायत के परयागो गांव के रहने वाली पूर्व राशन डीलर अध्यक्ष दुलारी उरांव का शव मिला। हत्या की आशंका पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मामले की छानबीन जारी है।
रांची : राज्य की हजारों स्वास्थ्य सहिया पांच सूत्री मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष प्रदर्शन कर रही हैं. रैली में शामिल सभी सहिया केंद्र सरकार हाय हाय,होश में आओ, झारखंड सरकार होश में आओ का नारा लगा रही हैं. साथ ही प्रदर्शन कर रही सहियाओं ने कहा कि राजनीति दल के लोग सहिया की भीड़ जुटाकर वोट मांगते हैं. लेकिन अब ऐसा होने नहीं होने देंगे.जो सरकार हमारी मांग पूरी करेगी उसे ही वोट देंगे।
फर्जी नारकोटिक्स अफसर बनकर वसूली करने पहुंचे युवक युवती को ग्रामीणों ने पीटा, रिम्स में चल रहा इलाज, दोनों और से प्राथमिकी दर्ज फोटो 01 घायल परवेज फोटो 02 घायल अनुराधा नामकुम. राजेश वर्मा..फर्जी नारकोटिक्स अफसर बनकर दुकान में वसूली करने पहुंचे युवक - युवती को स्थानीय लोगों ने पकड़कर धुनाई कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायल परवेज आलम (डोरंडा निवासी) एवं अनुराधा शर्मा को रिम्स में भर्ती कराया. घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत नामकुम बस्ती में शनिवार की देर रात की है. मामले में पहले पक्ष महेश गोप एवं दूसरे पक्ष के घायल परवेज ने लिखित आवेदन दिया गया है. जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह परवेज एवं अनुराधा महेश के बेटे अंकित के दुकान पर पहुंचे और सिगरेट लिया. परवेज ने गांजा का सिगरेट लेने के बाद विडियो बना लिया उसके बाद अपने को पत्रकार बताते हुए पैसे के लिए ब्लैकमेल करने लगा. महेश के बेटे ने ऑनलाइन के माध्यम से 30000 रुपए दिए जिसके बाद दोनों चलें गए. उसके बाद रात 11 बजें दोबारा परवेज अनुराधा एवं अन्य तीन लोगों को लेकर सुमों गोल्ड गाड़ी से अंकित की दुकान पहुंचे. साथ में आए अन्य लोगों को नारकोटिक्स विभाग का अफ़सर बताते हुए गांजा बेचने की बात कहते हुए कारवाई नहीं करने की बात कहते हुए एक लाख की मांग की. अंकित ने मना किया तो परवेज ने दुकान में रखें गल्ले से दस हजार रुपए ले लिया जिसका विरोध करने पर परवेज ने डंडे से अंकित की पिटाई कर दी. शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो परवेज के साथ आए तीनों मौके से फरार हो गए. लोगों ने परवेज एवं अनुराधा को पकड़कर धुनाई शुरू कर दी.इसी बीच फरार लोगों के द्वारा परवेज एवं अनुराधा के अपहरण किए जाने की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की जान बचाई एवं अस्पताल भिजवाया. महेश गोप ने परवेज आलम, अनुराधा शर्मा एवं पंडित जी पर एवं परवेज ने अंकित एवं ग्रामीणों पर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. क्षेत्र में कई जगहों पर होती है गांजा की बिक्री थाना क्षेत्र अंतर्गत सिदरौल, नामकुम बाजार, खरसीदाग,लोवाडीह, नामकुम स्टेशन, सामलौंग, सदाबहार चौक, रामपुर रिंगरोड सहित दर्जनों जगहों पर चोरी-छिपे गांजा की बिक्री की जाती है जिसमें अंकुश लगाने में पुलिस विफल हैं.
मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन के गिरिडीह जिला के पीरटांड़ आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से स्वागत एवं गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।*
राँची तुपुदाना ओपी क्षेत्र के तुपुदाना ब्रिज के पास बालू लदा हाइवा और यात्री बस पिलर से टकराया।बस सवार दो यात्री की मौत,कई घायल है।घटना सुबह 5 बजे का बताया जा रहा है।
बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के हेसलपिरी गांव में नवनिर्मित श्री हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय यज्ञ समारोह का शुभारंभ रविवार को कलशयात्रा के साथ हुआ। कलश वितरण भाजपा के वरीय नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश,पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने कहा कि यज्ञ का आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि आध्यात्म से ही मुक्ति संभव है। कलशयात्रा में 751 कन्याओं व महिलाओं ने भाग लिया। कलशयात्रा के दौरान महिलाओं के गगनचुंबी जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यज्ञ के सभी अनुष्ठान आचार्य रुद्रनाथ मिश्रा, नरेन्द्र किशोर वैद्य व वरुण वैद्य के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। कलशयात्रा के आयोजन में समिति के रंजीत पटेल,मुखिया कुसेंद्र पाहन,शोभनाथ महतो,सबिता देवी,रीता देवी,सोहन कुमार,रामटहल महतो आदि की सराहनीय भूमिका रही।
चान्हो में आजसू पार्टी की ओर से मिलन समारोह आयोजित किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो सम्मिलित हुए।
