Ranchi: कॉन्स्टेबल नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. शुक्रवार की सुनवाई के दौरान इस केस से जुड़े सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब कोर्ट इस मामले में क्या फैसला सुनाती है यह देखना महत्वपूर्ण होगा. वर्ष 2015 में हुई 6800 सिपाहियों की नियुक्त को रिट संख्या 04/2015 के माध्यम से प्रार्थी सुनील टुडू और अन्य ने झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है. मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस की बेंच में हुई. पूर्व में हाईकोर्ट ने विज्ञापन संख्या 04/2015 के तहत नियुक्त सिपाहियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था. इसके साथ ही अदालत ने यह भी निर्देश दिया था कि सिपाही के पद पर नियुक्त किये गये करीब 6800 सिपाहियों को व्यक्तिगत रूप से लिखित में सूचित किया जाये कि मामले के अंतिम आदेश से आपकी नियुक्ति प्रभावित होगी.

रांची/सीएम चंपाई सोरेन ने डिग्री कॉलेज समेत 119 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात, बोले अब पोटका में भी मिलेगी उच्च शिक्षा* सीएम चंपाई सोरेन ने डिग्री कॉलेज समेत 119 करोड़ की विकास योजनाओं का तोहफा दिया. उन्होंने कहा कि अब पोटका में भी बच्चों को उच्च शिक्षा मिलेगी.

राँची सदर अस्पताल के तत्वाधान में थैलेसीमिया एवं एनीमिया से ग्रसित लोगों को सहायताथ रक्त उपलब्ध कराने हेतु भ्रष्टाचार निगरानी ब्यूरो स्थित मुख्यालय राँची में आज ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।श्री अनुराग गुप्ता (भारतीय पुलिस सेवा) महानिदेशक सह ब्यूरो प्रमुख ,श्री शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल (भारतीय पुलिस सेवा ) पुलिस उप-महानिरीक्षक,श्री अंजनी कुमार झा (भारतीय पुलिस सेवा) पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सहित कुछ 26 पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मीयो ने रुचि लेकर स्वैच्छिक रक्तदान किया।

रांची :* झारखंड में मैट्रिक-इंटर का परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। अब झारखंड शैक्षणिक परिषद (जैक) बोर्ड समय पर रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुट गई है। इन दिनों कॉपियों की जांच की जा रही है। नौ मार्च से शुरू हुई कॉपियों की जांच को इस महीने के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद 15 दिनों के भीतर टेबुलेशन का काम पूरा कर अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक रिजल्ट प्रकाशित करने की योजना बनाई गई है। *क्या बोले जैक अध्यक्ष अनिल महतो.?* इस संबंध में जैक (JAC) अध्यक्ष अनिल महतो ने कहा कि हमारी कोशिश है कि रिजल्ट देने में देरी न हो। इसलिए कॉपियों की जांच तेजी से की जा रही है। हालांकि, जेपीएससी (JPSC) समेत कुछ परीक्षाएं भी आयोजित की जा रही हैं। इस वजह से कॉपियों की जांच की गति जरूर धीमी हो गयी है। *प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा 3 लाख रुपए* जैक अध्यक्ष ने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर्स को जैक द्वारा सम्मानित किया जाएगा. पुरस्कार स्वरूप प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को तीन लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को दो लाख तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को एक लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। *मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में 7.66 लाख स्टूडेंट्स हुए हैं शामिल* इस साल राज्य में आयोजित मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी तक हुई, जिसमें 7.66 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। इनमें 4 लाख 21 हजार 678 परीक्षार्थी मैट्रिक में और 3 लाख 44 हजार 822 छात्र इंटरमीडिएट में हैं। जैक बोर्ड द्वारा कॉपियों की जांच के लिये विभिन्न जिलों में 67 मूल्यांकन केंद्र बनाये गये हैं। इन मूल्यांकन केंद्रों में से 36 मैट्रिक और 31 इंटरमीडिएट के लिए केंद्र बनाये गये हैं। इस बार मूल्यांकन के तरीकों में बदलाव किया गया है। मार्क्स फाइल का प्रारूप भी बदल दिया गया है, जिसके तहत अंकों की तीन बार जांच की जा रही है। मार्क्स फाइल ओएमआर सीट आधारित होगी। जैक ने परीक्षकों को मूल्यांकन के दौरान 25 अभ्यर्थियों के अंक मार्क्स फाइल में लिखने का निर्देश दिया है।

ईडी के छापेमारी ने कोल कंपनियों की उड़ाई नींद । खुल सकता है लेनदेन का पोल 6 महीने में 6 करोड़ कोल कंपनी से हुआ है ट्रांसफर 6 करोड़ मामला को लेकर कोल कंपनीयों में मची है, हड़कंप ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.