झारखंड उच्च न्यायालय ने राॅंची के यातायात पुलिस अधीक्षक को राजधानी में ट्रैफिक जाम को लेकर किये जा रहे प्रयासों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अदालत में कल हुई सुनवाई में ट्रैफिक एसपी ने जाम का सबसे बड़ा कारण ऑटो के लिए पार्किंग की व्यवस्था का नहीं होना बताया।
झारखंड में 1 अप्रैल से सफर हुआ महंगा टोल टैक्स में पांच से ₹20 तक की गई वृद्धि केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स बढ़ा दिया है। वन वे के लिए कई टोल प्लाजा में छोटे वाहनों पर टैक्स की बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन उसी दिन वापसी पर ₹5 की वृद्धि की है। कार, जीप, वैन व अन्य हल्के वाहनों के लिए 125 रुपए पुरानी दर चुकाने होंगे, रिटर्न ट्रिप के लिए 185 की जगह 190 रुपए लगेंगे। हल्के व्यावसायिक वाहनों को एक ट्रिप के लिए ₹200 की जगह 205 रुपए और 24 घंटे के अंदर रिटर्न ट्रिप के लिए 300 की जगह 305 रुपए देने होंगे। टु एक्सेल बस व ट्रक को एक ट्रिप के लिए 415 की जगह 425 व रिटर्न ट्रिप के लिए 625 की जगह 640 रुपए देने होंगे। थ्री एक्सेल व्यावसायिक वाहनों को एक ट्रिप के लिए 455 की जगह पर 465 पर्यटन ट्रिप के लिए 680 की जगह पर ₹700 चुकाने होंगे। निर्माण कार्य से जुड़े सिक्स एक्सेल वाहनों से एक ट्रिप के लिए 655 की जगह ₹670 व रिटर्न ट्रिप के लिए 980 की जगह ₹1005रूपये देने होंगे, सात व उससे अधिक एक्सेल वाहनों से एक ट्रिप के लिए 795 की जगह 815 रिटर्न ट्रिप के लिए 1190 की जगह 1220 रुपए लिए जाएंगे। रांची - टाटा मार्ग स्थित बुंडू टोल प्लाजा में तीन से पांच प्रतिशत तक टैक्स में बढ़ोतरी की गई है, छोटे वाहनों पर तीन फीसदी और बड़े वाहनों पर पांच फ़ीसदी अधिक टैक्स लगेगा।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के लातेहार जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र मुरपा पुलिस पिकेट प्रभारी हुसौनदगा की देखरेख में दलबदल के साथ लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है , वाहन चेकिंग के दौरान पिकेट प्रभारी ने बिना हेलमेट यात्रा करने वाले यात्रियों को चेतावनी देते हुए अगले बार बिना हेलमेट पायें जाने पर चालान करने कि बात कही ,व मार्ग से गुजरने वाली छोटी बड़ी सभी वाहनों को रोक कर उनकी तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक सामान नहीं पाया गया ।
झारखण्ड राज्य के रांची जिला में कांग्रेस में शामिल होने के बाद रामटहल चौधरी शनिवार को रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया. रामटहल चौधरी ने कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान मिला है. पहले भी पार्टी ने उन्हें हजारीबाग से उम्मीदवारी का आफर दिया था. लेकिन समय कम होने की वजह से नहीं जा पाया था. इस बार कांग्रेस के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे. लोकसभा चुनाव में दावेदारी पर उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला जो होगा वह मानेंगे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के लोग जो भी कहे आने वाले चुनावों में परिणाम से सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।
झारखण्ड राज्य के रांची जिला के बुढ़मू लोकसभा चुनाव को लेकर बुढ़मू थाना मोड़ में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पदाधिकारीयों के साथ बुढ़मू पुलिस ने वाहनों में ले जा रहे सामनों की जांच की। वही वाहन का डिक्की सहित में जा रहे लोगों का बैग की जांच की गई।वाहन चेकिंग अभियान में बुढ़मू अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा एवं बुढ़मू प्रखंड विकास पदाधिकारी व बुढमू पुलिस बल के जवान शामिल थे। जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग अभियान आगे भी चलाया जाएगा।
निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर चुनाव को पर्व की संज्ञा दिए जाने पर आदिवासी छात्र संगठन ने जताई आपत्ति
आदिवासी छात्र एकता नामक संगठन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर चुनाव को पर्व की संज्ञा दिए जाने पर आपत्ति जताई है। संस्था के संयोजक इंद्र हेंब्रम, और केंद्रीय सदस्य राज बांकिरा ने भेजे गए ज्ञापन में कहा यह ठीक है, कि भारत देश पर्व- त्योहारों का देश है ।और विविधता में एकता के रूप में इसकी पहचान है। परंतु लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार में निर्वाचन आयोग का चुनाव को पर्व कहना उचित नहीं इसकी जगह किसी दूसरे उचित शब्द का इस्तेमाल किया जाए जो सभी को मान्य हो।
झारखण्ड राज्य के रांची जिला से जयबीर यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि योग्य दम्पति को विशेष सुविधा दी जाती है
