बिहार राज्य के जिला जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से निकिता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है की जलवायु परिवर्तन का प्रभाव मनुष्य के साथ साथ मवेशियों एवं पक्षियों पर पड़ रहा है। मौसम परिवर्तन का प्रभाव फसल पर भी पड़ रहा है। मौसम परिवर्तन के कारण कभी गर्मी अधिक तो कभी ठण्ड अधिक लग रही है जिसके कारण लोग बीमार पड़ रहे है। पानी का लेयर भाग रहा है क्योंकि अत्यधिक संख्या में पेड़ों की कटाई की जा रही है। जबकि सरकार अपने स्तर से पेड़ लगाने के लिए सहायता राशि भी दे रही है।

बिहार राज्य के जिला जमुई से ऋतिक मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि पेड़ पौधे मनुष्य का धरोहर होता है इस्सलिये सरकार के तरफ से भी लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा हैं। आगे कह रहे है कि जलवायु परिवर्तन का प्रमुख कारण है पेड़ों की जम कर कटाई होना इसी को सुधरने के लिए सरकार सभी को पेड़ लगाने के लिए जागरूक कर रही हैं

बिहार राज्य के जिला जमुई से सुबोध मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि अभी के मुकाबले पहले ज़्यादा बारिश होती थी। आगे कह रहे है कि खेती के समय साल में एक बार अपने खेतों में गोबर खाद का प्रयोग करते हैं। कह रहे है कि उन्होंने अपने पैसों से पेड़ लगाया है जिससे जलवायु परिवर्तन सही हो सके। कह रहे है कि अगर सरकार द्वारा किसानों को पानी की व्यवस्था दी जाये तो उनके लिए काफी मददगार साबित हो सकती हैं

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से रंजन ने मोबाइल वाणी के माध्यम सोनू कुमार से बातचीत की। बातचीत में सोनू कुमार ने बताया बारिश नहीं होने से सही से खेती नहीं हो पा रही है।सरकार द्वारा सोख्ता और तालाब बनाने का योजना चलाया जा रहा है जिससे घर से बहने वाला पानी या बरसात में बहने वाला पानी जमा होगा और एक लेयर बनेगा। इस तरह के योजना किसान मछली पालन या सिंचाई भी कर सकता है

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड के सोहजना से रंजन ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सिवहारी तिवारी से बातचीत की। बातचीत में सिवहारी तिवारी ने बताया मौसम परिवर्तन का असर खेती पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कम बारिश होने के वजह से सही से खेती नहीं हो पा रही है। सिवहारी तिवारी का कहना है पंचायती राज के द्वारा सोख्ता का निर्माण किया जा रहा है जिससे बहुत फायदा हो रहा है भूमि में नमी बन रही है जिससे किसानों को फायदा हो रहा है। तालाब बनाने से किसान पटवन कर सकते हैं साथ ही मछली पालन भी कर सकते हैं

Transcript Unavailable.

जामा:-प्रखंड के गदीजिरुलिया और रामपुर में मनाया गया किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस

जमुई गिद्धौर बाईपास सड़क पर गुरुवार की संध्या जमुई से गिद्धौर आने के क्रम में कुमरडीह गाँव के समीप अनियंत्रित होकर एक टोटो पलट गया। जिसमें सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गिद्धौर निवासी बशीर मियां की पत्नी ताहिरा खातून के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल महिला को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. विपुल कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया वही गिद्धौर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि उन्होंने मोबाइल वाणी पर चल रहे जलवायु परिवर्तन पर आधारित कार्यक्रम को सुना जिसे सुनने के बाद उन्हें इस बात की जानकारी हुई की यदि किसान चाहे तो अपने खेतों में तालाब बनाकर पानी बचाकर सिचाई कर सकते हैं। आगे कह रहे है कि मनरेगा के तहत पानी को बचाने के लिए सोख्ता तो लोग बनवाना चाहते है लेकिन उनका प्रयास अधूरा ही रह जाता हैं