पीएम किसान सम्मन निधि योजना के तहत किसानों को निबंधन और ई केवाईसी में परेशानी हो रही है विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

Transcript Unavailable.

बिहार सरकार ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना शुरू की है। इसके तहत इच्छुक पशुपालकों को ब्रायलर पोल्ट्री फार्म खोलने पर 30 से 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। योजना का लाभ पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। इच्छुक आवेदक पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

जमुई जिले में दिव्यांगों एवं वृद्ध जनों को निशुल्क उपकरण प्रदान करने के लिए सभी प्रखंडों में शिविर लगाए जाएंगे जिले के सभी प्रखंडों में दिव्यांगों का परीक्षण कर एलिमको कंपनी सहायक उपकरण नि:शुल्क देगी।

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के बानाडीह से करीना कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उनकी माता यशोदा देवी का जनधन योजना के तहत बैंक में शून्य बैलेंस में खाता खोला गया ,इसमें पांच सौ रूपए भी सरकार द्वारा भेजा गया लेकिन अब खाता बंद हो गया। इसमें केवाईसी भी करवाया गया है

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के बानाडीह से जाह्नवी देवी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उनकी माता ललिता देवी का जनधन योजना के तहत बैंक में खाता खोला गया लेकिन वो बंद हो गया। जब बैंक अधिकारी से बात किया गया तो उन्होंने दस्तावेज़ जमा करने को कहा पर यह नहीं बताया गया कि कौन कौन से दस्तावेज़ लगेंगे

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के बानाडीह ग्राम से सोनू कुमार यादव ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इनकी माता संतोषी देवी का जन धन का खाता था लेकिन बैंक में उसे चालू खाता में परिवर्तन कर दिया गया है। जिस कारण उन्हें जन धन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।

नाम - पंकज पंडित , उम्र - अठाईस वर्ष , पिन कोड - इक्यासी तेरह जीरो पांच

विकास यादव। प्रखंड बनाडीह। पिन कोड 811305 । उम्र 28 वर्ष

बिहार राज्य के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर पंचायत से रंजन कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि बानडीह पैन में नल जल योजना के तहत जो टंकी लगाया गया है उसका मोटर लगभग 15 दिनों से खराब है और इस पर पीएचडी विभाग के संवेदक का कोई ध्यान नहीं है जिसके कारण ग्रामीणों को सुबह होते ही पानी के लिए दूसरे गांव की ओर जाना पड़ रहा है .