हरियाणा राज्य श्रोता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की किसान आंदोलन के दौरान आज एक किसान ने अपनी जान दे दी
आईएमटी मानेसर से रवि साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि आईएमटी की कंपनियों में काम अब ना के बराबर हो रहा है मजदूरों का बुरा हाल है।
दिल्ली हरियाणा से राधेश्याम साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मेन रोड में नालियों की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क की स्थिति बहुत ख़राब है
दिल्ली हरियाणा से राधेश्याम साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सड़क की सफ़ाई होने से राहगीरों को सुविधा मिली
हमारे श्रोता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्हें कंपनी पर काम में वापस नहीं रखा जा रहा है
हरियाणा राज्य से रवि की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से हुई। बताया कि उनके कमरे से उनका पर्स चोरी हो गया। तीन महीने हुए है उन्हें घर से वापस कासन आये हुए। काम उनका चालू है ,सैलरी मिलने के बाद जब 5500 रूपए वो एटीएम से निकाल कर लाए तो पैसे समेत उनका पर्स ही कमरे से गायब हो गया।पर्स में आधार कार्ड,पैन कार्ड आदि भी था जो चोर चुरा ले गए
हरियाणा से रवि कुमार साझा मंच के माध्यम से कहते हैं कि कई कंपनियों में मजदूरों को नहीं मिल रहा है नौकरी। साथ ही कम्पनी में कम वेकेंसी होने के कारण दो चार ही मजदुर को नौकरी मिल पाता है
Transcript Unavailable.
हरियाणा राज्य से हमारे श्रोता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि शहीद भगत सिंह सेवा दाल ने दिल्ली वासियों को एक अच्छी सौगात दी है। साथ ही बता रहे है की उनके द्वारा एक एम्बुलेंस निकाला गया है जो सड़क के जाम में नहीं फस सकती है
हरियाणा से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच के माध्यम से कहते हैं कि मजदूरों को कम्पनी में काम नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है

Comments
आपको बताना चाहते हैं कि कोई भी कंपनी अपने मज़दूरों को बिना नोटिस और ठोस कारण के काम से नहीं निकाल सकती, अगर आपके साथ ऐसा हुआ है तो आप लेबर ऑफिस जा सकते हैं। लेकिन हम आपको सुझाव देते हैं कि आप लेबर ऑफिस तभी जाएं जब आपके पास पुख्ता सबूत मौजूद हों, क्योंकि कंपनियां अपने दस्तावेज़ इस तरह मेंटेन करती हैं की कोई भी उसमें ग़लतियाँ नहीं निकाल सकता। हम आपको यह सुझाव भी देते हैं कि पहले आप अपने नियोक्ता से यूनियनों के द्वारा बात करें, और अगर कोई समाधान नहीं मिलता है तभी यूनियन के साथ लेबर ऑफिस जाएं। पहले आपको एक सरल और संक्षेप लिखित शिकायत लेबर ऑफिस में देनी होगी, उसके साथ वह सभी दस्तावेज़ लगाएँ जो यह साबित करें कि आप उस कंपनी में काम कर रहे थे। कंपनी के साथ हुई बातचीत का कुछ लिखित दस्तावेज़ है तो वह भी इस शिकायत के साथ अटैच करें जो बोहत जरूरी होता है। लेबर कमिश्नर दोनों पाकशों को सुनने के बाद आपके और आपके कंपनी के बीच समझौता करने की कोशिश करते हैं, नियम के मुताबिक अगर 45 दिन में समझोता/सेटलमेंट नहीं हुआ तो वो खुद ही संबंधित लेबर कोर्ट में आपके केस को रेफर कर देंगे, इसे सेटलमेंट फेल भी कहा जाता है। इसके बाद आपका केस लेबर कोर्ट में चलेगा। लेबर ऑफिस में काम करवाना थोड़ा मुश्किल होता है, और अपना काम करवाने केलिए आपको लेबर ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, और इसमें कई दिन भी लग सकते हैं, इसलिए हम आपको फिर से सुझाव देते हैं कि लेबर ऑफिस जाने से पहले यह ध्यान रखें कि आपके पास पुख्ता डाक्यूमेंट्स और यूनियन/लॉयर का साथ हो।
Feb. 10, 2021, 4:34 p.m. | Tags: govt entitlements int-PAJ industrial work workplace entitlements