हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से अनीता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि बहादुरगढ़ के एक कॉलोनी में आग लग गई जहा पर दमकल बुलाकर समय से आग पर काबू पा लिया गया

हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से रुपाली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि अधिकारियों के द्वारा गरीब लोगों के लिए खाने का स्टाल लगाया गया।

हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से रुपाली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि अहारियाना सर्कार के द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिये जरूरतमंदों को उनके घर तक ऑक्सीजन पहुँचाया जा रहा हैं

दिल्ली के बहादुरगढ़ हरियाणा से सूरज ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लॉक डाउन के कारण उन्हें बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से जयदीप कुमार ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लॉक डाउन की वजह से उनके पास कोई काम नहीं था। जिस कारण वो काफी परेशान थे । इस खबर को साझा मंच ने संज्ञान में लेकर उनकी मदद की जिससे ये काफी खुश है

दिल्ली हरियाणा से अशोक ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने साझा मंच मोबाइल वाणी पर खबर प्रसारित की थी। जिसमे उन्होंने बताया था कि लॉक डाउन के कारण उनकी नौकरी चली गयी है।साथ ही वे परिवार के साथ रहते है और पैसे भी ख़त्म हो गए है।खबर के प्रसारण के बाद उन्हें आइवाईआरसी संस्था और साझा मंच द्वारा आर्थिक मदद के लिए 1000 रूपए की उपलब्ध कराई गयी है। अशोक जी ने इस कार्य हेतु धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस पैसे से उन्हें खाने -पीने में मदद मिलेगी।

हरियाणा से अशोक,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उनका नौकरी चला गया है। परिवार के साथ रहते है और पैसे भी ख़त्म हो गया है। कोई व्यवस्था नहीं है इसलिए उन्हें सहायता चाहिए

रवि की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से हरियाणा के श्रमिक से हुई। श्रमिक कहते है कि 15 दिन से फैक्ट्री बंद है। वेतन नहीं मिला है और मकान मालिक मकान का किराया मांग रहे है ,साथ ही इन्हे राशन की भी समस्या हो रही है

हरियाणा राज्य से अनीता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि सब्ज़ी मंडियों में अब कोरोना वायरस को देखते हुए बहुत सावधानिया बरती जा रही है बता रहे है कि लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क तथा सेनेटाइज़रर दिया जा रहा हैं

हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से अनीता साझा मंच माध्यम से बता रही है कि लॉक डाउन के वजह से बहुत से लोग अपने घरों से नहीं निकल पा रहे है। ऐसे में दुकानदारों के द्वारा एक नया नियम यानी होम डिलीवरी की सुविधा चालू की गई है जिसके हरिये लोगों को बहुत मदद मिल रही हैं