दिल्ली हरियाणा से अशोक ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने साझा मंच मोबाइल वाणी पर खबर प्रसारित की थी। जिसमे उन्होंने बताया था कि लॉक डाउन के कारण उनकी नौकरी चली गयी है।साथ ही वे परिवार के साथ रहते है और पैसे भी ख़त्म हो गए है।खबर के प्रसारण के बाद उन्हें आइवाईआरसी संस्था और साझा मंच द्वारा आर्थिक मदद के लिए 1000 रूपए की उपलब्ध कराई गयी है। अशोक जी ने इस कार्य हेतु धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस पैसे से उन्हें खाने -पीने में मदद मिलेगी।
