Download | | Get Embed Code

Transcript Unavailable.

हरियाणा से सोनू साझा मंच के माध्यम से कहते हैं कि क्या अप्रैल माह का भी वेतन मजदूरों को मिलेगी।

Comments


वित्त मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में घोषणा की है कि लॉकडाउन अवधि को नियमानुसार माना जाएगा और नियोक्ता को अपने कर्मचारियों को लॉकडाउन के दौरान भुगतान करना होगा। औद्योगिक नियोजक संघ ने तालाबंदी के दौरान पूरे वेतन अदा करने के सरकारी आदेश को चुनौती देते हुए एक और याचिका दायर की थी, जिसमें कर्मचारियों को निकालने और वेतन कटौती से सम्बंधित सुरक्षा की मांग की गई है।
Download | Get Embed Code

May 6, 2020, 7:30 p.m. | Tags: lockdown   governance   int-DT   coronavirus   govt entitlements   int-PAJ   workplace entitlements  

हरियाणा से अजित कुमार साझा मंच के माध्यम से बताते हैं कि कोरोना के कारण जो लॉक डाउन किया गया है। उसका भुगतान कम्पनियाँ नहीं कर रही हैं। वे बताते हैं कि जितना दिन मजदूरों ने काम किया उसका ही पैसा दिया गया है। बल्कि अनेक समाचार पत्रों में यह उल्लेख किया गया है कि लॉक डाउन के चलते घर बैठे श्रमिकों के वेतन में कटौती नहीं होगी, बल्कि उन्हें पूरा वेतन दिया जाएगा। लेकिन इसके बावजुद भी कम्पनियाँ भुगतान नहीं कर रही हैं।

हरियाणा आईएमटी मानेसर से एक श्रोता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि उन्हें बहुत दिक्क्त हो रही ही। खाने पिने के लिए कुछ नहीं मिल रहा है।

हरियाणा आईएमटी मानेसर से एक श्रोता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि उनके पास खाने पीने की कोई सुविधा नहीं है।

हरियाणा से संतोष कुमार साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि उन्हें राहत सामग्री नहीं मिल रही है

हरियाणा से योगेंद्र ठाकुर साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं , कि वे एक दिहाड़ी मजदूर हैं और सरकार की ओर से अचानक लॉकडाउन की घोषणा के बाद वे काफी परेशान हो गए थें क्योंकि इस लॉकडाउन के कारण उनका काम बंद हो गया था। इस वजह से उनकी आर्थिक स्थिति भी ख़राब हो गई थी, घर में खाने के लिए राशन नहीं था।और राशन लेने के लिए उनके पास पैसा भी नहीं था।इन्होने अपनी इस समस्या को साझा मंच मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड किया। और इन्हे आईवाईआरसी संस्था में कार्यरत सूरज सर का नंबर प्राप्त हुआ। उसके बाद योगेंद्र ठाकुर ने सूरज सर से बात की और अपनी समस्या को बताया । जिसके बाद सूरज सर के द्वारा तुरंत पांच सौ रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके लिए वे साझा मंच मोबाइल वाणी और आईवाईआरसी संस्था को धन्यवाद दे रहें हैं।

हरियाणा के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच के माध्यम से बताते हैं कि लॉक डाउन के कारण सरकार द्वारा सभी के बीच खाने का सामान वितरण किया जा रहा है। लेकिन कई जगहों पर आटा देने के बजाय गेहूँ बाटा जा रहा है। जबकि लॉक डाउन के कारण सभी चक्कियाँ बंद है ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो रही है

हरियाणा गुरुग्राम सेक्टर अठारह से इमरान खान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि लोक डाउन के कारण फँस गए थे और उनके पास खाने के लिए पैसा नहीं था तथा उनके पास राशन भी नहीं था। उन्होंने साझा मंच में चल रहे कार्यक्रम को सुना जिसमें मदद के बारे में जानकारी दिया जा रहा था। उसको सुनते ही इमरान खान ने अपनी समस्या को साझा मंच मोबाइल वाणी दर्ज किया। इसके बाद इन्हे आई वाई आर सी संस्था के कार्यकर्ता सूरज से सम्पर्क हुआ। वे आगे कहते हैं कि सूरज जी ने उनकी मदद उन्हें 500 रूपये सहयता राशि के रूप में किया। इस मदद के लिए साझा मंच और आई वाई आर सी संस्था को वे धन्यवाद देतें हैं। और कहते हैं की वे इस के लिए बहुत खुश है।

हरियाणा से मनोहर लाल कश्यप की बातचीत श्रम विभाग के अधिकारी श्री सुमेर सिंह जी से हुई। इस बातचीत में अधिकारी श्री सुमेर सिंह जी ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि कोरोना वायरस के कारण जो भी मजदूरों के साथ वेतन संबंधित समस्या हो रही है उन सभी के निपटारे के लिए सभी स्टाफ लगे हुए हैं और कंपनियों से बात कर जो भी कर्मी हैं उनके खाते में वेतन भेज दिया जा रहा है। साथ ही जो भी अन्य समस्याओं के बारे में श्रमिक बता रहे हैं उन पर भी कार्य किया जा रहा है