हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से अनीता कश्यप जानकारी दे रहीं हैं की दिल्ली- रोहतक रोड पे बारिश और सड़क पे गड्ढों के कारण जाम की इस्थिति बनगई है जिस से वाहन चालकों को समस्या हो रही है.
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से अनीता कश्यप साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की दक्षिण पूर्व से तेज़ हवाएं चलने से मौसम में काफी बदलाव हुआ हलकी बारिश होती रही और कोहरा भी रहा जिस से सरसो के फसल को नुक्सान होने का खतरा है.
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से अनीता कश्यप ,साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहीं हैं कि गणतंत्र दिवस में सुरक्षा को देखते हुए रेलवे स्टेशन आदि जगहों पे चेकिंग अभियान चलाया गया और लोगों को जागरूक किया गया। अनुरोध किया गया कि लावारिस वस्तुं को न छुएं और पुलिस को खबर दें।
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से अनीता कश्यप साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहीं हैं की दिल्ली- रोहतक रोड पे लाइटों को ठीक करवाने का कार्य शुरू किया गया है लाइट न होने के कारण हादसों का खतरा बना हुआ था.
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से अनीता कश्यप साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहीं हैं की बहादुरगढ़ के सब्ज़ी मंडी में लोग बिना मास्क ही जा रहें हैं और भीड़ भी लगा रहें हैं
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से अनीता कश्यप साझा मंच के माध्यम से कह रहीं हैं की रेल लाइन पार करने के दौरान माल गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो वो लाश को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दे दिया गया.
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गणतंत्र दिवस में सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस द्वारा दिल्ली जाने वाली सारे वाहनों की चेकिंग की जा रही है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से अनीता कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि उन्होंने दिनांक 12 जनवरी 2022 को साझा मंच पर एक ख़बर प्रसारित किया था। जिसमे बताया गया था कि रेलवे अंडरपास में पानी भर जाने से आवागमन में समस्या हो रहा था। एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो गई थी। इस ख़बर को प्रसारित करने के बाद इसे बहादुरगढ़ के प्रशासनिक अधिकारी ,एसडीएम व ट्रैफिक पुलिस के साथ साझा किया गया। जिसका असर यह हुआ कि ख़बर सुनते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आये और अब मरम्मत कार्य शुरू हो चुका है। राहगीरों को राहत मिली है। अंडरपास से पानी निकासी व गड्ढ़े भरे जाने के कार्य से खुश लोगों ने मोबाइल वाणी को धन्यवाद कहा है
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से अनीता कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि सक्षम होने के बावज़ूद लोग मुकाम हासिल नहीं कर पाते है। एक कुली जो आर्थिक रूप से कमज़ोर था वो बिना कोचिंग किये आईएएस अफ़सर बना। यह उन सभी लोगों के लिए एक प्रेरणा है जो मेहनत कर थक जाते है और अपने लक्ष्य से पीछे हट जाते है
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से मिस्त्री मनोज कुमार से हुई।मनोज कुमार मिस्त्री है जो ठेकेदारी में काम करते है। उनकी 800 से 850 रूपए दिहाड़ी मिलती है। उन्हें समय पर कभी पैसे मिल जाते है ,कभी नहीं मिल पाता है। लाख डेढ़ लाख का काम में कभी कभी पैसे भी डूब जाते है। अगर निर्माण क्षेत्र में श्रमिकों को ले जाकर काम करवाते है तो उन्हें स्वास्थ्य सुविधा भी मुहैय्या करवाते है। अगर किसी को चोट लग जाती है तो उसका इलाज़ करवाते है और दो तीन दिन की दिहाड़ी भी देते है। आठ घंटे के काम में श्रमिकों को 450 रूपए दिहाड़ी देते है।नए श्रमिक को प्रतिदिन व पुराने श्रमिक को सप्ताह में दिहाड़ी देते है।ओवरटाइम के 50 रूपए प्रति घंटे के हिसाब से वेतन देते है। श्रमिकों को अलग से एक घंटे की खाना खाने का समय प्रदान करते है। अगर मालिक तरफ से चाय की व्यवस्था मिल जाती तो ठीक नहीं तो अपने तरफ़ से एक समय में चाय पानी की व्यवस्था करते है। श्रमिक व खुद का भी श्रमिक कार्ड बनवाए हुए है
