दिल्ली के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से सूरज कुमार से हुई।सूरज कुमार कहते है कि वो जिस मकान में रहते है वहाँ खारा पानी आता है। पानी बहार से खरीदना पड़ता है। कभी 20 या 25 रूपए की बोतल पानी मिलती है। खारा पानी से कपड़ा धुल सकता है ,नहाने में कई चर्म रोग हो जाते है। चार यूनिट के हिसाब से खारा पानी का 400 रूपए देना पड़ता है। महीना में पानी में कुल 700 रूपए से 800 रूपए खर्च लग जाता है। बढ़ते उद्योग के कारण व बारिश कम होने से पानी का स्तर घटता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं है लेकिन इंडस्ट्रियल एरिया में पानी का खपत ज़्यादा हो रहा है। लोगों द्वारा पानी का धंधा बना लिया गया है।

दिल्ली के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रभु दयाल से हुई। प्रभु दयाल कहते है कि वो जिस मकान में रहते है वहाँ बोर का पानी आता है जो पीने लायक पानी रहता है लेकिन सप्लाई पानी पीने लायक नहीं रहता है। इनको बाहर से भी पानी ख़रीद कर पीना पड़ता है। पानी को लेकर इनके करीब 300 रूपए तक खर्च हो जाते है। सरकार के तरफ से पानी का गुणवत्ता जाँच के लिए कोई कर्मचारी नहीं आते है। बारिश नहीं हो रही है जिस कारण पानी का स्तर घटता जा रहा है। आने वाले समय में समस्या बढ़ सकता है।

दिल्ली गुरुग्राम हरियाणा से नन्द किशोर प्रसाद साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मजदुर साथी सेहत और स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। मजदूरों का कहना है कि काम के चक्कर में वे अपने सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं

दिल्ली गुरुग्राम हरियाणा से नन्द किशोर प्रसाद साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अब बनाना आहूत ही महंगा और मुश्किल हो गया है

दिल्ली गुरुग्राम हरियाणा से नन्द किशोर प्रसाद साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गुरुग्राम के क्षेत्रों में बिजली आंख मिचौली का खेल खेल रहा है। वहीं ई रिक्शा चालक ने बताया कि उनकी कमाई जरा भी नहीं हो रही है

दिल्ली गुरुग्राम हरियाणा से नन्द किशोर प्रसाद साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि राशन बाटने में कोटेदार देरी कर रहे हैं कोटेदार राशन नहीं बाँट रहा है। उपभोगताओं का कहना है कि महीना बीत गया है लेकिन राशन नहीं बांटा गए है।कोटेदार द्वारा राशन हमेशा पहले महीने दिए जाने वाले राशन को दूसरे महीने में लाभुकों कोराशन दिया जाता है। साथ ही राशन वितरण का समय केवल दो से पांच दिन में ही बाँट कर कोटेदार राशन खत्म कर देते हैं

दिल्ली गुरुग्राम से नन्द किशोर प्रसाद ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि शादी समारोह का सिलसिला अब जारी हो गया है। इन दिनों शादी समारोह का आयोजन जोर शोर से किया जा रहा है

दिल्ली गुरुग्राम हरियाणा से नन्द किशोर प्रसाद ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिल्ली के कापसेड़ा गांव के स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधा लेने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता था जिसमें भी लोगों को कभी दवा मिलती थी तो कभी नहीं। वर्तमान में बढ़ते रोजगार के तहत लोग अब सबसे ज्यादा स्वास्थ्य समबन्धी रोजगारों को अहमियत देने लगे हैं

दिल्ली गुरुग्राम हरियाणा से नन्द किशोर प्रसाद ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सूर्य विहार वाले रास्ते पर गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है जिससे आने जाने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन है

दिल्ली गुरुग्राम से नन्द किशोर प्रसाद साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कापसेड़ा स्थित हाई स्कूल में कोरोना का टीका दिया जाता है। यहाँ बच्चों को टीका लगवाने के लिए लोग सुबह से ही कतार में लग जाते हैं। कई लोग ऑनलाइन बुकिंग करवाते है जिससे उन्हें जल्दी टिका लग जाता है लेकिन जो बिना बुकिंग कराये कतार में खड़े रहते हैं उनकी बारी आने तक टीका खतम हो जाता है जिससे लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है