दिल्ली के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रभु दयाल से हुई। प्रभु दयाल कहते है कि वो जिस मकान में रहते है वहाँ बोर का पानी आता है जो पीने लायक पानी रहता है लेकिन सप्लाई पानी पीने लायक नहीं रहता है। इनको बाहर से भी पानी ख़रीद कर पीना पड़ता है। पानी को लेकर इनके करीब 300 रूपए तक खर्च हो जाते है। सरकार के तरफ से पानी का गुणवत्ता जाँच के लिए कोई कर्मचारी नहीं आते है। बारिश नहीं हो रही है जिस कारण पानी का स्तर घटता जा रहा है। आने वाले समय में समस्या बढ़ सकता है।
