दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 246 से रीना ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि बी ब्लॉक, गली नंबर 5, चटाई वाली बरकती मस्जिद के सामने नाली ओवरफ्लो हो रहा था ,जिस कारण नाली का गन्दा पानी गली पर बह रहा था । नाली की सफाई नहीं की जा रही थी । समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में दिनांक 13 दिसंबर 2023 को एक खबर प्रसारित की और इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक के माध्यम से नगर निगम के सीनियर अधिकारियों के साथ साझा किया गया। जिसका असर यह हुआ कि गली नंबर 5 ,चटाई वाली बरकती मस्जिद के सामने नाली की सफाई करा दी गई है।अब लोगों को आवागमन में समस्या नहीं हो रही है रही
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 246 से रीना ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि सर्वोदय कन्या विद्यालय में बहुत दिनों से पीने का पानी नहीं मिल रहा था ।शौचालय में भी पानी नहीं था जिससे समस्या हो रही थी। इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की गई थी। स्कूल में लगी बड़ी मोटर खराब थी जिसकी मरम्मति दो तीन माह से नहीं करवाई जा रही थी । समस्या को देखते हुए रीना ने सर्वोदय कन्या विद्यालय की विद्यार्थी पूजा से साक्षात्कार लेकर श्रमिक वाणी में दिनांक 11 दिसंबर 2023 को एक खबर प्रसारित की और इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक व शिक्षा निदेशक कार्यालय में साझा किया गया। जिसका असर यह हुआ कि अब मोटर की मरम्मति करवा दी गई है। पूजा से बात करने पर उन्होंने बताया कि अब समस्या का समाधान हो गया है और विद्यालय में पानी की समस्या दूर हो गई है।
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है एक्सप्रेसवे पर काम करने वाले श्रमिक खजूरी चौक पर बहुत बड़ा पिलर 80 फीट ऊंचा बन रहा है इस एक्सप्रेसवे में बनने से पूरे इलाके में पॉल्यूशन बहुत ज्यादा हो रहा है पॉल्यूशन की वजह से सांस लेने में भी बहुत दिक्कत हो रही है क्योंकि बड़ी जेसीबी मशीन से यहां की मिट्टी की खुदाई की जा रही है और डंपरों में डालकर कहीं और भेजी जा रही है जिसकी वजह से पूरे इलाके में धूल मिट्टी ही धूल मिट्टी उड़ रही है
श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 खजूरी पुस्ता रोड से श्रीराम कॉलोनी कब्रिस्तान जाने के मेंन रास्ते पर पड़ा है कूड़े का ढेर कूड़े का ढेर इतना पड़ा हुआ है क्या निकालने की जगह भी नहीं है जबकि यहां से रोज कोई ना कोई डेड बॉडी कब्रिस्तान ले जाए जाती है फिर भी यहां पर रोज सफाई नहीं करी जाती जिसकी वजह से बड़ी समस्या होती है एमसीडी के कार्य शिकायत भी की गई है मगर फिर भी कूड़े का ढेर का साफ नहीं कराया जाता है
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 246 से रीना ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि ई ब्लॉक, गली नंबर 1 में नाली ओवरफ्लो हो रहा था ,जिस कारण नाली का गन्दा पानी गली पर बह रहा था साथ ही कूड़ा ढ़ेर भी पड़ा हुआ था । सफाई के लिए कर्मचारी नहीं आ रहे थे। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में दिनांक 12 दिसंबर 2023 को एक खबर प्रसारित की और इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक के माध्यम से नगर निगम के सीनियर अधिकारियों के साथ साझा किया गया। जिसका असर यह हुआ कि गली नंबर 1 में नाली की सफाई करा दी गई और कूड़ा भी साफ़ कर दिया गया है।
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं वजीराबाद यमुना नदी पुराने पल के पास घाट के सीडीओ के बराबर में बहुत सारा कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है पीडब्ल्यूडी व एमसीडी कूड़े का ढेर साफ नहीं कर रही है श्रद्धालु इस कूड़े के बराबर से होकर नाहन करने जा रहे हैं जबकि यह दिल्ली की यमुना नदी का एक बहुत बड़ा घाट है जहां पर सैकड़ो लोग रोज घाट पर स्नान करने आते हैं फिर भी पीडबलुडी वह एमसीडी यहां की सफाई व्यवस्था नहीं कर रही है
Transcript Unavailable.
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 11 दिसंबर 2023 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था, कि खजूरी खास ज्ञानी मार्केट में 6 महीने पहले सीवर पाइप लाइन डाली गई थी, सीवर पाइप लाइन डालने के बाद पूरे रोड में गड्ढे ही गड्ढे थे, सड़क को बनाया नहीं जा रहा था। सड़क नहीं बनने की वजह से बहुत ज्यादा परेशानी हो रही थी, दिल्ली जल बोर्ड रिपेयरिंग भी नहीं कर रहा था। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक के माध्यम से जल बोर्ड के सीनियर अधिकारियों को खबर शेर की गई थी। खबर का बड़ा असर हुआ अब वहां जेसीबी मशीन द्वारा खोदकर दोबारा सड़क डाली जा रही है। इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है।
बैंक फ्रॉड की जानकारी
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 246 से रीना ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि सी ब्लॉक ,20 फुटा रोड, बिलाल मस्जिद के सामने कूड़े का ढेर पड़ा हुआ था। धार्मिक स्थल होने के बावजूद भी कुड़े की सफाई नहीं हो पा रही थी। इस कारण लोगों को बहुत समस्या हो रही थी। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में दिनांक 12 दिसंबर 2023 को एक खबर प्रसारित की और इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक के माध्यम से नगर निगम के संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया गया। जिसका असर यह हुआ कि बिलाल मस्जिद के सामने से कूड़े का ढ़ेर साफ़ करा दिया गया है
