दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी खास से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 11/12/2023 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की वजीराबाद यमुना नदी के पुल के पास लगी स्ट्रीट लाइट ख़राब थी. जिससे आने जाने में लोगो को समस्या हो रहा था । जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता रीना परवीन ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित पीडब्ल्यूडी अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है की वजीराबाद यमुना नदी के पुल लगी स्ट्रीट लाइट को ठीक कर दिया गया है । समस्या का समाधान होने से रीना परवीन बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रही है।
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज बता रहे हैं मनीष पाल पर चाकू से हमला किया पीड़ित का दोस्त बचाने आया उसे पर भी हमला किया बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई है 307 और भी कई धाराएं लगाकर तीन नाबालिकों को गिरफ्तार कर सुधार गिरे भेज दिया है वहीं आरोपियों रंजीत उर्फ छोटू एवं दिनेश को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है वहीं घटना से नाराज पीड़ित के परिजनों ने जहांगीरपुरी थाने को घेर लिया और कई घंटे तक हंगामा किया और मनीष पर हमला करने वाले कई नाबालिक भी थे युवक को तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया युवा की हालत अब थोड़ी ठीक है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी खजूरी पुराने थाने के पीछे नाले की खुदाई होने से पूरा रोड जाम हो गया है नाला खोदकर डिपार्टमेंट ने सारी मिट्टी पूस्ते रोड पर डाल दी है जिसकी वजह से घंटो का जाम लग रहा है जाम की वजह से स्कूली के बच्चे बहुत ज्यादा परेशान है क्योंकि जाम इतना लग जाता है कि स्कूली बच्चों को निकालने में भी बहुत दिक्कत हो रही है और बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 ए ब्लॉक 20 फुटा रोड घोसिया मस्जिद/ के सामने खंबे पर लगी स्टेट लाइट बहुत दिनों से खराब है स्टेट लाइट की वजह से पूरे इलाके में अंधेरी ही अंधेरा है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 चांद बाग गली नंबर 25 मैं स्ट्रीट लाइट खराब है खबा नंबर 4045 है स्टेट लाइट बहुत दिनों से सही नहीं कराया जा रही है जिसकी वजह पूरी गली में अंधेरी ही अंधेरा है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी ए ब्लॉक गली नंबर 1 काली माता मंदिर के सामने खंबा नंबर 188 की स्टेट लाइट बहुत दिनों से खराब है स्टेट लाइट सही करने बिजली विभाग से कर्मचारी नहीं आ रहे हैं मंदिर के ट्रस्ट ने भी कई बार बिजली विभाग को शिकायत की है फिर भी स्टेट लाइट सही नहीं कराई जा रही है
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 07 दिसंबर 2023 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था, अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है। एक्सप्रेसवे में बनने के दौरान कंपनी अपने मनमानी तरीके से काम करा रही थी, दिन में भी रोड की खुदाई की जा रही थी, जिसकी वजह से धूल मिट्टी बहुत ज्यादा उड रही थी व पूरे इलाके में पॉल्यूशन ही पॉल्यूशन था। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक के माध्यम से हाईवे अथॉरिटी को खबर शेयर की थी। खबर का बड़ा असर हुआ अब वहां बड़े स्प्रे टैंकर व मशीन द्वारा पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है।
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 खजूरी पुराने थाने के बराबर में बहुत बड़ा कूड़े का ढेर पड़ा हुआ था पहले टिपर द्वारा कूड़ा नहीं उठाया जा रहा था कूड़े की वजह से पूरे इलाके में बदबू आ रही थी जिसको लेकर बहुत ज्यादा समस्या हो रही थी 9 दिसंबर 2023 को श्रमिक वाणी पर हमने खबर चल खबर को हमने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक एमसीडी के अधिकारियों खबर शेर की थी खबर का बड़ा असर हुआ है अब वह कूड़े का ढेर साफ कर दिया गया है
जनता की आवाज एनजीओ ने लगाया है रोजगार मेला।
श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 चांद बाग ए ब्लॉक गली नंबर 3 में दिल्ली जल बोर्ड का पानी नहीं आ रहा है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 चांद बाग ई ब्लॉक गली नंबर 3 में दिल्ली जल बोर्ड का पानी बहुत दिनों से नहीं आ रहा है दिल्ली जल बोर्ड के पानी नहीं आने से जनता को बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है आरो फिल्टर प्लांट से पानी खरीद के पीना पड़ रहा है किसी गरीब आदमी के पास अगर पानी खरीदने के पैसे नहीं हो तो वह पानी कहां से पिए ऐसा लगता है जैसे दिल्ली जल बोर्ड अधिकारियों की मिली भगत से यह सारा खेल चल रहा है आरो फिल्टर प्लांट के मालिक हो रहे हैं माला माल
