दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 चांद बाग की पुलिया के पास कूड़े के डब्बे रखे हुए हैं कुड़े के डब्बे कई दिन से खाली नहीं कराए गए हैं जिसकी वजह से कूड़ा डब्बे के पास फेंका जा रहा है कई दिन हो चुके हैं कूड़े में से बदबू आ रही है कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आ रही है आने-जाने में बहुत ज्यादा समस्या हो रही है स्थानीय लोग बताते हैं कई बार एमसीडी दफ्तर वे निगम पार्षद जी के ऑफिस में भी शिकायत की गई है फिर भी कूड़े के ढेर साफ नहीं कराया जा रहा है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 डी ब्लॉक 25 फुटा रोड चांद बाग गली नंबर 3 में स्ट्रीट लाइट खराब थी खंबा नंबर 3038 है स्टेट लाइट खराब होने से गली में मोहल्ले में अंधेरा हो रहा था हनुमान मंदिर के पास भी अंधेरा था 15 दिसंबर 2023 को श्रमिक वाणी पर हमने खबर चलाई थी खबर को हमने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों खबर शेर की खबर का बड़ा असर हुआ है अब वह स्टेट लाइट सही कर दी गई है
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी खास से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 15/12/2023 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की एफ ब्लॉक गली नंबर 18, खंभा नंबर 2050 में लगी स्ट्रीट लाइट ख़राब थी। जिससे आने जाने में लोगो को समस्या हो रहा था । जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता रीना परवीन ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित बिजली विभाग के अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है की एफ ब्लॉक गली नंबर 18, खंभा नंबर 2050 में लगी स्ट्रीट लाइट को ठीक कर दिया गया है । समस्या का समाधान होने से रीना परवीन बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रही है।
दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 21-12 -23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 14 -12 23 को एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमे बताया गया था कि नंद नगरी गोल चक्कर से लेकर ताहीरपुर की रेड लाइट तक राजीव गांधी अस्पताल के आसपास खंबे पर लगी स्ट्रीट लाइट हाई मार्क्स लाइट बहुत दिनों से खराब थी। इस खबर को रीना परवीन द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक व पीडब्ल्यूडी के सीनियर अधिकारी को साझा की गयी थी। खबर का असर यह हुआ कि अब सभी खंबे पर लगी स्ट्रीट लाइट को सही करा दी गई हैं
दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 20-12 -23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 14 -12 23 को एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमे बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी बी ब्लॉक गली नंबर 6 में नाली ओवरफ्लो होने के कारण नाली का गंदा पानी गली में बह रहा था। नाली साफ करने बहुत दिनों से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे थे। इस खबर को रीना परवीन द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक व एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारी को खबर साझा की गयी। जिसके बाद गली नंबर 6 में सफाई कर्मचारी द्वारा नाली साफ कर दी गई है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी का माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज बता रहे हैं दिल्ली के कनॉट प्लेस गोपालदास बिल्डिंग में लगी भीष्म आग कई दमकर की गाड़ियां मौके पर 11 माले की बिल्डिंग बताई जा रही है आग बुझाने में कठिनाई भी आ रही
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं खजूरी चौक फ्लाईओवर पर लगी सभी स्टेट लाइट बहुत दिनों से खराब है स्टेट लाइट की वजह से पूरे फ्लाईओवर पर अंधेरा ही अंधेरा है जिसकी वजह से रोज कोई ना कोई वारदात चोरी या छीना झपटी की हो जाती है जिसको लेकर कई बार खजूरी थाने में भी कंप्लेंट की गई है मगर छीना झपट बंद नहीं हो रही है मगर इस और दिल्ली सरकार का बिजली विभाग यानी कि पीडब्ल्यूडी ध्यान नहीं दे रहा है स्टेट लाइट खराब होने के बावजूद वह सही नहीं कर रहा है
दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 20-12 -23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 14-12 23 को एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमे बताया गया था कि दिल्ली में प्रदूषण की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ रही थी। दिल्ली में रोड खुदाई का काम नहीं रूक रहा है। कंपनी अपने मनमानी तरीके से काम करा रही है। मामला खजूरी पूस्ते रोड पर सहारनपुर हाईवे बन रहा है। हाईवे बनने से पुरे सड़क पर प्रदूषण हो रहा था। जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई चल रही थी। जिसकी वजह से बहुत ज्यादा समस्या हो रही थी।इस खबर को रीना परवीन द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक व संबंधित अधिकारीयों को खबर साझा की गयी थी। जिसका असर यह हुआ कि अब दिल्ली में रोड खुदाई की जगह बड़े स्प्रे टैंकर से पानी का छिड़काव किया जा रहा है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज की बातचीत शमशाद से हुई शमशाद बताते हैं मुझे 5 साल हो गए हैं पैरालाइज हुए डॉक्टर मुझे धक्के खिला रहे हैं मैं 80% मेरे दोनों पैर खराब है पैरों से चला भी नहीं जाता अस्पताल के डॉक्टर मेरा विकलांग सर्टिफिकेट नहीं बनने दे रहे हैं ताकि मुझे पेंशन मिल सके
दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 20-12 -23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 13-12 23 को एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमे बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी बी ब्लॉक गली नंबर 6 में खंबे पर लगी स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब थी। जिसका खंबा नंबर 1462 है। लाइट खराब होने की वजह से लोगों को बहुत ज्यादा समस्या हो रही थी। पूरी गली में अंधेरा ही अंधेरा था। इस खबर को रीना परवीन द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक व बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को खबर फॉरवर्ड किया गया। जिसके बाद अब खंबा नंबर 1462 का स्ट्रीट लाइट सही कर दिया गया है। जिससे स्थानीय जनता काफी खुश है
