Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

देवघर जिले के मानिकपुर पंचायत से राजीव रंजन जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उनकी पत्नी पंचायत समिति सदस्य है और वे स्वयं पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि है। उनका कहना है कि उनके पंचायत में कोई भी काम सही ढंग से नहीं किया जाता है और छोटे से छोटे काम के लिए घुस लिया जाता है। यही वजह है कि आज कोई भी गरीब परिवार को किसी भी योजना का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। वे कहते हैं कि पेयजल योजना हो ,प्रधानमंत्री आवास योजना हो या फिर खाद्य सुरक्षा योजना हो गरीब परिवार इन सभी सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं।गौरतलब है कि इस पंचायत में अमीर एवं सुखी समृद्ध लोगों का राशन कार्ड बनाया गया है लेकिन गरीब परिवारों का अब तक राशन कार्ड नहीं बन पाया है।अत: वे मोबाइल वाणी के माध्यम से सरकार से अनुरोध करते हैं कि सभी गरीबो परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिया जाये ताकि लोग सुखी से अपना-जीवनयापन व्यतीत कर सके।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जिला धनबाद,प्रखंड बाघमारा से बीरबल महतो जी झारखण्ड मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की गरीबो को मिलने वाले इंदिरा आवास योजना सही लाभुको को मिलने में काफी दिक्कत होती है । इसका मुख्य कारण सरकारी कर्मचारी एवम बिचौलिए होते है।क्योंकि वे लोग उन्ही का इंद्री आवास योजना पास करवाते है जो घुस दे सके। ऐसे गरीब लाचार लाभुक रूपये नहीं दे पाते है जिनके कारण सही लाभुको को इस योजना का लाभ नहीं मिल पता है।परन्तु सम्पन्न व्यक्तियों को मिल जाता है। अगर सही जाँच पड़ताल करके इस योजना का लाभ दिया जाता ,यो अवश्य ही सही लाभुक को इस योजना का लाभ मिल पाता।

Transcript Unavailable.

जिला गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के पाराखारो गांव से नवल किशोर पाठक मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि धरमपुर पंचायत में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत ऐसे लोगो को कार्ड दिया गया है जिनके पास मोटी-मोटी पेंशन की राशि आती है या फिर जो सरकारी नौकरी कर पचीस से तीस हजार वेतन कमाते है।बेरोजगार और कही से कुछ उपार्जन नहीं करने वालो को कार्ड का वितरण नहीं किया गया है क्योकि उन्होंने मुखिया और सम्बंधित लोगो को रिश्वत नहीं दिया है।यह एक जाँच का विषय है और हाल ही में यह भी देखा गया है कि गिरिडीह जिले में एक रैकेट चल रहा है जिसमे एक हजार रूपये लेकर खाद्य सुरक्षा का कार्ड बनाया जा रहा है,अतः इनका कहना है की इसपर उचित जाँच की जाये।

कमलेश जायसवाल, बोकारो के कसमार प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि अाधार कार्ड बनाना हुअा बिल्कुल मुफ्त। ग्रामीणो के द्वारा विभिन्न क्षेत्र के प्रज्ञा केंद्र द्वारा जो अाधार कार्ड बनाया जाता है वह बिल्कुल मुफ्त मे बनाया जाना है,यह बाते कसमार प्रखंड के प्रमुख,उपप्रमुख तथा समाजसेवी ने कही है।इन्होने कहा है की किसी भी प्रज्ञा केंद्र पर यदि कोई पैसो की मांग करते है तो उसकी सूचना तुरंत देनी है ताकि कार्यवाही तुरंत किया जा सके।