जिला बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड से श्यामपद दास ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया की उमेड्वा पंचायत हिम बहुदेसिये पंचायत है.किन्तु वह पंचायत भवन किसी काम का नहीं है.क्योकि ना ही इसमें मुखिया जी कोई ऑफिस बनाए है.और ना ही आम सभा होता है. पुराने पंचायत भवन में सारा कार्य होता है.कुमेड्वा पंचायत के सभी ग्रामीण इस्ससे नाराज है.अत:मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है की बहुदेसिये पंचायत भवन बनाने के बाद भी पुराना पंचायत भवन एक कमरा का है.इसमें कैसे आमसभा और ऑफिस बनाए। अत:बोकारो झारखण्ड सरकार उपायुक्त से अनुरोध है की इस पंचायत भवन में एक ऑफिस बनाया जाए.

बोकारो: सुल्तान अंशारी ने चन्दनक्यारी बोकारो से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से मनसा पूजा की शुभकामनाये दी है। वे कह्तेही कि मनसा पूजा अहंकार पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है.

श्यामपत दास बोकारो चंदंक्यारी से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से माँ मनसा की पूजा की जानकारी दे रहे है की हिन्दू धर्म में माँ मनसा की पूजा झारखण्ड,बंगाल में धूम- धाम के साथ मनायी जा रही है.

श्यामपत दास बोकारो चंदंक्यारी से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की इस वर्ष चंदंक्यारी में वर्ष नहीं के बराबर हुई है प्रखंड के 80% किसान खेती के कार्यो में लगे हुए है और वर्षा नहीं हुई तो किसानो की स्थिती ख़राब होगी,साथ ही कुमेदवा पंचायत के राय टोला में लोगो को मनरेगा के तहत कोई कार्य भी नहीं मिल रहा है जिससे आम ग्रामीण पलायन की सोच रहे है अत: सर्कार से अनुरोध है की कोई वैकल्पिक उपाय निकाले।

सुल्तान अंसारी बोकारो चंदंक्यारी से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से चंदंक्यारी में आज 17/8/2013 रांची के अपोलो अस्पताल की ओर से मुफ्त केंसर जाँच शिविर का आयोजन किया गया अत: लोगो से अनुरोध है की ज्यादा लोग सम्मिलित हो कर इस जाँच शिविर का लाभ उठाये।

सुल्तान अंसारी बोकारो चंदंक्यारी से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से चंदंक्यारी के विकास की बात सुना रहे है की बहुत सरे पुल-पुलिया और रोड का निर्माण हुआ है और एक बहुत बड़े स्तर पर ITI का निर्माण कार्य लगभघ पूरा होने को है.

जिला बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड सेश्यामपद दास ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि ३२वर्षो के बाद झारखण्ड में पंचायत चुनाव तो हुवा लेकिन पंचायत के प्रतिनिधियो को अब तक अधिकार नहीं मिल रहा है.जिससे पंचायत के प्रतिनिधियो को कार्य करने में काफी परेशानी होती है.पंचायत चुनाव लगभग ३वर्ष पहले हुवा है लेकिन जनप्रतिनिधियो को अधिकार नहीं मिलने से पंचायत में चलने वाली सभी योजनाए बंद है.

बोकारो: गोपाल कुमार ने चन्दनक्यारी, बोकारो से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि चन्दनक्यारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीसीजी,खसरा और पोलियो का टीकाकारण एक माह से बंद है.जिससे यहाँ के लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस तरह अगर स्वास्थ्य केंद्र में बच्चो को टीका नही दी जाएगी तो इसका प्रभाव बच्चो के जीवन पर पड़ेगा।

बोकारो: श्यामपद दास चन्दनक्यारी बोकारो से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि चन्दनक्यारी से लालपुर तक सड़क की स्थिति काफी जर्जर अवस्था में है जिससे लोगो को का परेशानियों को सामना करना पड़ता है.

बोकारो चन्दनक्यरि से श्याम्पत दास जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं आज आजादी के दिन जहा देश के झंडे को फहराया गया वही इसके साथ ही साक्षरता का झंडा भी फहराया गया.