सुल्तान अंसारी बोकारो,चंदंक्यारी से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर जानकारी दे रहे है की करीब ढाई वर्ष बाद पंचायत चुनाव हुआ, पंचायत चुनाव के छः महीने बाद गरीबो को लाल कार्ड,पिला कार्ड,हरा कार्ड देना था पर अभी तक नहीं दिया गया अत: कुछ लोगो को बीपीएल कार्ड दिया गया और कुछ को नहीं मिल पाया है अत: सरकार से अनुरोध करते है की गरीबो को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओ को देखते हुए जल्द से जल्द कार्डो का वितरण क्या जाये।

जिला बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड से श्यामपद दास ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि sbi बैंक के अति लघु शाखा कुमेड्वा पंचायत में २०११ से शुरु हुवा है.लेकिन सरकारी भवन नहीं होने के कारण बैंक का शाखा खोलने में बिजनस एस्नेटर को भारी कठिनाई हो रही है.कुछ दिन पहले बैंक के डीजीएम हावड़ा शाखा में आए थे किन्तु उन्होने कहा की अपने पंचायत भवन में ही सरकारी शाखा खोले।लेकिन कुमेड्वा पंचायत में बहुदेसिये बंचायत भवन होने पर भी पंचो का कोई भी कार्य संचालित नहीं है.एस्नेटर ने बताया की बहुदेसिये कुमेड्वा पंचायत भवन चंद्रा अध्यक्ष के कब्जे में है.

बोकारो: श्यामपद दास ने चन्दनक्यारी बोकारो मोबाइल वाणी के माध्यम कहते हैं कि स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ बीपीएल परिवारो को मिलना चाहिए लेकिन आज तक किसी भी बिपिएल परिवार को इसका लाभ नही मिल पा रहा है.अत:वे झारखण्ड सरकार से अनुरोध करते हैं कि कैंप लगाकर स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनवाया जाये जाए।

जिला बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड से गोपाल कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि चंदनकियारी स्वास्थ केन्द्रो में समय पर दवा नहीं मिलता है.और ना ही जांच करने की कोई सुविधा नहीं मिलता है.अत:झारखण्ड सरकार से अनुरोध है.की इस समस्या पर कोई जांच किया जाए जिससे हर मरीजो जो मलेरिया,पोलियो,टी.बी,जैसी बीमारियो का इलाज हो सके.और दवा मिल सके.

जिला बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड से श्यामपद दास ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि सूचना के अधिकार के अंतर्गत राजनितिक पार्टी और उसकी सम्पति के सन्दर्व में बताया की राजनितिक दल मुख्य रूप से सार्वजनिक संस्थाए है.क्योकि उनका कार्य क्षेत्र और उदेश्य सार्वजनिक है.लोक तंत्र चलाने में राजनितिक दलो की अहम् भूमिका है.सविधान में राजनितिक डालो का जिक्र नहीं किया जाता है.मगर राजनितिक दल लोक तंत्र के ढ़ाचे के जरुरी कार्य पूरक है.देश में राजनितिक,राजनेताओ,के प्रति अविश्वास है.आम जनता को कहने वाले कुछ पार्टी के कार्य कर्ताओ और नेताओ को पता नहीं होता की क्या कार्य हो रहा है.इसलिए पार्टियो को सूचना के दायरे में लाना चाहिए।जिससे पार्टी के नियम कानून तथा संगठन के चुनाव की प्रक्रिया का परिणाम सर्वजनिक हो सके.

कैलाशगिरी बोकारो चन्द्रपुर से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर जानकारी दे रहे है की ग्राम स्वास्थ समिति सह पेयजल संस्था समिति की गठन की प्रक्रिया शुरू की गयी,बड़े दुःख होकर ये बताते है की नवाडीह में 32 पंचायत है जिसमे 192 सहिया कार्यरत है बेरमो में 33 पंचायत है और 79 सहिया कार्यरत है बेरमो में आबादी अधिक होने के कारण सहियाओ को काफी दिक्कत आती है.जनसंख्या के आधार पर सहियाओ की संख्या बढाई जानी चाहिये। सहिया कार्यक्रम पधाधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद ठाकुर से बात की तो उन्होने बाताया की राज्य सरकार के पास की लिस्ट भेजी गयी है जिला कार्यक्रम पधाधिकारी मनीष कुमार ने बताया की 600 सहियाओ की लिस्ट भेजी गयी है।

Transcript Unavailable.

बोकारो: श्यामपद दास चन्दनक्यारी बोकारो से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि झारखण्ड मोबाइल वाणी पर स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यक्रम चलने के बाद से चन्दनक्यारी पीएचसी में बदलाव देखने को मिला है. यहाँ पर पहले डॉक्टर्स नही आते है लेकिन अब आते है और मरीजों का इलाज भी करते है. वे कहते है कि काफी हद तक सुधर तो हुआ है लेकिन अभी भी इस क्षेत्र में काफी सुधार होना बाकि है.

जिला बोकारो के चंदनकियारी से श्यामपद दास ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि रक्षाबंधन भाई बहनो का त्यौहार है.बहन भाई को राखी बांधती है.और भाई से अपने रक्षा का वचन लेती है.और भाई अपनी बहनो को तरह-तरह का उपहार देता है.यह शावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है.

बोकारो चंदंक्यारी से सुल्तान अंसारी झारखण्ड मोबाइल वाणी पर जानकारी दे रहे है की चंदंक्यारी मोड पर काफी कचरा जमा हुआ है ,साफ-सफाई का आभाव है.अत:प्रखंड मुख्यालय से अनुरोध करते है की चंदंक्यारी मोड पर एक डस्टबिन की व्यवस्था की जाये और साफ-सफाई पर ध्यान दी जाये।